"https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4548914763482616" crossorigin="anonymous">
Friday, May 20, 2022
20 मई का इतिहास: जानें अहम घटनाओं को
20 मई भारत और दुनिया के इतिहास में काफी अहमयित रखता है। भारत की आजादी में गरम दल के नेताओं 'लाल, बाल, पाल' की अहम भूमिका रही है। वे नरम दल के अहिंसा के माध्यम से आजादी की प्राप्ति के विचारों के विरुद्ध थे।
नई दिल्ली
20 मई भारत और दुनिया के इतिहास में काफी अहमयित रखता है। भारत की आजादी में गरम दल के नेताओं 'लाल, बाल, पाल' की अहम भूमिका रही है। वे नरम दल के अहिंसा के माध्यम से आजादी की प्राप्ति के विचारों के विरुद्ध थे। उन्हीं लाल, बाल, पाल की तिकड़ी में से एक विपिन चंद्र पाल का निधन आज ही के दिन 1932 में हुआ था। वह भारत में क्रांतिकारी विचारों के जनक थे। 20 मई को हुई अन्य घटनाओं का सिलसिलेबार ब्योरा इस तरह से है...
1900: हिंदी जगत की प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्म आज ही के दिन हुआ था।
1918: 1947 के भारत पाक-युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय सेना के वीर सैनिक पीरू सिंह का जन्म हुआ था।
1929: राजकुमार शुक्ल का निधन हुआ था। वह स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक थे।
1932: भारत में गरम दल के नेता और क्रांतिकारी विचारों के जनक विपिन चन्द्र पाल का निधन।
1957: टी. प्रकाशम का निधन हुआ था। वह प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
1972: ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि गया प्रसाद शुक्ल 'सनेही' का निधन
1995: रूस द्वारा मानव रहित अंतरिक्ष 'स्पेक्त्र' का सफल प्रक्षेपण किया गया।
1999: कुर्द विद्रोही नेता सेमडिम साकिक को मृत्युदंड की सज़ा दी गई।
2000: फिजी में जॉर्ज स्पेट बने अंतरिम प्रधानमंत्री।
2001: अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान ने हिंदुओं की अलग पहचान के लिए ड्रेस कोड बनाया।
2011: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मध्य प्रदेश के बीना में हज़ारों करोड़ की लागत से बनी ऑइल रिफ़ाइनरी देश को समर्पित की। यह भारत पेट्रोलियम लिमिटेड, ओमान ऑइल कंपनी और मध्य प्रदेश सरकार के प्रयासों से बनी विश्व स्तरीय परियोजना है।
2011: झारखंड की पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज़ भारतीय महिला होने का गौरव हासिल करते हुए पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा।
2012: प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान लीला दुबे का निधन हुआ था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
15 जनवरी का इतिहास भारत और विश्व में - 15 January in History
15 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ विश्व में ⚡ वर्ष घटना/वारदात/वृत्तांत 1752 टोबियस स्मोललेट ने साहित्यिक चोरी के हेनरी फील्डिंग पर आरोप लगाते ह...
-
निर्देशांक: 26°18′14″N 85°40′08″E / 26.304°N 85.669°E देश - भारत प्रान्त- बिहार ज़िला-मुज़फ्फरपुर ज़िला जनसंख्या,(2011) • कुल- 25,875 ...
-
इतिहास में 10 मई के दिन क्या हुआ था | Historical Events On 10 May 10 मई का इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन...
-
ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने 1743 में सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया था। इसके अलावा आज के दिन भारत के पहले उद्योगपतियों में से एक टाटा सम...

No comments:
Post a Comment