Tuesday, May 31, 2022

मशहूर अदाकारा नरगिस का हुआ आज ही के दिन जन्म, जानिए 1 जून की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

Aaj Ka Itihas 1 june : इतिहास के पन्‍नों में आज के दिन की कौन सी महत्‍वपूर्ण घटनांए दर्ज हैं, यहां जानिये . 1 जून को हुआ था नर्ग‍िस का जन्‍म Aaj Ka Itihas 1 june : साल के छठे महीने का यह पहला दिन इतिहास में अपनी एक खास जगह रखता है. नेपाल में आज के दिन की एक बड़ी घटना ने देश के पूरे इतिहास का रूख मोड़ दिया. इस दिन नेपाल के राजमहल में हुए सामूहिक हत्या कांड (Nepal Rajmahal Murder Date) में राजा, रानी, राजकुमार और राजकुमारियां मारे गए. राजा के भाई ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह देश के नये राजा बने. वहीं दूसरी तरफ आज 1 जून को ही भारतीय सिनेमा के इतिहास में भी अपना एक अहम मुकाम रखता है. इस दिन नरगिस (Nargis Birth Anniversary) का जन्म दिन है, जिन्हें हिन्दी सिनेमा के इतिहास की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिना जाता है. फिल्म मदर इंडिया में मां के किरदार को उन्होंने जिस शिद्दत से जीया, अन्य फिल्मों में वह पत्नी और प्रेमिका के किरदार में भी उतनी ही सहज नजर आईं. Also Read - Aaj ka Itihas, 30 May : आज के दिन मनाया जाता है हिन्दी पत्रकारिता दिवस, जानें 30 मई का इतिहास देश दुनिया के इतिहास में एक जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- Also Read - Aaj ka Itihas, 29 May : आज ही के दिन दारा सिंह ने पहलवानी में विश्‍व चैंपियनशिप अपने नाम की 1819 : बंगाल में सेरमपुर कालेज की स्थापना. 1835 : कलकत्ता मेडिकल कॉलेज ने कामकाज शुरू किया. 1874 : ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग किया गया. 1929 : फिल्म ‘मदर इंडिया’ में हिन्दी फिल्मों की सबसे यादगार मां का किरदार निभाने वाली नरगिस दत्त का जन्म. 1930 : भारत की पहली डीलक्स रेलगाड़ी डक्कन क्वीन को बॉम्बे वी टी और पुणे के बीच शुरू किया गया. 1955 : अस्पृश्यता (निरोधक) कानून अस्तित्व में आया. 1964 : नया पैसा से नया शब्द हटाकर इसे अब पैसा कहा जाने लगा. 1970: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैरॉल्ड विल्सन पर एक चुनावी सभा के बाहर अंडा फेंका गया. 1979: रोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ और घोषणा हुई और देश को नया नाम मिला जिम्बाब्वे. 1980 : टेड टर्नर के केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) ने 24 घंटे का समाचार प्रसारण शुरू किया. 1996 : एच डी देवगौड़ा देश के 11वें प्रधानमंत्री बने. 1999 : मध्य चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770-256 ईसा पूर्व की तीन सौ प्राचीन क़ब्रों की खोज. 1999 : अमेरिका के हवाई विश्वविद्यालय में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित. 2001 : नेपाल के शाही परिवार के नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह, उनकी पत्नी और शाही परिवार के कई अन्य सदस्यों की नृशंस हत्या, युवराज दीपेन्द्र द्वारा भी आत्महत्या का प्रयास, ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने. 2004 : इराकी प्रशासकीय परिषद के प्रमुख सुन्नी नेता गाजी मशाल अजीज अल यावर इराक के नये राष्ट्रपति बने. 2005 : अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की. 2006 : चीन के दक्षिण पूर्वी जियांग्शी प्रान्त के शांगीपन गांव में आदि मानव के पदचिह्न मिले. 2006 : ईरान ने परमाणु शोध कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ किसी प्रकार के समझौते से पूरी तरह इन्कार किया. 2014: नाइजीरिया में फुटबाल के मैदान में हुए विस्फोट में 40 लोगों की मौत. भाषा से इनपुट Also Read - Aaj Ka Itihas 28 May: आज के दिन नेपाल में खत्‍म हुई 240 सालों से चली आ रही राजशाही

आज का इतिहास: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को महात्मा गांधी ने किया था स्वीकृत और संशोधित, जानिए 31 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं

आज का इतिहास: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को महात्मा गांधी ने किया था स्वीकृत और संशोधित, जानिए 31 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं Aaj Ka Itihas 31st May: 31 मई की तरीख भी इतिहास में घटी कई घटनाओं के चलते महत्वपूर्ण है। इस दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ध्वज को अंगीकार किया गया था। महात्मा गांधी ने 1921 में 31 मई के दिन इस ध्वज को स्वीकृत और संशोधित किया। यह मूल रूप से आंध्र प्रदेश के एक व्यक्ति द्वारा डिजाइन किया गया था। साल के पांचवें महीने का अंतिम दिन बहुत सी घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण घटना भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को स्वीकृत किया जाना भी शामिल है। महात्मा गांधी ने 1921 में 31 मई के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ध्वज (Indian National Congress Flag) को स्वीकृत और संशोधित किया। यह मूल रूप से आंध्र प्रदेश के एक व्यक्ति द्वारा डिजाइन किया गया था। देश दुनिया के इतिहास में 31 मई की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1577: मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां का जन्म। 1727: फ्रांस, ब्रिटेन और नीदरलैंड ने पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किए। 1759: अमेरिका के उत्तर पूर्वी प्रांत पेंसिलवेनिया में थियेटर के सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया गया। 1878: जर्मनी का युद्धपोत एसएमएस ग्रोसर करफर्स्ट के डूबने से 284 लोगों की मौत। 1889: अमेरिका के पेंसिलवेनिया स्थित जांसटाउन में भीषण बाढ़ से 2200 से अधिक लोगों की मौत। 1900: लार्ड राबर्टस के नेतृत्व में ब्रिटिश सैनिकों ने जोहान्सबर्ग पर कब्जा किया। 1907: अमेरिका के न्यूयार्क शहर में पहली टैक्सी सेवा शुरू। 1921: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया। 1935: पाकिस्तान के क्वेटा शहर में भीषण भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत। 1959: बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई। 1964 - बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली। 1966: दक्षिणी वियतनाम के शासन के विरोध में ह्यू शहर में वियतनाम की बौद्ध युवती ने खुद को आग लगाकर जान दे दी। आग की लपटों से घिरी युवती की तस्वीर ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया। 1977: भारतीय सेना के एक दल ने पहली बार विश्व के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत शिखर कंचनजंगा पर चढ़ाई की। 2008: विश्व के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट ने 100 मीटर दौड़ 9.72 सेकंड में पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

Sunday, May 29, 2022

आज के दिन मनाया जाता है हिन्दी पत्रकारिता दिवस, जानें 30 मई का इतिहास

आज के दिन मनाया जाता है हिन्दी पत्रकारिता दिवस, जानें 30 मई का इतिहास history of 30 May : आज 30 मई को हिन्‍दी पत्रकार‍िता द‍िवस के रूप में हर साल मनाते हैं. जान‍िये इतिहास के पन्‍नोंं में आज के दिन की कौन कौन सी घटनाएं दर्ज हैं. 30 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं 1606: सिक्खों के पाँचवें गुरु गुरु अर्जन देव का निधन हुआ. 1646: स्पेन और नीदरलैंड ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये. 1778: महान फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक वॉल्तेयर का निधन हुआ. 1826: उदन्त मार्तण्ड पहली हिन्दी समाचार पत्र की शुरुआत हुई इसलिए 30 मई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस भी मनाया जाता है. 1867: उत्तर प्रदेश के देवबंद में दार-उल-उलूम की स्थापना हुई. 1896: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली आॅटोमोबाइल दुर्घटना हुई. 1909: भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक पण्डित मुखराम शर्मा का जन्म हुआ. 1919: रवीन्द्रनाथ टैगोर ने जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में ‘सर’ की उपाधि वापस की. 1922: अमेरिकी लेखक हल क्लिमेंट का जन्म हुआ. 1922: वॉशिंगटन डीसी लिंकन स्मारक समर्पित किया गया. 1947: पुदुचेरी के 10वें मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी का जन्म हुआ. 1949: पूर्वी जर्मन संविधान को माना गया. 1955: एन. एम. जोशी का निधन हुआ बो भारत में ‘ट्रेड यूनियन आंदोलन’ के जन्मदाता थे. 1966: अमेरिकी विमानों ने उत्तरी वियतनाम पर बमबारी की. 1975: यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का गठन हुआ. 1981: बांग्लादेश के राष्ट्रपति जियाउर रहमान की हत्या हुई. 1987: गोवा देश का 25वां पूर्ण राज्य बना. 1991: ‘भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन’ के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत उमाशंकर दीक्षित का निधन हुआ. 1996: 6 वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया. 2000: आधुनिक हिन्दी साहित्य में सुप्रसिद्ध आलोचक, निबंधकार, विचारक एवं कवि रामविलास शर्मा का निधन हुआ. 2012: विश्वनाथन आनंदपाँचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने. 2013: बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता ऋतुपर्णो घोष का निधन हुआ. 2015: स्टार बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने.

