Friday, May 20, 2022

Aaj Ka itihas 21 May: आज ही के दिन हुई थी राजीव गांधी की हत्या

Aaj Ka itihas 21 May: इतिहास के पन्‍नों में आज के दिन की बहुत सी बड़ी घटनाएं दर्ज हैं. इसमें एक घटना जो सभी भारतीय को झटका देने वाली थी, वह राजीव गांधी की हत्‍या थी. 21 मई को कौन सी बड़ी घटनाएं घटीं, जिसने इतिहास (History) के पन्‍नों में जगह बना ली, यहां जानिये.
21 मई 1991 को हुई थी राजीव गांधी की हत्‍या Aaj Ka itihas 21 May: इतिहास से बड़ा श‍िक्षक कोई नहीं होता. बीती घटनाओं से सीख लेकर हम आने वाले कल और वर्तमान को बेहतर बना सकते हैं. इसलिए इतिहास में कौन सी महत्‍वपूर्ण घटनाएं हुईं, यह जानना भी जरूरी है. 21 मई 1991 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्‍या की गई थी. वहीं साल 1994 में आज ही के दिन सुष्‍मिता सेन को मिस यूनिवर्स‍ का खिताब मिला था. देश और दुनिया की और भी कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं हैं, जो 21 मई को हुई थीं और इतिहास के पन्‍नों में दर्ज हैं. यहां जान‍िये :Also Read - Aaj Ka Itihas 17 may: चोरी हो गया था चार्ली चैपलिन का ताबूत, आज ही के दिन मिला दोबारा राजीव गांधी की हत्‍या : 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे और संभवतः दुनिया के उन युवा राजनेताओं में से एक, जिन्होंने सरकार का नेतृत्व किया है. लेकिन बहुत कम उम्र में ही साल 1991 में 21 मई को एक विस्‍फोटक माला के जर‍िये उनकी हत्‍या कर दी गई. Also Read - Aaj Ka Itihas 13 May: आजाद भारत में संसद के पहले सत्र की शुरुआत का दिन अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस 21 मई को अंतरराष्‍ट्रीय चाय दिवस यानी international tea day के रूप में मनाया जाता है. भारत के कई इलाकों में चाय को चाह कहते हैं. कहा जाता है कि चाय वास्‍तव में एक आदत है. लत है और जीने की खुराक है. मेहमान नवाजी करने से लेकर मूड रिफ्रेश करने और सिर का दर्द मिटाने के लिए भी चाय ही ढूंढ़ते हैं लोग. हालांकि कुछ साल पहले तक चाय दिवस (international tea day), 15 दिसंबर को मनाया जाता था, लेकिन अब इसे 21 मई को मनाया जाता है. Also Read - Aaj Ka Itihas, 27 April: मुगल सल्तनत से जुड़ी बड़ी घटनाओं का गवाह बना आज का दिन आज के इतिहास में दर्ज अन्‍य घटनाएं : 1502 – पुर्तगाल के जोआओ दा नोवा ने दक्षिण अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप की खोज की. 1819 – अमेरिका के न्यूयार्क शहर की सड़कों पर पहली बार साइकिल देखी गई इसे स्विफ्ट वॉकर कहा जाता था. 1840 – न्यूजीलैंड को ब्रिटेन का उपनिवेश घोषित किया गया. 1851 – दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में गुलामी प्रथा समाप्त हुई. 1881 – अमेरिकी रेड क्रॉस संस्था की स्थापना. 1904 – पेरिस में फुटबाल की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की स्थापना. 1918 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने महिलाओं को मतदान की अनुमति दी. 1927 – अमेरिका के एक पायलट चार्ल्स लिंडनबर्ग ने एक छोटे से विमान से न्यूयार्क से पेरिस के बीच बिना रूके पहली अटलांटिक पार उड़ान भरी. 1929 – कलकत्ता और बेंगलूर के बीच भारत की पहली एयर कार्गो सेवा की शुरूआत. 1935 – क्वेटा शहर – अब पाकिस्तान में- भूकंप में बुरी तरह तबाह. 30 हजार से अधिक लोगों की मौत. 1961 – दक्षिण अफ्रीका के अलाबामा के मोंटगुमरी शहर में श्वेत और अश्वेत लोगों के बीच टकराव. रंगभेद का विरोध करने वाले डा. मार्टिन लूथर किंग की सभा के दौरान श्वेत लोगों द्वारा हंगामा करने से झगड़ा शुरू हुआ. 1975 – 41.6 किलोमीटर लंबी फरक्का फीडर नहर को औपचारिक तौर पर खोला गया. 1991 – तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में आत्मघामी बम हमले में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या. 1994 – सुष्मिता सेन मनीला में संपन्न 43वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में खिताब से नवाजी गईं. 1994 – दक्षिणी यमन द्वारा उत्तरी यमन से अलग होने की घोषणा. 1996 – प्रसिद्ध शीतल पेय कम्पनी पेप्सी ने विश्व में पहली बार अंतरिक्ष में विज्ञापन फि‍ल्म बनाने की घोषणा की. 1998 – 32 वर्षों तक लगातार इंडोनेशिया पर शासन करने वाले राष्ट्रपति सुहार्तों का त्यागपत्र. 2002 – बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को 6 महीने कारावास की सजा . 2003 – विश्व के 190 से भी अधिक देशों ने तम्बाकू के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय संधि को जिनेवा में मंजूरी दी.

No comments:

Post a Comment

15 जनवरी का इतिहास भारत और विश्व में - 15 January in History

15 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ विश्व में ⚡ वर्ष घटना/वारदात/वृत्तांत 1752 टोबियस स्मोललेट ने साहित्यिक चोरी के हेनरी फील्डिंग पर आरोप लगाते ह...