"https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4548914763482616" crossorigin="anonymous">
Monday, June 20, 2022
आज का इतिहास: भारत की पहल जब पर दुनिया के तमाम देशों ने मनाया था योग दिवस, जानिए 21 जून की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
इतिहास के पन्नों में 21 जून का खास महत्व है। इस दिन भारत की पहल पर दुनिया ने योग दिवस मनाना शुरू किया था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून के योग दिवस मनाने का आह्वान किया था और देखते ही देखते दुनिया के तमाम देश इस मुहिम में शामिल हो गए। जानिए 21 जून की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं।
नई दिल्ली: 21 जून की तारीख ने पिछले कुछ ही बरस में इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है। अन्य तमाम घटनाओं के अलावा यह तारीख सात वर्ष पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में इतिहास में दर्ज हुई। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के रूप में मनाने का आह्वान किया और देखते ही देखते दुनिया के तमाम देश इस मुहिम में शामिल हो गए। भारत सहित दुनिया भर में 21 जून को योग दिवस का त्यौहार मनाया जाता है और सभी इसमें बढ़ चढ़कर शिरकत करते हैं। 21 जून के दिन की एक खासियत है कि यह वर्ष के 365 दिन में सबसे लंबा दिन होता है और योग के निरंतर अभ्यास से व्यक्ति को लंबा जीवन मिलता है इसलिए इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया गया।
देश दुनिया के इतिहास में 21 जून की तारीख पर अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1756 : जॉन जेड हॉलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी के बंगाल के नवाब सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण के बाद 146 अंग्रेजों को एक कमरे में बंद किया गया। उनमें से 123 की मौत।
1862 : ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने।
1898 : अमेरिका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया।
1933 : भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का जन्म।
1948 : सी. राजगोपालाचारी भारत के गवर्नर जनरल बने। वह देश के अंतिम गवर्नर जनरल थे।
1975 : वेस्टइंडीज ने पहला क्रिकेट विश्व कप जीता।
1991 - पी.वी. नरसिम्हाराव भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बनें।
2001 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने आतंकवाद निरोधक क़ानून बहाल किया।
2003 : जेके रोलिंग की पांचवी किताब हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ द फीनिक्स जारी।
2008 - फ़िलिपीन में विनाशकारी तूफ़ान फेंगसेन से सैकड़ों लोगों की मृत्यु।
2009 - भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
2012 : ऑस्ट्रेलिया जा रही नौका डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत।
2015 : पहला अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहल पर दुनिया के लगभग सभी देश स्वस्थ रहने के लिए योग के प्रसार की इस मुहिम में शामिल हुए।
अगला लेख
काबुल हमले में मारे गए सविंदर सिंह के परिवार को पीएम मोदी ने लिखी चिट्ठी, जाहिर की संवेदना
देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
कॉमेंट लिखें
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
15 जनवरी का इतिहास भारत और विश्व में - 15 January in History
15 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ विश्व में ⚡ वर्ष घटना/वारदात/वृत्तांत 1752 टोबियस स्मोललेट ने साहित्यिक चोरी के हेनरी फील्डिंग पर आरोप लगाते ह...
-
इतिहास में 10 मई के दिन क्या हुआ था | Historical Events On 10 May 10 मई का इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन...
-
निर्देशांक: 26°18′14″N 85°40′08″E / 26.304°N 85.669°E देश - भारत प्रान्त- बिहार ज़िला-मुज़फ्फरपुर ज़िला जनसंख्या,(2011) • कुल- 25,875 ...
-
ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने 1743 में सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया था। इसके अलावा आज के दिन भारत के पहले उद्योगपतियों में से एक टाटा सम...
No comments:
Post a Comment