Saturday, May 28, 2022

आज ही के दिन एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे ने एवरेस्ट पर हासिल की थी जीत, जानें 29 मई के इतिहास में दर्ज अन्य घटनाएं

आज ही के दिन एडमनॉर्गे ने एवरेस्ट पर हासिल की थी जीत, जानें 29 मई के इतिहास में दर्ज अन्य घटनाएं On this day: 29 मई 1953 को नेपाल के तेनजिंग नॉर्गे शेरपा और न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी पहली बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़े थे. यही वजह है कि इस दिन को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय माउंट एवरेस्ट दिवस ( International Mount Everest Day ) के तौर पर माना गया. देश और दुनिया के इतिहास में 29 मई का दिन कई कारणों से खास है. दरअसल 29 मई, 1953 के दिन दो लोगों ने वह कारनामा कर दिखाया था जो एक सपना ही बना हुआ था. एडमंड हिलेरी (Edmund hillary) और तेनजिंग नॉर्गे ने इस दिन बर्फ से ढकी ऊंची और दुर्गम चोटी एवरेस्ट पर फतह हासिल की थी. हिलेरी को इस सफलता के लिए ब्रिटेन की महारानी ने नाइट की उपाधि दी थी. 29 मई 1953 को नेपाल के तेनजिंग नॉर्गे शेरपा और न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी पहली बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़े थे. यही वजह है कि इस दिन को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय माउंट एवरेस्ट दिवस के तौर पर माना 1953 में आज ही के दिन दो इंसानों ने धरती की सबसे ऊंची चोटी पर कदम रख कर इतिहास रच दिया. दरअसल, 1952 में एक स्विस पर्वतारोही नेपाल और तिब्बत के रास्ते 8,848 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने निकला. उसने भी नेपाल के शेरपा तेनजिंग नॉर्गे को साथ लिया, लेकिन खराब मौसम की वजह से ये साहसिक सफर अधूरा रह गया. एशिया से लौटकर वो स्विस पर्वतारोही यूरोप में आल्प्स की पहाड़ियों पर गया. वहां उसकी मुलाकात न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी से हुई. बातचीत में उसने हिलेरी को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई करने की कोशिश का वाकया बताया. हिलेरी ने उसी क्षण ठान लिया कि वो भी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ेंगे. साल भर बाद पर्वतारोहियों का बड़ा दल नेपाल पहुंचा. एक सदस्य के तौर पर हिलेरी भी उसमें शामिल थे. नेपाल में उन्होंने तेनजिंग नॉर्गे को साथ लेकर चढ़ाई शुरू कर दी. वे इसमें सफल रहे.

Friday, May 27, 2022

आज का इतिहास, 28 मई: करीब 240 बाद नेपाल में लोकतंत्र की स्थापना

देश और दुनिया के इतिहास में 28 मई का दिन कई कारणों से खास है। दरअसल नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही का अंत इसी दिन हुआ था। करीब दस साल तक चले गृहयुद्ध के बाद देश में शाह राजवंश के हाथों से देश की सत्ता जाती रही। इसके बाद से माओवादी देश की राजनीति की मुख्यधारा में शामिल हुए। देश और दुनिया के इतिहास में 28 मई का दिन कई कारणों से खास है। दरअसल नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही का अंत इसी दिन हुआ था। करीब दस साल तक चले गृहयुद्ध के बाद देश में शाह राजवंश के हाथों से देश की सत्ता जाती रही। इसके बाद से माओवादी देश की राजनीति की मुख्यधारा में शामिल हुए। 28 मई 2008 को ही नेपाल के वामपंथी दल को चुनाव में जीत मिली। तब तत्कालीन नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र को अपदस्थ कर देश को गणतंत्र घोषित कर दिया गया। देश दुनिया के इतिहास में 28 मई का दिन और भी कई घटनाओं के लिए दर्ज है। इन घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है... 1414: खिज्र खान ने दिल्ली की सल्तनत पर कब्जा किया और सैयद वंश के शासन की नींव रखी। 1883: हिंदुत्ववादी नेता और कवि विनायक दामोदर सावरकर का जन्म। 1908: जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म। 1923: दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय नामों में शुमार नंदमुरि तारक रामाराव का जन्म। फिल्मों में अपार सफलता हासिल करने के बाद एनटीआर ने राजनीति का रूख किया और तीन बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली। 1934: कनाडा के ओंटारियो में ओलिवा और एल्जायर डिओन के यहां पांच बच्चों ने जन्म लिया। इतिहास में यह पहला मौका था जब एक साथ पैदा हुए यह पांचों बच्चे जीवित रहे। 1959: दो अमेरिकी बंदरों ने अंतरिक्ष की सफल यात्रा की। 1961: मानव अधिकारों के संरक्षण और दुनिया को इनके बारे में जागरूक करने के इरादे से लंदन में एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना की गई। इसे 1977 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 1967: ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर 65 साल की उम्र में अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगाकर घर पहुंचे। 1970: आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का औपचारिक तौर पर विभाजन हुआ। 1989: मारथाकवली डेविड भारत की पहली और विश्व की दूसरी महिला ईसाई पादरी बनीं। 1996: प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया। 1996: रूस चेचेन्या को अधिकतम स्वायत्तता देने पर सहमत हुआ। 1998: पकिस्तान ने पांच भूमिगत परमाणु परिक्षण किये। इससे महज़ एक सप्ताह पहले भारत ने इसी तरह के परमाणु परिक्षण किये थे। 2002: नेपाल में फिर आपातकाल लगा। 2008: नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही का अंत। 2008: अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबंध लगाया।

Thursday, May 26, 2022

आज ही के दिन हुआ था देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन

Aaj ka Itihas 27 May : देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का आज ही के दिन साल 1964 में निधन हुआ था. इतिहास में हर दिन का खास महत्‍व है. क्‍योंकि हर दिन कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो इतिहास के पन्‍नों में अपनी जगह बना लेती हैं. वह सुखद है या भयानक, इतिहास अपनी किताब में सभी घटनाओं को जगह देता है. आज 27 मई के इतिहास में कई बड़ी घटनाएं दर्ज हैं, जिसने देश की जनता को झटका दिया. आज 27 मई देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ था. इसके अलावा महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा भी आज ही शुरू हुआ था.Also Read - Aaj ka Itihas 26 May : नरेन्द्र मोदी ने 15वें प्रधानमंत्री के रूप में संभाली देश की बागडोर इतिहास के पन्‍नों में आज 27 मई के दिन की कौन सी घटनाएं दर्ज हैं, यहां जान‍िये 1703: सेंट पीटर्सबर्ग की स्थापना. रूस के इतिहास में इस शहर का खास महत्व है और इसे 1917 की महान रूसी क्रांति के गवाह के तौर पर विशेष पहचान मिली. 1813: अमेरिका ने फोर्ट जार्ज, कनाडा पर कब्जा किया. 1895: ब्रिटिश आविष्कारक बर्ट एक्रेस ने फिल्म कैमरा/प्रोजेक्टर का पेटेंट कराया. 1908: मौलाना हकीम नुरूद्दीन अहमदिया मुस्लिम समुदाय के पहले खलीफा बने. 1921: ब्रिटेन के नियंत्रण के 84 बरस बाद अफगानिस्तान को संप्रभुता मिली. 1927: चीन के गृह युद्ध में जापानी सेना का दखल. 1941: जर्मन जंगी जहाज बिस्मार्क को ब्रिटिश नौसेना ने डुबोया. 1948: महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा शुरू. 1951: बम्बई (अब मुंबई) में तारापोरवाला मछली घर का उद्घाटन. आज यह मछलियों के एक बड़े संग्रह के तौर पर विख्यात है. यहां देश दुनिया की बहुत सी प्रजातियों की मछलियां और अन्य समुद्री जीव रखे गए हैं. 1957: कॉपीराइट विधेयक को मंजूरी दी गई. इसे 21 जनवरी 1958 को लागू किया गया. 1964: आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन. 1977: पैन एम और केएलएम के दो विमान टकराए, 582 की मौत. 1980: दक्षिण कोरियाई पुलिस ने जन आंदोलन को कुचला, 2000 की मौत. 1991: आस्ट्रिया के बोइंग विमान में धमाका, 223 मरे. 1994: रूसी मूल के उपन्यासकार अलेक्सांदर सोलज़ेनित्सिन की 20 वर्ष तक अमेरिका में निर्वासित जीवन बिताने के बाद रूस में घर वापसी. 2006 : 6.4 मेगावाट योग्याकार्टा से आये भूकंप में 5,700 से ज्यादा लोग मारे गए और 37,000 घायल हो गए थे. 2016 : बराक ओबामा हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क जाने और हिबाकुशा से मिलने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने थे. : आज के दिन हुआ था सलीम और अनारकली का निकाह, इतिहास में दर्ज हुई सलीम अनारकली की प्रेम कहानी आज ही के दिन स्‍थापित हुआ था अलीगढ़ मुस्‍ल‍िम व‍िश्‍वव‍िद्यालय, सैयद अहमद खान ने की थी स्‍थापनाऔर पढ़ें

Wednesday, May 25, 2022

आज का इतिहास: नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में संभाली थी देश की बागडोर, जानिए 26 मई की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

