"https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4548914763482616" crossorigin="anonymous">
Thursday, May 12, 2022
12 मई का इतिहास: इसलिए खास है बारह मई का दिन, नेपाल में भूकंप ने बरपाया था कहर, करीब चार लाख हुए थे घायल
12 मई का इतिहास: मई महीने का 12 वां दिन साल का 132 वां दिन है और इतिहास में इस दिन के नाम पर बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं. 2008 में 12 मई को बस दो पल के लिए धरती ने करवट बदली और चीन में 87 हजार लोग मौत की आगोश में समा गए. इतिहास के सबसे ताकतवर भूकंप में शुमार इस भूकंप में हजारों लोग लापता हुए, लाखों बेघर हो गए और इससे हुए संपत्ति के भारी नुकसान की भरपाई में बरसों का वक्त लगा.
भूकंप से करीब चार लाख लोग घायल हुए. पिछले सौ बरस के इतिहास की तमाम घटनाओं को बौना कर देने वाली कोरोना महामारी की बात करें तो 2020 में 12 मई के दिन देश में इसके संक्रमितों का आंकड़ा 74 हजार के पार चला गया. हालाांकि इस दौरान 24 हजार लोग बीमारी को मात देने में कामयाब रहे, जबकि 2300 लोग जिंदगी की जंग हार गए.
कोरोना वायरस के मद्देनजर लड़खड़ाती अर्थवयवस्था को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुल 20 लाख करोड़ रूपए के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया. देश दुनिया के इतिहास में 12 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1459: राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की.
1666 : पुरंदर की संधि के तहत छत्रपति शिवाजी महाराज औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे.
1784 : पेरिस समझौता प्रभावी हुआ.
1847: विलियम क्लेटन ने ओडोमीटर का आविष्कार किया.
1915: क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा.
1965: इजरायल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरु करने के लिए पत्रों का आदान प्रदान किया.
1993 : हिन्दी के जाने माने कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन.
2002 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर फिदेल कास्त्रो के साथ बातचीत करने के लिए पांच दिन की यात्रा पर क्यूबा पहुंचे. कास्त्रो की 1959 क्रांति के बाद से क्यूबा की यात्रा करने वाले कार्टर अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने.
2008: चीन के सिचुआन में भूकंप से 87 हजार से अधिक लोगों की मौत. भूकंप से तीन लाख 74,643 लोग घायल हुए.
2008 : जजों की बहाली के मामले पर कोई सहमति न बन पाने के कारण पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने साझा सरकार से हटने का फैसला किया.
2010: लीबिया में त्रिपोली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट अफ्रीकिया एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 104 लोगों में से 103 लोगों की मौत.
2015: नेपाल में भूकंप से 218 लोगों की मौत और 3500 से अधिक घायल.
2020 : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 74 हजार के पार. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर देश की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए कुल 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की.
12 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1999 - रूस के उपप्रधानमंत्री सर्गेई स्तेपनिश कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त, अमेरिकी वित्तमंत्री रोबर्ट रूबिन का अपने पद से इस्तीफ़ा।
2002 - मिस्र, सीरिया व सऊदी अरब ने पश्चिम एशिया मामले में शांति समझौते की इच्छा जताई।
2007 - पाकिस्तान के कराची शहर में हिंसा।
2008 - जजों की बहाली के मुद्दे को लेकर कोई समझौता न होने के कारण पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने साझा सरकार से हटने का निर्णय लिया। चीन में आये भीषण भूकम्प से हज़ारों लोग मारे गये।
2010 - बिहार के चर्चित बथानी टोला नरसंहार मामले में भोजपुर के प्रथम अपर ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव ने तीन दोषियों को फाँसी तथा 20 को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।
12 मई को जन्मे व्यक्ति
2002 - सौरभ चौधरी - भारतीय निशानेबाज़ हैं।
1989 - शिखा पांडे - भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
1945 - के. जी. बालकृष्णन - भारत के 37वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1944 - घनश्याम नायक - भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता थे।
1933 - नंदू नाटेकर - पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे, जिन्होंने इंटरनेशनल खिताब जीता था।
1875 - कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य - प्रसिद्ध दार्शनिक, जिन्होंने हिन्दू दर्शन पर अध्ययन किया।
1895 - जे. कृष्णमूर्ति, एक दार्शनिक तथा आध्यात्मिक विषयों के बड़े ही कुशल एवं परिपक्व लेखक थे।
1820 - फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल - 'आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता' एक नर्स थीं।
1954 - के. पलानीस्वामी- राजनीतिज्ञ एवं तमिल नाडु के 13वें मुख्यमंत्री।
1917 - सीता देवी (महारानी) - बड़ौदा की महारानी थीं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
15 जनवरी का इतिहास भारत और विश्व में - 15 January in History
15 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ विश्व में ⚡ वर्ष घटना/वारदात/वृत्तांत 1752 टोबियस स्मोललेट ने साहित्यिक चोरी के हेनरी फील्डिंग पर आरोप लगाते ह...
-
निर्देशांक: 26°18′14″N 85°40′08″E / 26.304°N 85.669°E देश - भारत प्रान्त- बिहार ज़िला-मुज़फ्फरपुर ज़िला जनसंख्या,(2011) • कुल- 25,875 ...
-
इतिहास में 10 मई के दिन क्या हुआ था | Historical Events On 10 May 10 मई का इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन...
-
ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने 1743 में सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया था। इसके अलावा आज के दिन भारत के पहले उद्योगपतियों में से एक टाटा सम...


No comments:
Post a Comment