"https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4548914763482616" crossorigin="anonymous">
Thursday, May 19, 2022
19 मई का इतिहास: आज ही के दिन बना था तापमान का सेंटीग्रेड पैमाना
ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने 1743 में सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया था। इसके अलावा आज के दिन भारत के पहले उद्योगपतियों में से एक टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा का निधन हुआ था।
साल का 139वां दिन यानी 19 मई इतिहास में एक खास वजह से दर्ज है। कई घटनाओं का गवाह रहा यह दिन तापमान को नापने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सेंटीग्रेड पैमाने के विकास का दिन भी है। आज के दिन ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने 1743 में सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया था। जानें, 19 मई के दिन इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा:
1521: उसमानी सेना ने भयानक लड़ाई के बाद बालकान प्रायद्वीप में यूगोस्लाविया की राजधानी बेलग्रेड पर अधिकार कर लिया।
1536: इंग्लैंड के राजा हेनरी 8 की दूसरी पत्नी और क्वीन एलिजाबेथ प्रथम की मां ऐने बोलीन को व्याभिचार का दोष सिद्ध होने पर मौत के घाट उतार दिया गया।
1892: बहुचर्चित नाटककार और कवि ऑस्कर वाइल्ड को दो साल की सजा के बाद जेल से रिहा किया गया। उन्हें समलैंगिकता के अपराध में यह सजा सुनाई गई थी। उस समय ब्रिटेन में समलैंगिकता गैरकानूनी थी।
1904: भारत के पहले उद्योगपतियों में से एक टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा का निधन।
1910:नाथूराम गोडसे का जन्म। इतिहास में उसका नाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे के तौर पर दर्ज है।
1913: नीलम संजीव रेड्डी का जन्म जो देश के छठे राष्ट्रपति बने।
1934: अंग्रेजी भाषा के प्रसिद्ध भारतीय लेखक रस्किन बॉन्ड का जन्म।
1936: ब्रिटेन के आविष्कारक रॉबर्ट डेटसन वाट ने रडार बनाया और यह प्रणाली सबसे पहले ब्रिटेन के हवाई अड्डे पर स्थापित की गई।
1950: मिस्र ने स्वेज नहर को इजरायली जहाजों के लिए बंद करने की घोषणा की।
1971: भारतीय नौसेना का पहला पनडुब्बी अड्डा वीर बाहू विशाखापत्तनम में शुरू हुआ।
1979: हिंदी के शीर्ष साहित्यकार हजारी प्रसाद द्विवेदी का निधन।
1980: अमेरिका में हेलेना ज्वालामुखी फटने से नौ लोगों की मौत। देश के उत्तर पश्चिमी भाग में सुबह सवेरे हुई इस घटना के बाद अंधेरा छा गया। घटना में बहुत से लोग लापता भी हुए।
2001: ऐपल इंक ने अपने पहले दो रिटेल स्टोर खोले। इनमें से एक वर्जीनिया के मैक्लीन में और दूसरा कैलिफॉर्निया के ग्लेनडेल में खोला गया।
2008: भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का निधन।
2008: भारत और चीन के बीच 2008 में नाथू ला से व्यापार दोबारा शुरू हुआ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
15 जनवरी का इतिहास भारत और विश्व में - 15 January in History
15 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ विश्व में ⚡ वर्ष घटना/वारदात/वृत्तांत 1752 टोबियस स्मोललेट ने साहित्यिक चोरी के हेनरी फील्डिंग पर आरोप लगाते ह...
-
निर्देशांक: 26°18′14″N 85°40′08″E / 26.304°N 85.669°E देश - भारत प्रान्त- बिहार ज़िला-मुज़फ्फरपुर ज़िला जनसंख्या,(2011) • कुल- 25,875 ...
-
इतिहास में 10 मई के दिन क्या हुआ था | Historical Events On 10 May 10 मई का इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन...
-
ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने 1743 में सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया था। इसके अलावा आज के दिन भारत के पहले उद्योगपतियों में से एक टाटा सम...


No comments:
Post a Comment