Aaj Ka Itihas: देश के इतिहास में 26 मई यानी आज की तारीख खास है। इस दिन नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। पांच साल बाद 26 मई के दिन ही मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री का पद संभाला था। जानिए 26 मई से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं... देश के लोकतांत्रिक इतिहास में 26 मई यानी आज की तारीख का विशेष महत्व है क्योंकि 2014 में शानदार चुनावी जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने आज ही के दिन देश के प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi) के तौर पर शपथ ली थी। 2019 में नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला और इस बार भी 26 मई की तारीख का एक खास महत्व था। दरअसल 26 मई 2019 को ही राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई थी कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) 30 मई को नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। देश दुनिया के इतिहास में 26 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1739 : एक समय अफगानिस्तान भारत का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन मुगल सम्राट मोहम्मद शाह ने ईरान के नादिर शाह के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये जिससे यह भारतीय साम्राज्य से अलग हो गया। 1822 : नार्वे में गिरिजाघर में आग लगने से 122 लोगों की मौत। 1926 : लेबनान ने संविधान अपनाया। 1957 :बम्बई :अब मुंबई: में जनता बीमा पॉलिसी की शुरूआत हुई। 1969 : अपोलो 10 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे। 1973 : बहरीन ने संविधान अपनाया। 1983 : जापान में आये 7.7 की तीव्रता वाले भूकंप से 104 लोगों की मौत। 1987 : श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा। 1991 : थाईलैंड में बैंकाक के निकट एक विमान हादसे में 223 लोगों की मौत। 1999 : इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया। 1999 : सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 318 रन की भागीदारी का विश्व रिकार्ड बनाया। 2000 : हिज्बुल्लाह ने घोषणा की कि उसके लड़ाके दक्षिणी लेबनान से चले जायेंगे। 2014 : नरेन्द्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

देश-दुनिया के इतिहास में 25 मई को कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। आज ही के दिन जहांगीर और मेहरून्निसा का निकाह हुआ था, जानें और घटनाएं।

मुगल सल्तनत की कई कहानियां मशहूर हुई हैं, जिनमें सलीम और अनारकली की प्रेम कहानी से इस पीढ़ी के शायद सबसे ज्यादा लोग वाकिफ हैं। हालांकि यह कहानी इतिहास के जरिए कम और फिल्मों के जरिए ज्यादा लोगों को मालूम हुई। जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर के शहजादे सलीम उर्फ जहांगीर और मेहरून्निसा उर्फ नूरजहां का निकाह 25 मई के दिन ही हुआ था। यह दिन एक अन्य बड़ी घटना का भी गवाह रहा। 2013 में वह 25 मई का ही दिन था, जब 80 वर्ष के एक जापानी पर्वतारोही ने सबसे अधिक उम्र में दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर ऐवरेस्ट पर चढ़ने का रिकार्ड अपने नाम किया। देश-दुनिया के इतिहास में 25 मई की तारीख पर दर्ज कुछ और घटनाएं यहां देखें.. 1611: मुगल शासक जहांगीर ने मेहरून्निसा से निकाह किया जो इतिहास में नूरजहां के तौर पर जानी जाती हैं। 1877 : यात्रियों से भरा स्टीमर ‘सर जॉन लारेंस उड़ीसा तट के पास डूब गया। स्टीमर में कुल 732 लोग सवार थे। 1961: अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ़ केनेडी ने देश के अंतरिक्ष अभियान की शुरुआत के लिए लाखों डॉलर की राशि की घोषणा की। उन्होंने वर्ष 1970 तक अमेरिका को चांद पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा था। 1963 : अफ्रीकी देशों को एकजुट करने के इरादे से 32 देशों ने अफ़्रीकी संघ का गठन किया। 1985 : बांग्‍लादेश में भारी तूफान के कारण लगभग 10 हजार लोगों की मौत। 1991 : इस्राइल ने 14 हजार यहूदियों को इथियोपिया से निकाला। 1998 : यूरोपीय संघ के सदस्य देश परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध न लगाने के लिए सहमत हुए। 2003 : चिली ने विश्व कप टेनिस का ख़िताब पहली बार जीता। 2008 : अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा द्वारा भेजा गया रोबॉट आज ही के दिन मंगल ग्रह पर उतरा। 2011 : द ओपरा विनफ्रे शो की अंतिम कड़ी का प्रसारण। सबसे लंबे समय तक प्रसारित हुए इस टेलीविजन कार्यक्रम ने ओपरा को अमेरिका की सबसे रईस और प्रभावी शख्सियत बना दिया। 2013 : जापान के 80 वर्षीय युइशिरो मिडरा ने सबसे अधिक उम्र में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकार्ड अपने नाम किया।

Tuesday, May 24, 2022

आज का इतिहास : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना का दिन, जानिए 24 मई की अहम घटनाएं

Aligarh Muslim University News : सर सैयद अहमद खान ने अलीगढ़ में मात्र सात छात्रों के साथ एक मदरसे की स्थापना की। धीरे धीरे छात्रों की संख्या बढ़ने लगी और 1877 में इसका विस्तार करते हुए ऐंग्लो ओरिएंटल कॉलेज की शुरुआत की गई। यही कॉलेज 1920 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बना। देश के प्रमुख शिक्षण केंद्रों में से एक अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लिए 24 मई के दिन का खास महत्व है। दरअसल 1920 में इसी दिन इस शिक्षण संस्थान की स्थापना की गई थी। अपने समय के महान समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान ने मुसलमानों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने की जरूरत को महसूस करते हुए 1877 में एक स्कूल की स्थापना की थी जो बाद में मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज बना। यही कॉलेज आगे जाकर 1920 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बना। यह आजादी के बाद देश के चार केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में से एक था। इस विश्वविद्यालय के इतिहास पर नजर डालें तो पता चलता है कि 1857 की क्रांति ने सर सैयद अहमद खान पर गहरा असर डाला था और उनके परिवार के लोग भी अंग्रेजों की गोलियों का शिकार हुए थे। सर सैयद अहमद खान एक पढ़े लिखे और ज़हीन इनसान थे लिहाजा उन्होंने आधुनिक शिक्षा को हथियार बनाकर अंग्रेजों को सबक सिखाने की ठान ली। वह ईस्ट इंडिया कंपनी में शामिल हुए और आधुनिक शिक्षा के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करने के इरादे से 1870 में इंग्लैंड गए। वहां उन्होंने ऑक्सफर्ड और कैंब्रिज जैसे विश्वप्रसिद्ध संस्थानों का दौरा किया और भारत में भी आधुनिक शिक्षा का उजाला फैलाने का सपना देखा। सर सैयद अहमद खान ने वापस आकर अलीगढ़ में मात्र सात छात्रों के साथ एक मदरसे की स्थापना की। धीरे धीरे छात्रों की संख्या बढ़ने लगी और 1877 में इसका विस्तार करते हुए ऐंग्लो ओरिएंटल कॉलेज की शुरुआत की गई। यही कॉलेज 1920 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बना जो दुनियाभर में एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान के तौर पर प्रसिद्ध है। देश दुनिया के इतिहास में 24 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1543 : पोलैंड के खगोलविद निकोलस कापरनिकस का निधन, जिन्होंने यह सिद्धांत प्रतिपादित किया था कि पृथ्वी समेत सभी ग्रह सूरज के गिर्द चक्कर लगाते है और पृथ्वी अपनी धुरी पर भी घूमती है, जिससे विभिन्न मौसम आते जाते हैं। 1689 : ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट इसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी। 1877 : सैयद अहमद खान ने अलीगढ़ में सात छात्रों के साथ एक मदरसे की स्थापना की जो बाद में मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज और फिर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बना। 1883 : ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया। 1915 : थॉमस अल्वा एडिसन ने टेलीस्क्राइब का अविष्कार किया। 1931 : पहली वातानु कूलित यात्री ट्रेन अमेरिका के वाल्टमोर ओहियो मार्ग पर चलाई गई। 1959 : साम्राज्य दिवस का नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस किया गया। 1985 : बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान से दस हजार लोगों की मौत। 1986 : मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनीं। 1994 : मीना (सऊदी अरब) में हज से जुड़े एक समारोह के समय भगदड़ मचने से 250 लोगों से भी अधिक हाजियों की मृत्यु। 1994 : न्यूयार्क सिटी में 1993 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमला करने वाले चार आरोपियों में से प्रत्येक को 240 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई। 2000 : इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान पर अपना 18 साल पुराना कब्जा समाप्त किया और वहां से उसकी सेना की वापसी हुई। 2001 : नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने। 2004 : उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया। 2020 : देश में कोविड-19 के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखी गई और 24 घंटे में रिकॉर्ड 6,767 नये मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले 1,31,868 तक जा पहुंचे जबकि मृतकों की संख्या 3,867 हुई।

Monday, May 23, 2022

आज का इतिहास: तिब्बत पर औपचारिक रूप से चीन ने किया था कब्जा, बाकी देशों ने जमकर किया था विरोध, जानिए 23 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं

