"https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4548914763482616" crossorigin="anonymous">
Thursday, June 2, 2022
आज ही के दिन हुआ था ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राजतिलक
Aaj Ka Itihas, 2 June: आज 2 जून के दिन ही महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राजतिलक किया गया था. जानिये देश और दुनिया में और कौन सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं.
Aaj Ka Itihas, 2 June: दो जून वह दिन है जब महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राज्याभिषेक किया गया और वह ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड सहित कॉमनवेल्थ देशों की रानी बनीं. 06 फरवरी, 1952 को उनके पिता जॉर्ज षष्ठम की मृत्यु के बाद एलिजाबेथ के रानी बनने की घोषणा की गई थी. लंदन में 21 अप्रैल, 1926 को पैदा हुई एलिजाबेथ की पढ़ाई घर पर ही हुई. वर्ष 1936 में पिता के गद्दी संभालने के बाद यह स्पष्ट था कि एलिजाबेथ उनकी वारिस होंगी. साल 1947 में उन्होंने ड्यूक ऑफ एडिनबरा के प्रिंस फिलिप से विवाह किया था.Also Read - Aaj Ka Itihas 1 june: मशहूर अदाकारा नरगिस का हुआ आज ही के दिन जन्म, जानिए 1 जून की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
देश-दुनिया के इतिहास में दो जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1908 : सर अरबिंदो को माणिकटोला बम कांड में गिरफ्तार किया गया. Also Read - Aaj ka Itihas, 30 May : आज के दिन मनाया जाता है हिन्दी पत्रकारिता दिवस, जानें 30 मई का इतिहास
1953: ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी. Also Read - Aaj ka Itihas, 29 May : आज ही के दिन दारा सिंह ने पहलवानी में विश्व चैंपियनशिप अपने नाम की
1956 : तमिल और हिंदी सिनेमा के बेहतरीन फिल्मकारों में शुमार मणिरत्नम का जन्म.
1966 : अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान चांद की ज़मीन पर सफलतापूर्वक उतरा.
1979 : पोप का ओहदा संभालने के बाद पोप जॉन पॉल द्वितीय पहली बार अपनी मातृभूमि पोलैंड लौटे. यह किसी भी सर्वोच्च रोमन कैथोलिक धर्म गुरू की पहली पोलैंड यात्रा थी.
1988: बॉलीवुड के महान अभिनेता, निर्देशक और निर्माता राज कपूर का निधन.
2000 : पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत ने नवाज शरीफ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका स्वीकार की.
2006 : अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगाया.
2012: मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को 2011 की अरब क्रांति के दौरान प्रदर्शनकारियों की हत्या का आदेश देने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई.
2014: तेलंगाना भारत का 29वां राज्य बना.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
15 जनवरी का इतिहास भारत और विश्व में - 15 January in History
15 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ विश्व में ⚡ वर्ष घटना/वारदात/वृत्तांत 1752 टोबियस स्मोललेट ने साहित्यिक चोरी के हेनरी फील्डिंग पर आरोप लगाते ह...
-
निर्देशांक: 26°18′14″N 85°40′08″E / 26.304°N 85.669°E देश - भारत प्रान्त- बिहार ज़िला-मुज़फ्फरपुर ज़िला जनसंख्या,(2011) • कुल- 25,875 ...
-
इतिहास में 10 मई के दिन क्या हुआ था | Historical Events On 10 May 10 मई का इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन...
-
ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने 1743 में सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया था। इसके अलावा आज के दिन भारत के पहले उद्योगपतियों में से एक टाटा सम...
No comments:
Post a Comment