"https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4548914763482616" crossorigin="anonymous">
Monday, June 13, 2022
आज का इतिहास : डोनाल्ड ट्रंप से लेकर चेग्वेरा का जन्मदिन... 14 जून को हुआ कई हस्तियों का जन्म, जानिए प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
राजनीति के मैदान के धुरंधरों की बात करें तो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म भी 14 जून को ही हुआ था और अर्जेंटीना के क्रांतिकारी नेता चेग्वेरा का जन्मदिन भी 14 जून ही है।
इतिहास में 14 जून की तारीख कई महान व्यक्तियों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है, जिनमें सिनेमा से लेकर खेल, संगीत और राजनीति के देश विदेश के कई धुरंधर शामिल हैं। इनमें भारतीय सिनेमा को मुगल-ए-आजम जैसी कालजयी फिल्म देने वाले के. आसिफ, टेनिस की दुनिया में अपनी एक खास जगह रखने वाली जर्मनी की स्टेफी ग्राफ, शास्त्रीय संगीत की महान फनकार हीराबाई बारोदकर शामिल हैं। राजनीति के मैदान के धुरंधरों की बात करें तो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म भी 14 जून को ही हुआ था और अर्जेंटीना के क्रांतिकारी नेता चेग्वेरा का जन्मदिन भी 14 जून ही है। देश दुनिया के इतिहास में 14 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1658 : ड्यून्स के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेना ने स्पेन को हराया।
1777 : अमेरिकी कांग्रेस ने एक बैठक में देश के लिए 13 लाल और सफेद धारियों वाले नये झंडे का स्वरूप निर्धारित किया। इस दिन को 1885 से अमेरिका में झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राज्य के प्रतीक के तौर पर झंडे की नीली सतह पर 13 सफे़द तारे अंकित थे, जिनकी संख्या में बाद में अमेरिकी संघ में नये राज्य जुड़ने के साथ बदलती रही।
अब दो सीट से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे नेता? चुनाव आयोग ने सरकार को भेजा प्रस्ताव, ओपिनियन और एग्जिट पोल पर बैन लगाने की मांग
1905 : प्रसिद्ध संगीत साधिका हीराबाई बारोदकर का जन्म।
1907: नॉर्वे में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
1922 : फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ के निर्देशक के आसिफ का जन्म।
1934: ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हिटलर और मसोलिनी की मुलाकात।
1928: अर्जेंटीना के क्रांतिकारी नेता चेग्वेरा का जन्म। इन्होंने क्यूबा में 1959 में हुए तख्तापलट में अहम योगदान दिया था।
1940 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मन तानाशाह हिटलर के नेतृत्व में पश्चिमी यूरोप पर तकरीबन एक महीने तक हवाई हमले करने के जर्मन सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में घुसी।
हम पड़ोसी हैं... सीमा विवाद पर दोस्ती की दुहाई देने लगा चीन, रक्षा मंत्री बोले- सुलझा लेंगे!
1945 : वायसराय लार्ड वावेल ने भारत के शीर्ष राजनीतिक नेताओं से मिलने की इच्छा जाहिर की और इस दौरान जो नेता जेलों में बंद थे, उन्हें रिहा कर दिया गया।
1946 : अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म।
1969: जर्मनी की टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ का जन्म। उन्होंने अपने करियर में 22 ग्रैंडस्लम जीते।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
15 जनवरी का इतिहास भारत और विश्व में - 15 January in History
15 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ विश्व में ⚡ वर्ष घटना/वारदात/वृत्तांत 1752 टोबियस स्मोललेट ने साहित्यिक चोरी के हेनरी फील्डिंग पर आरोप लगाते ह...
-
निर्देशांक: 26°18′14″N 85°40′08″E / 26.304°N 85.669°E देश - भारत प्रान्त- बिहार ज़िला-मुज़फ्फरपुर ज़िला जनसंख्या,(2011) • कुल- 25,875 ...
-
इतिहास में 10 मई के दिन क्या हुआ था | Historical Events On 10 May 10 मई का इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन...
-
ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने 1743 में सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया था। इसके अलावा आज के दिन भारत के पहले उद्योगपतियों में से एक टाटा सम...
No comments:
Post a Comment