इतिहास के पन्नों में 23 मई की तारीख का भी अपना महत्व है और यह उस लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। 23 मई के दिन ही चीन ने तिब्बत पर औपचारिक रूप से कब्जा किया था। चीन के इस कदम का खुद तिब्बत और बाकी देशों ने जमकर विरोध किया था। जानिए 23 मई की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं- इतिहास में 23 मई का दिन तिब्बत पर चीन के औपचारिक कब्जे (China Capture Tibbat) के रूप में दर्ज है। चीन के इस कदम का तिब्बत और दुनिया के कई देशों में जमकर विरोध हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 23 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1848 : अमेरिका के राइट बंधुओं से भी पहले ग्लाइडर बनाकर इंसान को पहली बार उड़ना सिखाने वाले ओटो लिलिएंथल का जन्म। 1919 : जयपुर राजघराने की राजमाता महारानी गायत्री देवी का जन्म। 1945 : जर्मन तानाशाह हिटलर की यहूदी विरोधी खुफिया सेवा के प्रमुख हेनरिख हिमलर ने अंतरराष्ट्रीय संयुक्त सेनाओं की हिरासत में आत्महत्या की। 1951 : चीन ने एक स्वायत्त क्षेत्र के रूप में तिब्बत पर कब्जा कर लिया। 1977 : चरमपंथियों ने उत्तरी हालैंड के एक प्राथमिक स्कूल और एक ट्रेन में घुसकर कई लोगों को बंधक बना लिया। कमांडो कार्रवाई के जरिए इस संकट को सुलझाने में बीस दिन का समय लगा। 1986 : अमेरिका और पश्चिम यूरोपीय देशों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रतिबंधों के प्रस्ताव पर वीटो किया। 1994 : सऊदी अरब में भगदड़ से 270 तीर्थयात्रियों की मौत। 2004 : बांग्लादेश में तूफान के कारण मेघना नदी में नाव पलटने से 250 डूबे। 2008 : भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल ‘पृथ्वी-2’ का सफल परीक्षण किया। 2009 : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति 'रोह मू ह्यून' ने अपने घर के नजदीक पहाड़ियों से छलांग लगाकर आत्महत्या की। 2010 : उच्चतम न्यायालय ने बिना विवाह किये महिला और पुरुष के एक साथ रहने को अपराध की श्रेणी से बाहर किया। 2014 : रूस और चीन ने सीरिया में युद्ध अपराधों के लिए अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की स्थापना के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो शक्ति का प्रयोग किया।

Saturday, May 21, 2022

आज का इतिहास: माउंट एवरेस्ट पर पहुंच देश की पहली महिला पर्वातारोही बनी थीं बछेन्द्री पाल, जानिए 22 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं

इतिहास में तारीखों का बहुत महत्व है। हर तारीख अपने-आप में खास है। इसी कड़ी में भारत के लिहाज से 22 मई की तारीख का भी अपना महत्व है। इस दिन देश की बेटी बछेन्द्री पाल ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर पहुंची थीं। इस खास उपलब्धि के लिए उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
बछेन्द्री पाल इतिहास में 22 मई के दिन के नाम पर बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। भारत की बछेन्द्री पाल 22 मई के ही दिन दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर पहुंची थीं और यह कारनामा अंजाम देने वाली वह देश की पहली महिला पर्वतारोही हैं। पर्वतारोहण और साहसिक खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बछेन्द्री पाल को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इस बीच कोरोना के वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों का आंकड़ा हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता रहा। 22 मई 2020 को देश में इसके कुल संक्रमितों की संख्या एक लाख 18 हजार से अधिक हो गई, जबकि मरने वालों की तादाद भी साढ़े तीन हजार के पार पहुंच गई। देश दुनिया के इतिहास में 22 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1545 : एक विस्फोट में शेर शाह सूरी की मौत। 1540 में शेरशाह ने मुगल साम्राज्य को अपने हाथों में लिया था। 1772 : राजा राम मोहन राय का जन्म। उन्हें भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत और आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है। 1915 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1936 : लार्ड ब्रेबॉर्न ने बम्बई :अब मुंबई: में ब्रेबॉर्न स्टेडियम की नींव रखी। यह देश का पहला स्टेडियम था। 1960 : चिली के दक्षिणी तट पर आए सबसे बड़े भूकंपों में से एक में 5,700 लोगों की मौत हो गई और इससे समुद्र में उठी उग्र लहरों ने सुदूर प्रशांत इलाकों जैसे जापान और हवाई तक में तबाही मचाई। 1963 : भारत के पहले ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी। 1972 : पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र। 1972 : अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन मास्को पहुंचे। यह एक अमेरिकी राष्ट्रपति की सोवियत संघ की पहली यात्रा थी। 1984 : बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
1988 : भारत ने स्वदेश में ही विकसित अन्तरमहाद्वीपीय बालिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया। 1990 : उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का उदय। 2003 : अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में दो हज़ार से अधिक लोग मारे गये। 2008 : संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया। 2020 : देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 3,583 पर पहुंची। संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,18,447 हो गई।

Friday, May 20, 2022

Aaj Ka itihas 21 May: आज ही के दिन हुई थी राजीव गांधी की हत्या

Aaj Ka itihas 21 May: इतिहास के पन्‍नों में आज के दिन की बहुत सी बड़ी घटनाएं दर्ज हैं. इसमें एक घटना जो सभी भारतीय को झटका देने वाली थी, वह राजीव गांधी की हत्‍या थी. 21 मई को कौन सी बड़ी घटनाएं घटीं, जिसने इतिहास (History) के पन्‍नों में जगह बना ली, यहां जानिये.
21 मई 1991 को हुई थी राजीव गांधी की हत्‍या Aaj Ka itihas 21 May: इतिहास से बड़ा श‍िक्षक कोई नहीं होता. बीती घटनाओं से सीख लेकर हम आने वाले कल और वर्तमान को बेहतर बना सकते हैं. इसलिए इतिहास में कौन सी महत्‍वपूर्ण घटनाएं हुईं, यह जानना भी जरूरी है. 21 मई 1991 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्‍या की गई थी. वहीं साल 1994 में आज ही के दिन सुष्‍मिता सेन को मिस यूनिवर्स‍ का खिताब मिला था. देश और दुनिया की और भी कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं हैं, जो 21 मई को हुई थीं और इतिहास के पन्‍नों में दर्ज हैं. यहां जान‍िये :Also Read - Aaj Ka Itihas 17 may: चोरी हो गया था चार्ली चैपलिन का ताबूत, आज ही के दिन मिला दोबारा राजीव गांधी की हत्‍या : 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे और संभवतः दुनिया के उन युवा राजनेताओं में से एक, जिन्होंने सरकार का नेतृत्व किया है. लेकिन बहुत कम उम्र में ही साल 1991 में 21 मई को एक विस्‍फोटक माला के जर‍िये उनकी हत्‍या कर दी गई. Also Read - Aaj Ka Itihas 13 May: आजाद भारत में संसद के पहले सत्र की शुरुआत का दिन अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस 21 मई को अंतरराष्‍ट्रीय चाय दिवस यानी international tea day के रूप में मनाया जाता है. भारत के कई इलाकों में चाय को चाह कहते हैं. कहा जाता है कि चाय वास्‍तव में एक आदत है. लत है और जीने की खुराक है. मेहमान नवाजी करने से लेकर मूड रिफ्रेश करने और सिर का दर्द मिटाने के लिए भी चाय ही ढूंढ़ते हैं लोग. हालांकि कुछ साल पहले तक चाय दिवस (international tea day), 15 दिसंबर को मनाया जाता था, लेकिन अब इसे 21 मई को मनाया जाता है. Also Read - Aaj Ka Itihas, 27 April: मुगल सल्तनत से जुड़ी बड़ी घटनाओं का गवाह बना आज का दिन आज के इतिहास में दर्ज अन्‍य घटनाएं : 1502 – पुर्तगाल के जोआओ दा नोवा ने दक्षिण अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप की खोज की. 1819 – अमेरिका के न्यूयार्क शहर की सड़कों पर पहली बार साइकिल देखी गई इसे स्विफ्ट वॉकर कहा जाता था. 1840 – न्यूजीलैंड को ब्रिटेन का उपनिवेश घोषित किया गया. 1851 – दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में गुलामी प्रथा समाप्त हुई. 1881 – अमेरिकी रेड क्रॉस संस्था की स्थापना. 1904 – पेरिस में फुटबाल की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की स्थापना. 1918 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने महिलाओं को मतदान की अनुमति दी. 1927 – अमेरिका के एक पायलट चार्ल्स लिंडनबर्ग ने एक छोटे से विमान से न्यूयार्क से पेरिस के बीच बिना रूके पहली अटलांटिक पार उड़ान भरी. 1929 – कलकत्ता और बेंगलूर के बीच भारत की पहली एयर कार्गो सेवा की शुरूआत. 1935 – क्वेटा शहर – अब पाकिस्तान में- भूकंप में बुरी तरह तबाह. 30 हजार से अधिक लोगों की मौत. 1961 – दक्षिण अफ्रीका के अलाबामा के मोंटगुमरी शहर में श्वेत और अश्वेत लोगों के बीच टकराव. रंगभेद का विरोध करने वाले डा. मार्टिन लूथर किंग की सभा के दौरान श्वेत लोगों द्वारा हंगामा करने से झगड़ा शुरू हुआ. 1975 – 41.6 किलोमीटर लंबी फरक्का फीडर नहर को औपचारिक तौर पर खोला गया. 1991 – तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में आत्मघामी बम हमले में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या. 1994 – सुष्मिता सेन मनीला में संपन्न 43वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में खिताब से नवाजी गईं. 1994 – दक्षिणी यमन द्वारा उत्तरी यमन से अलग होने की घोषणा. 1996 – प्रसिद्ध शीतल पेय कम्पनी पेप्सी ने विश्व में पहली बार अंतरिक्ष में विज्ञापन फि‍ल्म बनाने की घोषणा की. 1998 – 32 वर्षों तक लगातार इंडोनेशिया पर शासन करने वाले राष्ट्रपति सुहार्तों का त्यागपत्र. 2002 – बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को 6 महीने कारावास की सजा . 2003 – विश्व के 190 से भी अधिक देशों ने तम्बाकू के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय संधि को जिनेवा में मंजूरी दी.

