Wednesday, June 29, 2022

30 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

30 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1999 - आस्ट्रेलियाई उप-प्रधानमंत्री तथा नेशनल पार्टी के नेता टीम फ़िशर का इस्तीफ़ा। 2002 - ब्राजील ने जर्मनी को 2-0 से हराकर फ़ुटबाल के विश्व कप पर कब्ज़ा किया। 2003 - चार आस्कर पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री कैथरीन हेपबर्न का निधन। 2005 - ब्राजील ने कनफ़ेडरेशन फ़ुटबाल कप जीता। 2006 - फ़ुटबाल विश्वकप में जर्मनी ने अर्जेन्टीना को हराया। 2007 - संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आम सहमति से शांति रक्षण विभाग के बंटवारे का निर्णय किया। 2008 - रविकांत, उमा शंकर चौधरी व विमल चन्द्र पाण्डेय को संयुक्त रूप से भारतीय ज्ञानपीठ का नवलेखन पुरस्कार प्रदान किया गया। भारतीय पत्रकार अनीसुद्दीन अजीज को इंटरनेशनल एसोसियेशन आफ़ बुक कीपर्स (आईएबी) के न्यू बिजनेस आफ़ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। पाकिस्तान सरकार ने कबाइली ख़ैबर दर्रा क्षेत्र में दहशत फैला रहे तीन आतंकी गुटों पर प्रतिबन्ध लगाया। राबर्ट मुगावे ने जिम्बाव्वे के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। 30 जून को जन्मे व्यक्ति 1969 - भूपेन्द्र यादव - भारतीय राजनीतिज्ञ और राज्य सभा के सांसद हैं। 1911 - नागार्जुन - भारतीय साहित्यकार। 1921 - रघुवंश - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं आलोचक थे। 1928 - कल्याणजी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकर। 1934 - सी. एन. आर. राव - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक। 1956 - हरिवंश नारायण सिंह - भारतीय पत्रकार और राजनेता हैं। 1903 - मुकुट बिहारी लाल भार्गव - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा लोक सभा के सदस्य थे। 30 जून को हुए निधन 2007 - साहिब सिंह वर्मा - भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष व तेरहवीं लोक सभा के सांसद थे। 1985 - के. एच. आरा - भारत के प्रसिद्ध चित्रकार थे। 1970 - आशा देवी आर्यनायकम - एक समर्पित महिला थीं जिन्होंने अनभिज्ञता को दूर करने और ज्ञान, प्रेम और विश्वास से भरी दुनिया बनाने की कोशिश की। 1917 - दादा भाई नौरोजी - भारत के प्रसिद्ध दिग्गज राजनेता, उद्योगपति, शिक्षाविद और विचारक। 30 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव संथाल हूल दिवस अन्तरराष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस

No comments:

Post a Comment

15 जनवरी का इतिहास भारत और विश्व में - 15 January in History

15 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ विश्व में ⚡ वर्ष घटना/वारदात/वृत्तांत 1752 टोबियस स्मोललेट ने साहित्यिक चोरी के हेनरी फील्डिंग पर आरोप लगाते ह...