"https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4548914763482616" crossorigin="anonymous">
Thursday, May 12, 2022
आज का इतिहास, 13 मई: आजाद भारत में संसद के पहले सत्र की हुई थी शुरुआत
नई दिल्ली: भारत के इतिहास में 13 मई का अपना खास मकाम है। देश के लोकतांत्रिक इतिहास में यह दिन एक मील का पत्थर है। स्वतंत्र भारत का पहला संसद सत्र 13 मई, 1952 से आहूत किया गया था। तीन अप्रैल, 1952 को पहली बार उच्च सदन यानी राज्यसभा का गठन किया गया और इसका पहला सत्र 13 मई, 1952 को आयोजित किया गया। इसी तरह 17 अप्रैल, 1952 को पहली लोकसभा का गठन किया गया जिसका पहला सत्र 13 मई, 1952 को आहूत किया गया। देश दुनिया के इतिहास में 13 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1830: इक्वाडोर गणराज्य की स्थापना, जुआन जोस फ्लोरेंस पहले राष्ट्रपति बने।
1846 : अमेरिका और मैक्सिको के बीच पिछले एक साल से टैक्सास को लेकर चल रहे तनाव के बीच कांग्रेस ने अपने इस पड़ोसी देश के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया।
1905 : भारत के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का जन्म।
1952 : स्वतंत्र भारत में संसद का पहला सत्र आहूत।
1960 : मैक्स इसेलीन के नेतृत्व में स्विटजरलैंड का एक खोजी दल हिमालय में धौलागिरी पर्वत शिखर पर पहुंचा।
1962 : सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति बने।
1981 : पोप जॉन पॉल द्वितीय को तुर्की के एक नागरिक ने वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वेयर में गोली मार दी। पोप इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए।
1995 : ब्रिटेन की एक महिला, जो दो बच्चों की मां थी, ने शेरपाओं की मदद और आक्सीजन के बिना एवरेस्ट फतह करने के कारनामे को अंजाम दिया।
998 : विश्व भर की आलोचना और दबाव की परवाह न करते हुए भारत ने दो और परमाणु परीक्षण किए।
2001 : भारतीय साहित् य जगत के सबसे बड़े नामों में से एक आर. के. नारायण का निधन।
2009 : यूरोपीय आयोग ने कंप्यूटर चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल पर प्रतिद्वंद्वी कंपनी के प्रति गलत व्यावसायिक नीतियां अपनाने पर एक अरब यूरो से अधिक का इतिहास का सबसे बड़ा जुर्माना लगाया।
13 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1918 - भारत ने राजस्थान के पोखरण में दो परमाणु परीक्षण किये।
1995 - चेल्सी स्मिथ मिस यूनिवर्स 1995 बनीं।
1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने परमाणु परीक्षण के विरोध में भारत के ख़िलाफ़ कड़े प्रतिबंध की घोषणा की, जापान ने भारत को दी जाने वाली सहायता पर रोक लगायी, ट्रिनडाड एवं टोबैगो की सुन्दरी बेंडी फ़िट्ज विलियम मिस यूनिवर्स 1998 बनीं।
1999 - जापानी छात्र के नागुयी विश्व की सात सर्वोच्च चोटियों पर चढ़ने वाला दुनिया का सबसे कम उम्र (25 वर्षीय) का पर्वतारोही बना
2000 - मिस इंडिया लारा दत्ता ने साइप्रस में सम्पन्न प्रतियोगिता में मिस यूनीवर्स -2000 का ख़िताब जीता।
2003 - रियाद में आत्मघाती हमलों में 29 व्यक्ति मारे गये।
2008 - पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सभी नौ मंत्रियों ने जजों की बहाली के मुद्दे पर इस्तीफ़ा दिया।
2010 - भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को 2010 के निवानो शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2017- दुनियाभर में वॉनाक्राय रैनसमवेयर से 100 से अधिक देश प्रभावित।
13 मई को जन्मे व्यक्ति
1901 - मथुरा प्रसाद मिश्र वैद्य - स्वतंत्रता सेनानी।
1905 - फ़ख़रुद्दीन अली अहमद - भारत के भू. पू. राष्ट्र्पति, आपात स्थिति की घोषणा के कारण इनका कार्यकाल काफ़ी अलोकप्रिय रहा।
1917 - असित सेन - हिंदी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता थे।
1918 - टी. बालासरस्वती - 'भरतनाट्यम' की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना।
1951 - रवि शंकर (आध्यात्मिक गुरु) - संसार भर में श्रद्धेय एक आध्यात्मिक और मानववादी गुरु हैं।
1956 - कैलाश विजयवर्गीय - मध्य प्रदेश सरकार में 'भारतीय जनता पार्टी' के राजनेता।
1857 - रोनाल्ड रॉस - ब्रिटिश चिकित्सक तथा 'नोबेल पुरस्कार' विजेता थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
15 जनवरी का इतिहास भारत और विश्व में - 15 January in History
15 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ विश्व में ⚡ वर्ष घटना/वारदात/वृत्तांत 1752 टोबियस स्मोललेट ने साहित्यिक चोरी के हेनरी फील्डिंग पर आरोप लगाते ह...
-
निर्देशांक: 26°18′14″N 85°40′08″E / 26.304°N 85.669°E देश - भारत प्रान्त- बिहार ज़िला-मुज़फ्फरपुर ज़िला जनसंख्या,(2011) • कुल- 25,875 ...
-
इतिहास में 10 मई के दिन क्या हुआ था | Historical Events On 10 May 10 मई का इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन...
-
ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने 1743 में सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया था। इसके अलावा आज के दिन भारत के पहले उद्योगपतियों में से एक टाटा सम...

No comments:
Post a Comment