20 मई का इतिहास: जानें अहम घटनाओं को

20 मई भारत और दुनिया के इतिहास में काफी अहमयित रखता है। भारत की आजादी में गरम दल के नेताओं 'लाल, बाल, पाल' की अहम भूमिका रही है। वे नरम दल के अहिंसा के माध्यम से आजादी की प्राप्ति के विचारों के विरुद्ध थे।
नई दिल्ली 20 मई भारत और दुनिया के इतिहास में काफी अहमयित रखता है। भारत की आजादी में गरम दल के नेताओं 'लाल, बाल, पाल' की अहम भूमिका रही है। वे नरम दल के अहिंसा के माध्यम से आजादी की प्राप्ति के विचारों के विरुद्ध थे। उन्हीं लाल, बाल, पाल की तिकड़ी में से एक विपिन चंद्र पाल का निधन आज ही के दिन 1932 में हुआ था। वह भारत में क्रांतिकारी विचारों के जनक थे। 20 मई को हुई अन्य घटनाओं का सिलसिलेबार ब्योरा इस तरह से है... 1900: हिंदी जगत की प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्म आज ही के दिन हुआ था। 1918: 1947 के भारत पाक-युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय सेना के वीर सैनिक पीरू सिंह का जन्म हुआ था। 1929: राजकुमार शुक्ल का निधन हुआ था। वह स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक थे। 1932: भारत में गरम दल के नेता और क्रांतिकारी विचारों के जनक विपिन चन्द्र पाल का निधन। 1957: टी. प्रकाशम का निधन हुआ था। वह प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे। 1972: ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि गया प्रसाद शुक्ल 'सनेही' का निधन 1995: रूस द्वारा मानव रहित अंतरिक्ष 'स्पेक्त्र' का सफल प्रक्षेपण किया गया। 1999: कुर्द विद्रोही नेता सेमडिम साकिक को मृत्युदंड की सज़ा दी गई। 2000: फिजी में जॉर्ज स्पेट बने अंतरिम प्रधानमंत्री। 2001: अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान ने हिंदुओं की अलग पहचान के लिए ड्रेस कोड बनाया। 2011: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मध्य प्रदेश के बीना में हज़ारों करोड़ की लागत से बनी ऑइल रिफ़ाइनरी देश को समर्पित की। यह भारत पेट्रोलियम लिमिटेड, ओमान ऑइल कंपनी और मध्य प्रदेश सरकार के प्रयासों से बनी विश्व स्तरीय परियोजना है। 2011: झारखंड की पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज़ भारतीय महिला होने का गौरव हासिल करते हुए पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा। 2012: प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान लीला दुबे का निधन हुआ था।

Thursday, May 19, 2022

19 मई का इतिहास: आज ही के दिन बना था तापमान का सेंटीग्रेड पैमाना

ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने 1743 में सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया था। इसके अलावा आज के दिन भारत के पहले उद्योगपतियों में से एक टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा का निधन हुआ था।
साल का 139वां दिन यानी 19 मई इतिहास में एक खास वजह से दर्ज है। कई घटनाओं का गवाह रहा यह दिन तापमान को नापने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सेंटीग्रेड पैमाने के विकास का दिन भी है। आज के दिन ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने 1743 में सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया था। जानें, 19 मई के दिन इतिहास में दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा: 1521: उसमानी सेना ने भयानक लड़ाई के बाद बालकान प्रायद्वीप में यूगोस्लाविया की राजधानी बेलग्रेड पर अधिकार कर लिया। 1536: इंग्लैंड के राजा हेनरी 8 की दूसरी पत्नी और क्वीन एलिजाबेथ प्रथम की मां ऐने बोलीन को व्याभिचार का दोष सिद्ध होने पर मौत के घाट उतार दिया गया। 1892: बहुचर्चित नाटककार और कवि ऑस्कर वाइल्ड को दो साल की सजा के बाद जेल से रिहा किया गया। उन्हें समलैंगिकता के अपराध में यह सजा सुनाई गई थी। उस समय ब्रिटेन में समलैंगिकता गैरकानूनी थी। 1904: भारत के पहले उद्योगपतियों में से एक टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा का निधन। 1910:नाथूराम गोडसे का जन्म। इतिहास में उसका नाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे के तौर पर दर्ज है। 1913: नीलम संजीव रेड्डी का जन्म जो देश के छठे राष्ट्रपति बने। 1934: अंग्रेजी भाषा के प्रसिद्ध भारतीय लेखक रस्किन बॉन्‍ड का जन्म। 1936: ब्रिटेन के आविष्कारक रॉबर्ट डेटसन वाट ने रडार बनाया और यह प्रणाली सबसे पहले ब्रिटेन के हवाई अड्डे पर स्थापित की गई। 1950: मिस्र ने स्वेज नहर को इजरायली जहाजों के लिए बंद करने की घोषणा की। 1971: भारतीय नौसेना का पहला पनडुब्बी अड्डा वीर बाहू विशाखापत्तनम में शुरू हुआ। 1979: हिंदी के शीर्ष साहित्यकार हजारी प्रसाद द्विवेदी का निधन। 1980: अमेरिका में हेलेना ज्वालामुखी फटने से नौ लोगों की मौत। देश के उत्तर पश्चिमी भाग में सुबह सवेरे हुई इस घटना के बाद अंधेरा छा गया। घटना में बहुत से लोग लापता भी हुए। 2001: ऐपल इंक ने अपने पहले दो रिटेल स्टोर खोले। इनमें से एक वर्जीनिया के मैक्लीन में और दूसरा कैलिफॉर्निया के ग्लेनडेल में खोला गया। 2008: भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का निधन। 2008: भारत और चीन के बीच 2008 में नाथू ला से व्यापार दोबारा शुरू हुआ।

Tuesday, May 17, 2022

आज का इतिहास: भारत ने किया था पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण, जानिए 18 मई की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

इतिहास के पन्नों में भारत के लिए 18 मई की तारीख कई मायनों में खास है। इस दिन भारत ने पोखरण में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था। भारत ने इसे स्माइलिंग बुद्धा नाम दिया था। 18 मई के दिन ही एचडी देवगौड़ा भारत के 12वें प्रधानमंत्री बने थे। जानिए 18 मई की अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में-
नई दिल्ली:इस विशाल जगत में हर दिन कुछ न कुछ अच्छा बुरा घटित होता रहता है। कभी धरती पर तो कभी सुदूर अंतरिक्ष में। इनमें से कुछ घटनाएं वक्त के साथ भुला दी जाती हैं और कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास में अपना नाम दर्ज कराती हैं। वर्ष 1974 में 18 मई का दिन एक ऐसी अहम घटना के साथ इतिहास में दर्ज है, जिसने भारत को दुनिया के परमाणु संपन्न देशों की कतार में खड़ा कर दिया। भारत ने आज ही के दिन राजस्थान के पोखरण में अपना पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण (Nuclear Test India 1974) किया था। इस परीक्षण को स्माइलिंग बुद्धा (Smiling Buddha) का नाम दिया गया था। यह पहला मौका था जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nation Security Council) के पांच स्थाई सदस्य देशों के अलावा किसी और देश ने परमाणु परीक्षण करने का साहस किया।
देश दुनिया के इतिहास में 18 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1912 : पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्म श्री पुंडा लिक रिलीज । 1933 : एच डी देवगौड़ा - भारत के बारहवें प्रधानमंत्री बने। 1974 : राजस्थान के पोख़रण में अपना पहला भूमिगत परमाणु बम परीक्षण करके भारत परमाणु शक्ति संपन्न देशों की कतार में शामिल हो गया। 1991: चॉकलेट कंपनी में कैमिस्ट के तौर पर काम करने वाली 27 वर्षीय हेलेन ने ब्रिटेन की पहली अंतरिक्ष यात्री के तौर पर सोवियत सोयूज यान से उड़ान भरी। उन्हें एक पहेली का जवाब देने पर यह मौका दिया गया। 2009 : श्रीलंका सरकार ने 25 साल से तमिल विद्रोहियों के साथ हो रही जंग के खत्म होने का एलान किया। सेना ने देश के उत्तरी हिस्से पर कब्जा किया और लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को मार गिराया। 1994 : गाजा पट्टी क्षेत्र से अन्तिम इस्रायली सैनिक टुकड़ी हटाये जाने के साथ ही क्षेत्र पर फलिस्तीनी स्वायत्तशासी शासन पूरी तरह से लागू। 2004 - इस्रायल के राफा विस्थापित कैम्प में इस्रायली सैनिकों ने 19 फलिस्तीनियों को मौत के घाट उतारा। 2020 : बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात ‘अम्फान’ महाचक्रवात में बदला। पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में बड़े नुकसान की आशंका।

