"https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4548914763482616" crossorigin="anonymous">
Sunday, June 12, 2022
आज का इतिहास... उपहार सिनेमाघर में आग लगने से 50 से ज्यादा लोगों की मौत, जानिए 13 जून से जुड़ी अन्य प्रमुख घटनाएं
13 जून से देश-दुनिया की कई प्रमुख घटनाएं जुड़ी हैं। इसी दिन 1997 में साउथ दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में भीषण आग हादसा हुआ था। फिल्म 'बॉर्डर' देखने पहुंचे 50 से ज्यादा लोगों की इस हादसे में जान गई थी। 2012 में 13 जून के ही दिन पाकिस्तान के मशहूर गजल गायक मेंहदी हसन हमारे बीच नहीं रहे थे।
आज का दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह ही एक सामान्य सा दिन है, लेकिन यह दिन दक्षिण दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में फिल्म ‘बॉर्डर’ देखने पहुंचे कई लोगों के जीवन का अंतिम दिन साबित हुआ था। दरअसल, शो के दौरान सिनेमाघर के ट्रांसफॉर्मर कक्ष में आग लग गई थी, जो तेजी से अन्य हिस्सों में फैल गई। आग की वजह से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। घटना की जांच के दौरान पता चला था कि सिनेमाघर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। देश-दुनिया के इतिहास में 13 जून की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:
1290 : खिलजी वंश का प्रमुख जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा और इसके साथ ही गुलाम वंश के शासन का अंत हुआ। लंबे समय से अफगानिस्तान में बसे खिलजी कबीले ने 1320 तक शासन किया।
1731 : स्वीडिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना।
1757 : बंगाल, बिहार और उड़ीसा के नवाब सिराजुद्दौला से युद्ध करने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद की तरफ कूच किया। उस समय उसके पास 1,000 यूरोपीय और 2,000 भारतीय सैनिकों के अलावा आठ तोपें थीं।
1888 : अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया।
दिल्ली, यूपी, राजस्थान... लू का प्रकोप जारी, भट्ठी बन गए शहरों को जानिए कब मिलेगी राहत
1909 : केरल के पालाघाट में ईएमएस नंबूदरीपाद का जन्म।
1932 : ब्रिटेन ने 72 वर्षों तक स्वेज नहर का नियंत्रण अपने पास रखने के बाद उसे मिस्र को सौंपा।
1940 : देश के महान क्रांतिकारी ऊधम सिंह को लंदन में फांसी दी गई। उन्हें जनरल ओ डायर की हत्या का दोषी ठहराया गया था। जनरल डायर जलियांवाला बाग की त्रासदी के समय पंजाब का गवर्नर था और ऊधम सिंह ने उस हत्याकांड का बदला लेने के लिए जनरल डायर की जान ली थी।
गुस्ताख-ए-रसूल की एक ही सजा... जब यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी ने पूछा क्या आप इसका समर्थन करते हैं? जानिए मौलाना का जवाब
1943 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से तोक्यो पहुंचे।
1997 : राजधानी दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में शो के दौरान आग लगने से 50 से अधिक लोगों की मौत।
टीवी पर बेनकाब हुए मौलाना...सुनी-सुनाई भड़काऊ घटनाओं का किया जिक्र, एंकर ने सबूत मांगा तो चुपके से शो छोड़कर भागे
2002 : अमेरिका ने एंटी-बालिस्टिक मिसाइल संधि से खुद को अलग किया।
2005 : पॉप स्टार माइकल जैक्सन 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी।
2006 : नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।
2012 : पाकिस्तान के प्रसिद्ध गजल गायक मेंहदी हसन का निधन।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
15 जनवरी का इतिहास भारत और विश्व में - 15 January in History
15 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ विश्व में ⚡ वर्ष घटना/वारदात/वृत्तांत 1752 टोबियस स्मोललेट ने साहित्यिक चोरी के हेनरी फील्डिंग पर आरोप लगाते ह...
-
निर्देशांक: 26°18′14″N 85°40′08″E / 26.304°N 85.669°E देश - भारत प्रान्त- बिहार ज़िला-मुज़फ्फरपुर ज़िला जनसंख्या,(2011) • कुल- 25,875 ...
-
इतिहास में 10 मई के दिन क्या हुआ था | Historical Events On 10 May 10 मई का इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन...
-
ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने 1743 में सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया था। इसके अलावा आज के दिन भारत के पहले उद्योगपतियों में से एक टाटा सम...
No comments:
Post a Comment