Monday, May 16, 2022

17 मई: भारत के लिए गर्व का दिन, जानें कैसे

इसी दिन भारत के मुक्केबाजों ने साल 2010 में कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए थे। इसके अलावा ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय कपड़ा उद्योग को बर्बा... साल का 137वां दिन यानी 17 मई भारत और देश दुनिया के इतिहास में कई कारणों से अहम है। भारतीय खेल जगत के इतिहास में यह दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। इसी दिन भारत के मुक्केबाजों ने साल 2010 में कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए थे। इसके अलावा ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे। 17 मई की घटनाओं का सिलसिलेबार ब्योरा इस प्रकार से है...
1749: दुनिया के प्रसिद्ध वैज्ञानिक एडवर्ड जेनर का जन्म हुआ था। उन्होंने 'चेचक' के टीके का आविष्कार किया था। 1769: ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए। 1918: भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा टाटा समूह के शीर्ष सदस्य रूसी मोदी का जन्म 1953: हिंदी सिनेमा की चरित्र अभिनेत्री प्रीति गांगुली का जन्म 1975: जापानी की जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बनी। 1987: सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया। 2000: रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि की मंजूरी प्रदान की। 2002: पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद। 2007: भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू। 2008: तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया। 2010: भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए। बीजिंग ओलिंपिक के कांस्य विजेता विजेंद्र सिंह के अलावा दिनेश कुमार, परमजीत समोटा, अमनदीप, सुरंजॉय व जय भगवान ने अपने-अपने वर्ग का फाइनल जीता। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का अवार्ड विजेंद्र कुमार को मिला, जबकि मेज़बान भारत ने सर्वाधिक 36 अंक लेकर टीम चैंपियनशिप भी जीती। गत विजेता इंग्लैंड 34 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 2010: देश के सबसे पुराने पारंपरिक खेल कबड्डी को बढावा देते हुए पंजाब सरकार ने अगले महीने कबड्डी विश्वकप का आयोजन करने की घोषणा की। 2010: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जस्टिस एमएम कुमार व जस्टिस जतिंदर चौहान की खंडपीठ ने जोगिंदर कौर की याचिका पर पीजीआई चंडीगढ़ को विकलांगता संबंधी अधिनियमों की अनदेखी का दोषी ठहराते हुए कहा- 'नौकरी पर रहते विकलांगता को आधार बनाकर किसी कर्मचारी को मिलने वाले सेवा लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता। ऐसी परिस्थितियों में उसे समान लाभ वाले पद पर रखा जा सकता है।' 2010: भारतीय सेना ने उड़ीसा के वीलर्स द्वीप स्थित इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज (आइटीआर) से परमाणु हमला करने में सक्षम 'अग्नि-2' प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया। यह मिसाइल दो हज़ार किलोमीटर तक मार कर सकती है। गए हैं। 'अग्नि-2' का विकास रक्षा विकास और अनुसंधान संगठन (डीआरडीओ) की प्रयोगशालाओं और भारत डायनैमिक्स, हैदराबाद के साथ किया गया है। 2014: भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा 'होटल लीला समूह' के संस्थापक सी. पी. कृष्णन नायर का निधन।

16 मई: जानिए इतिहास की अहम घटनाओं को

इतिहास में 16 मई का दिन एक बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि के साथ दर्ज है। दरअसल 2013 में 16 मई के दिन अमेरिकी वैज्ञानिकों को इंसानी भ्रूण के क्लोन से पहली बार
नई दिल्ली इतिहास में 16 मई का दिन एक बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि के साथ दर्ज है। दरअसल 2013 में 16 मई के दिन अमेरिकी वैज्ञानिकों को इंसानी भ्रूण के क्लोन से पहली बार स्टेम सेल निकालने में सफलता मिली थी। मेडिकल की दुनिया में इसे एक बहुत बड़ी सफलता माना गया क्योंकि इसके माध्यम से बहुत सी लाइलाज बीमारियों जैसे पार्किंसन, मल्टिपल स्क्लेरोसिस, रीढ़ में चोट और आंखों की रोशनी के इलाज की दिशा में लाभ होने की उम्मीद जगी। देश और दुनिया के इतिहास में 16 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है... 1911: कलकत्ता (अब कोलकाता) में बने तल्लाह वाटर टैंक का निर्माण पूरा। इसे उस समय दुनिया का सबसे बड़ा ओवरहैड वाटर टैंक कहा गया था। 1920: फ्रांसीसी स्वतंत्रता सेनानी, सेनापति जॉन ऑफ आर्क को संत की उपाधि दी गयी। 1943: वॉरसॉ में यहूदी बस्तियों में चल रही लड़ाई ख़त्म हो गई। पुलिस और कमांडो दल ने 19 अप्रैल को इन बस्तियों में प्रवेश किया था। 1960: भारत और ब्रिटेन के बीच अंतरराष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत। 1974: इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने सात फ़िलिस्तीनी शरणार्थी शिविरों और दक्षिणी लेबनान के गांवों पर बम दागे। इन हमलों में 27 लोग मारे गए और 138 अन्य घायल हुए। 1975: सिक्किम को 22वें राज्य के रूप में भारतीय संघ में शामिल किया गया। 1996: अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के दसवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। 2004: टेनिस खिलाड़ी रोजर फ़ेडेरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स ख़िताब जीता। 2006: हॉलिवुड की चर्चित अदाकारा नाओमी वाट्स को संयुक्त राष्ट्र संस्था का राजदूत बनाया गया। 2006: न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति बने। 2007: निकोलस सरकोजी का फ्रांस के राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल की शुरुआत। 2008: उच्चतम न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों के स्नाकोत्तर पाठ्यक्रमों में 27% ओबीसी कोटा पर रोक के कोलकाता उच्च न्यायालय के निर्णय को ख़ारिज किया। 2013: अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार क्लोन किए गए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल निकालने में सफलता मिली। 2014: भारतीय उद्योगपति रुस्तमजी होमसजी मोदी का निधन। 16 मई की महत्वपूर्ण घटनाएँ विश्व में ⚡ वर्ष घटना/वारदात/वृत्तांत 1606 रूस में दो हजार विदेशी नागरिकों की हत्या हुई। 1747 प्रिंस विलियम V ने नीदरलैंड के एडमिरल-जनरल के रूप में शपथ ली। 1770 मैरी एंटोनेट ने लुई-अगस्टे (जो बाद में फ्रांस के राजा लुई XVI का हो गया) से शादी की। 1771 युद्ध की अलमांस की लड़ाई- युद्ध के युद्ध की अंतिम लड़ाई, औपनिवेशिक और स्थानीय नियंत्रण के मुद्दों पर औपनिवेशिक उत्तरी कैरोलिना में एक विद्रोह था। 1771 अलमांस की लड़ाई-युद्ध के विनियमन की अंतिम लड़ाई, कराधान और स्थानीय नियंत्रण के मुद्दों पर औपनिवेशिक उत्तरी कैरोलिना में एक विद्रोह- लड़ी गई। 1795 हेजेज संधि: बाताफ्स गणराज्य फ्रेंच फ्रांसीसी राज्य बन गया। 1811 प्रायद्वीपीय युद्ध-ब्रिटिश, स्पैनिश, और पोपुलर सैन्य टुकड़ियों का एक संबद्ध बल, स्पेन के अल्बुएरा साउथोफ बैदजोज़ की लड़ाई में फ्रांसीसी के साथ भिड़ गया। 1811 प्रायद्वीपीय युद्ध-ब्रिटिश, स्पेनिश और पुर्तगाली सैनिकों की एक संबद्ध सेना, स्पेन के अल्बुएरा साउथोफ बैदजोज़ की लड़ाई में फ्रांसीसी के साथ भिड़ गई। 1812 रूसी फील्ड मार्शल मिखाइल कुतुज़ोव, बुखारेस्ट की संधि पर हस्ताक्षर किये जिसके परिणामस्वरूप रूस-तुर्की युद्ध (1806-12) समाप्त हुआ और बेस्सारबिया को इंपीरियल रूस से जोड़ा गया। 1817 मिसिसिपी नदी पर स्टीमबोट सेवा की शुरूआत हुई। 1843 एल्म ग्रोव, मिसौरी के एक हज़ारपोनियों के साथ ओरेगन ट्रेल (चित्र के अनुसार) पर प्रशांत नॉर्थवेस्टसेट के लिए पहली प्रमुख वैगन ट्रेन हेडिंग। 1862 जीन जोसेफ एटिनी लेनोयर पहला ऑटोमोबाइल तैयार किया। 1869 सिनसिनाटी रेड्स ने अपना पहला बेसबॉल गेम 41-7 से जीता। 1872 मेट्रोपॉलिटन गैस कंपनी का लैंप पहली बार जलाया गया। 1875 वेनेजुएला और कोलंबिया में भूकंप से 16 हजार लोगों की मौत हुई। 1877 1877 फ्रांस में राजनीतिक संकट आरम्भ हुआ। 1916 यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस ने साइक्स-पिकोट समझौते पर हस्ताक्षर किए, एक गुप्त समझौते पर विचार किया गया जो मध्य पूर्व को आकार देता है, इराक और सीरिया की सीमाओं को परिभाषित करता है। 1918 संयुक्त राज्य अमेरिका में सेडिशन एक्ट पारित किया गया, संयुक्त राज्य सरकार, ध्वज, या सशस्त्र बल के बारे में संयुक्त राज्य सरकार, ध्वज, या सशस्त्र बल का उपयोग करने के लिए 'अव्यवस्थित, अपवित्र, अपमानजनक या अपमानजनक' का उपयोग करने से मना किया। 1919 अमेरिकी नौसेना का विमान कर्टिस NC-4, 16 मई, 1919 को ट्रांसअटलांटिक फ़्लाइट अभियान को पूरा करने वाला पहला विमान बन गया। 1920 एक जनमत संग्रह स्विट्जरलैंड के लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ। 1929 दुनिया भर में आॅस्कर पुरस्कारों के नाम से प्रतिष्ठित एकेडमी अवॉर्ड की शुरुआत हॉलीवुड के रूजवेल्ट होटल में सिर्फ 270 लोगों की मौजूदगी में हुई। 1929 पहला अकादमी पुरस्कार 16 मई, 1929 को अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर्स एंड आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा 1927 और 1928 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का सम्मान दिया गया था। यह समारोह लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में हॉलीवुड रूजवेल्ट होटल में आयोजित किया गया था और इसका प्रसारण भी नहीं हुआ था रेडियो या टेलीविजन पर। 1929 प्रथम अकादमी पुरस्कार (स्टैचू चित्रित) समारोह को लॉस एंजिल्स में हॉलीवुड रूजवेल्ट होटल में आयोजित किया गया था। 1943 द्वितीय वायु युद्ध के दौरान ऑपरेशन चेजिस में जर्मन बांधों पर बमों को तैनात करने के लिए रॉयल एयर फोर्स डैंबर्स ने छापेमारी की। 1948 चेम वीज़ामेन इजरायल के पहले राष्ट्रपति के रूप में चुने गए। 1960 रूबी लेजर, पहला काम करने वाला ठोस-राज्य लेजर, का आविष्कार 16 मई, 1960 को थियोडोर मैमन द्वारा ह्यूजेस रिसर्च लेबोरेटरीज में कैलिफोर्निया के मालिबू में किया गया था। इस उपकरण को ऑप्टिकल मेसर की अवधारणा पर बनाया गया था। 1960 अमेरिकी भौतिक विज्ञानी थियोडोर मैमन ने कैलिफोर्निया के मालिबू में ह्यूजेस रिसर्च लेबोरेटरीज में पहली वर्कशॉप संचालित की। 1961 पार्क चुंग-ही के नेतृत्व में सैन्य क्रांति समिति ने दक्षिण कोरिया के द्वितीय गणराज्य को समाप्त करने के लिए यूं बो-सियोन की सरकार के खिलाफ रक्तहीन तख्तापलट किया। 1966 16 मई, 1966 को माओत्से तुंग, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ चाइना के अध्यक्ष द्वारा सांस्कृतिक क्रांति की शुरुआत की गई थी। क्रांति ने आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से देश को बुरी तरह प्रभावित किया। 1966 चीनी नेता माओत्से तुंग ने आधिकारिक रूप से चीन को उसके उदार बुर्जुआ तत्वों से छुटकारा दिलाने और क्रांतिकारी वर्ग संघर्ष जारी रखने के अभियान के रूप में सांस्कृतिक क्रांति की शुरुआत की। 1969 वेनेरा 5, सोवियत अंतरिक्ष कार्यक्रम वेनेरा में एक जांच, 16 मई, 1969 को शुक्र पर वायुमंडलीय डेटा संचित करने के लिए शुक्र पर उतरा था। 1974 जोसिप ब्रोज़ टीटो को 16 मई 1974 को यूगोस्लाविया के 'जीवन के लिए राष्ट्रपति' के रूप में फिर से चुना गया था। 87 साल की उम्र में 4 मई, 1980 को गैंग्रीन का निधन हो गया। 1975 एक जापानी पर्वतारोही जुनको ताबेई 16 मई, 1975 को माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला बनीं। 1991 महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने वाली पहली ब्रिटिश साम्राज्ञी बनीं। 1991 यूनाइटेड किंगडम की रानी एलिजाबेथ 17 मई, 1991 को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने वाली पहली राजशाही बनीं। 1997 अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने नेग्रो पुरुष और उनके परिवारों में अनुपचारित सिफलिस के टस्केजी अध्ययन के जीवित पीड़ितों के लिए एक औपचारिक माफी जारी की। 2005 कुवैत ने 16 मई, 2005 को 35-23 राष्ट्रीय असेंबली वोटों के साथ महिलाओं के मताधिकार का परिचय दिया, जिसका अर्थ है कि कुवैत की महिलाओं को वोट देने का अधिकार था, लेकिन बाद के वर्षों में यह अधिकार हटा दिया गया था। 2005 में उन्हें फिर से कुवैत संसद द्वारा मतदान का अधिकार दिया गया। 2006 न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस ऐसे पहले पर्वतारोही बन गये, जिन्होंने कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर झण्डा फहराया। 2007 निकोलस सरकोजी फ्रांस के 23वें राष्ट्रपति बने। 2007 निकोलस सरकोजी फ्रांस के 23 वें राष्ट्रपति बने। 2011 अंतरिक्ष शटल एंडेवर ने अंतरिक्ष से एक अंतिम आयोग आईसीटी की शुरूआत हुई। 2013 शौहरत मितालिपोव और उनकी टीम ने 16 मई, 2013 को एक नई प्रक्रिया दैहिक सेल परमाणु हस्तांतरण विधि द्वारा बनाई गई मानव स्टेम सेल क्लोन पर एक अध्ययन प्रकाशित किया था। इस प्रयोग को 2013 में सबसे महत्वपूर्ण खोज में से एक माना गया था।

Sunday, May 15, 2022

आज का इतिहास : फील्‍ड मार्शल केएम करियप्‍पा का निधन, जानिए 15 मई की अन्य बड़ी घटनाएं

भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास में फील्‍ड मार्शल की रैंक केवल दो को ही मिली है। उनके से एक हैं स्‍वतंत्र भारत के प्रथम कमांडर नई दिल्ली: आज फील्‍ड मार्शल केएम करियप्पा की पुण्‍यतिथि है। करियप्‍पा स्वतंत्रता के बाद भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ बने। उन्हें 1983 में भारतीय सेना में सर्वोच्च सम्मान फील्ड मार्शल की पदवी हासिल हुई थी। यह पदवी मिलने के 6 साल बाद 1993 में उनका देहांत हो गया। भारतीय थल सेना में फील्ड मार्शल की रैंक दो ही लोगों को मिली है। 1973 में यह सम्मान जनरल सैम मानेकशॉ को दिया गया था।गेट स्‍लिम जूस से घटाएं पेट की चर्बी, जानें कैसे करिअप्‍पा की देशभक्ति का रोचक किस्सा 1965 का साल था। भारत और पाकिस्तान के बीच जंग चल रही थी। भारतीय वायु सेना के हंटर एयरक्राफ्ट को पाकिस्तानी क्षेत्र में मार गिराया गया। उस विमान में करियप्पा के बेटे फ्लाइट लेफ्टिनेंट के.सी.नंदा करियप्पा भी थे जो बाद में एयर मार्शल बने। उनको पाकिस्तानी सेना ने युद्धबंदी बना लिया था। चूंकि अय्यूब खान करियप्पा के अधीन काम कर चुके थे, इसलिए अय्यूब खान ने अपने बॉस के बेटे का साथ दरियादिली दिखाई। अय्यूब खान ने करियप्पा से संपर्क किया और कहा कि वह उनके बेटे को जल्द छोड़ देंगे। इस पर करियप्पा ने कोई खुशी का इजहार नहीं किया। उन्होंने कहा 'अब वह सिर्फ मेरा बेटा नहीं रहा। वह इस देश का बच्चा है। वह एक सैनिक है जो सच्चे देशभक्त की तरह अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए लड़ रहा है। आपकी दरियादिली के लिए शुक्रिया लेकिन मैं कहूंगा कि या तो सभी कैदियों को रिहा करो या उनमें से किसी को नहीं। उसके साथ कोई खास व्यवहार मत करो।' देश दुनिया के इतिहास में 15 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1242 : दिल्ली के सुलतान मुइजुद्दीन बहराम शाह की सेना ने विद्रोह कर दिया और सुलतान की हत्या कर दी। 1817 : समाज सुधारक देवेन्द्र नाथ टैगोर का जन्म। 1907: भगत सिंह और राजगुरू के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म। 1923 : जॉनी वॉकर, भारतीय हास्य अभिनेता का जन्म। 1935 : मास्को मेट्रो लोगों के लिए खोला गया। 1940 : दो भाइयों रिचर्ड और मौरिस मैकडॉनल्ड्स ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडॉनल्ड्स शुरू किया। 1957: ब्रिटेन के सप्लाई मंत्रालय ने घोषणा की कि प्रशांत महासागर में किए गए श्रृखंलाबद्ध परीक्षणों के अंतर्गत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था। 1958: सोवियत संघ ने स्पूतनिक-3 रॉकेट लांच किया। 1967: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्म। 1993 : भारत के 'प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़ फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा का निधन। 1995 : एलीसन गारग्रीब्स बिना आक्सीजन सिलेंडर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली पहली महिला बनीं। 1999 : कुवैत सरकार ने महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का हक दिया। 2002 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया। 2005 : 20 साल के बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा। 2008 : श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबन्ध दो साल के लिए बढ़ाया। 2008 : भारतीय मूल की मंजुला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं। 2020 : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 81,970 पर पहुंची। संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 2,649 के पार।

Friday, May 13, 2022

14 मई का इतिहास: भारत ने श्रीलंका के विद्रोही संगठन LTTE पर लगाया प्रतिबंध

नई दिल्‍ली: भारत और विश्व के इतिहास में 14 मई का खास महत्व है। आज ही के दिन भारत ने पड़ोसी देश श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया था। भारत ने गैरकानूनी गतिविधियां संबंधी अधिनियम के तहत लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) पर 14 मई 1992 को प्रतिबंध लगा दिया था। यूरोपीय संघ, कनाडा और अमेरिका में भी इस संगठन पर प्रतिबंध था। गौरतलब है कि श्रीलंका सरकार के विरुद्ध लिट्टे के संघर्ष के दौरान शांति बहाली के लिए द्वीपीय देश गई भारतीय सेना को वहां बल प्रयोग करना पड़ा था। देश एवं दुनिया के इतिहास में 14 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है 1607 : उत्तरी अमेरिका में अंग्रेजों ने अपना पहला स्थायी अड्डा स्थापित किया। इसे जेम्स टाउन, वर्जीनिया का नाम दिया गया। 1610 : फ्रांस में हेनरी चौथे की हत्या और लुइस तेरहवें फ्रांस की गद्दी पर बैठे। 1702 : इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस और स्पेन के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की। 1811 : पराग्वे स्पेन से मुक्त हुआ। 1878 : पहली बार वैसलीन ब्रांड नाम का रॉबर्ट ए चेसब्राफ ने पंजीकरण करवाया। 1879 : थॉमस एडिसन यूरोप की एडिसन टेलीफोन कंपनी से जुड़े। 1944 : ब्रिटिश सैनिकों ने कोहिमा पर कब्जा किया। 1948 : इस्राइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की। 1955 : वारसा संधि पर हस्ताक्षर। सोवियत संघ और पूर्वी यूरोप के उसके सहयोगी देशों ने पोलैंड की राजधानी वारसा में इस संधि पर हस्ताक्षर किए। इसके जरिए सदस्य देशों के बीच आर्थिक, सैनिक और सांस्कृतिक संबंधों के विकास पर सहमति बनी। 1963 : कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111 वां सदस्य बना। 1973 : अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी। 1984 : फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्म। 1991 : दक्षिण अफ़्रीक़ा के रंगभेद विरोधी नेता नेल्सन मंडेला की पत्नी विनी मंडेला को चार युवकों के अपहरण के मामले में छह साल की सज़ा सुनाई गई। 1992 : भारत ने लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया । 2012 : इस्राइल की जेलों में बंद 1500 फलस्तीनी कैदी भूख हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुए। 2013 : ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 15वां देश बना।

Thursday, May 12, 2022

आज का इतिहास, 13 मई: आजाद भारत में संसद के पहले सत्र की हुई थी शुरुआत

नई दिल्‍ली: भारत के इतिहास में 13 मई का अपना खास मकाम है। देश के लोकतांत्रिक इतिहास में यह दिन एक मील का पत्थर है। स्वतंत्र भारत का पहला संसद सत्र 13 मई, 1952 से आहूत किया गया था। तीन अप्रैल, 1952 को पहली बार उच्च सदन यानी राज्यसभा का गठन किया गया और इसका पहला सत्र 13 मई, 1952 को आयोजित किया गया। इसी तरह 17 अप्रैल, 1952 को पहली लोकसभा का गठन किया गया जिसका पहला सत्र 13 मई, 1952 को आहूत किया गया। देश दुनिया के इतिहास में 13 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1830: इक्वाडोर गणराज्य की स्थापना, जुआन जोस फ्लोरेंस पहले राष्ट्रपति बने। 1846 : अमेरिका और मैक्सिको के बीच पिछले एक साल से टैक्सास को लेकर चल रहे तनाव के बीच कांग्रेस ने अपने इस पड़ोसी देश के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया। 1905 : भारत के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का जन्म। 1952 : स्वतंत्र भारत में संसद का पहला सत्र आहूत। 1960 : मैक्स इसेलीन के नेतृत्व में स्विटजरलैंड का एक खोजी दल हिमालय में धौलागिरी पर्वत शिखर पर पहुंचा। 1962 : सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति बने। 1981 : पोप जॉन पॉल द्वितीय को तुर्की के एक नागरिक ने वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वेयर में गोली मार दी। पोप इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए। 1995 : ब्रिटेन की एक महिला, जो दो बच्चों की मां थी, ने शेरपाओं की मदद और आक्सीजन के बिना एवरेस्ट फतह करने के कारनामे को अंजाम दिया। 998 : विश्व भर की आलोचना और दबाव की परवाह न करते हुए भारत ने दो और परमाणु परीक्षण किए। 2001 : भारतीय साहित् य जगत के सबसे बड़े नामों में से एक आर. के. नारायण का निधन। 2009 : यूरोपीय आयोग ने कंप्यूटर चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल पर प्रतिद्वंद्वी कंपनी के प्रति गलत व्यावसायिक नीतियां अपनाने पर एक अरब यूरो से अधिक का इतिहास का सबसे बड़ा जुर्माना लगाया।
13 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1918 - भारत ने राजस्थान के पोखरण में दो परमाणु परीक्षण किये। 1995 - चेल्सी स्मिथ मिस यूनिवर्स 1995 बनीं। 1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने परमाणु परीक्षण के विरोध में भारत के ख़िलाफ़ कड़े प्रतिबंध की घोषणा की, जापान ने भारत को दी जाने वाली सहायता पर रोक लगायी, ट्रिनडाड एवं टोबैगो की सुन्दरी बेंडी फ़िट्ज विलियम मिस यूनिवर्स 1998 बनीं। 1999 - जापानी छात्र के नागुयी विश्व की सात सर्वोच्च चोटियों पर चढ़ने वाला दुनिया का सबसे कम उम्र (25 वर्षीय) का पर्वतारोही बना 2000 - मिस इंडिया लारा दत्ता ने साइप्रस में सम्पन्न प्रतियोगिता में मिस यूनीवर्स -2000 का ख़िताब जीता। 2003 - रियाद में आत्मघाती हमलों में 29 व्यक्ति मारे गये। 2008 - पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सभी नौ मंत्रियों ने जजों की बहाली के मुद्दे पर इस्तीफ़ा दिया। 2010 - भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को 2010 के निवानो शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2017- दुनियाभर में वॉनाक्राय रैनसमवेयर से 100 से अधिक देश प्रभावित। 13 मई को जन्मे व्यक्ति 1901 - मथुरा प्रसाद मिश्र वैद्य - स्वतंत्रता सेनानी। 1905 - फ़ख़रुद्दीन अली अहमद - भारत के भू. पू. राष्ट्र्पति, आपात स्थिति की घोषणा के कारण इनका कार्यकाल काफ़ी अलोकप्रिय रहा। 1917 - असित सेन - हिंदी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता थे। 1918 - टी. बालासरस्वती - 'भरतनाट्यम' की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना। 1951 - रवि शंकर (आध्यात्मिक गुरु) - संसार भर में श्रद्धेय एक आध्यात्मिक और मानववादी गुरु हैं। 1956 - कैलाश विजयवर्गीय - मध्य प्रदेश सरकार में 'भारतीय जनता पार्टी' के राजनेता। 1857 - रोनाल्ड रॉस - ब्रिटिश चिकित्सक तथा 'नोबेल पुरस्कार' विजेता थे।

12 मई का इतिहास: इसलिए खास है बारह मई का दिन, नेपाल में भूकंप ने बरपाया था कहर, करीब चार लाख हुए थे घायल

12 मई का इतिहास: मई महीने का 12 वां दिन साल का 132 वां दिन है और इतिहास में इस दिन के नाम पर बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं. 2008 में 12 मई को बस दो पल के लिए धरती ने करवट बदली और चीन में 87 हजार लोग मौत की आगोश में समा गए. इतिहास के सबसे ताकतवर भूकंप में शुमार इस भूकंप में हजारों लोग लापता हुए, लाखों बेघर हो गए और इससे हुए संपत्ति के भारी नुकसान की भरपाई में बरसों का वक्त लगा. भूकंप से करीब चार लाख लोग घायल हुए. पिछले सौ बरस के इतिहास की तमाम घटनाओं को बौना कर देने वाली कोरोना महामारी की बात करें तो 2020 में 12 मई के दिन देश में इसके संक्रमितों का आंकड़ा 74 हजार के पार चला गया. हालाांकि इस दौरान 24 हजार लोग बीमारी को मात देने में कामयाब रहे, जबकि 2300 लोग जिंदगी की जंग हार गए. कोरोना वायरस के मद्देनजर लड़खड़ाती अर्थवयवस्था को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुल 20 लाख करोड़ रूपए के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया. देश दुनिया के इतिहास में 12 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1459: राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की. 1666 : पुरंदर की संधि के तहत छत्रपति शिवाजी महाराज औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे. 1784 : पेरिस समझौता प्रभावी हुआ. 1847: विलियम क्लेटन ने ओडोमीटर का आविष्कार किया. 1915: क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा. 1965: इजरायल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरु करने के लिए पत्रों का आदान प्रदान किया. 1993 : हिन्दी के जाने माने कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन. 2002 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर फिदेल कास्त्रो के साथ बातचीत करने के लिए पांच दिन की यात्रा पर क्यूबा पहुंचे. कास्त्रो की 1959 क्रांति के बाद से क्यूबा की यात्रा करने वाले कार्टर अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने. 2008: चीन के सिचुआन में भूकंप से 87 हजार से अधिक लोगों की मौत. भूकंप से तीन लाख 74,643 लोग घायल हुए. 2008 : जजों की बहाली के मामले पर कोई सहमति न बन पाने के कारण पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने साझा सरकार से हटने का फैसला किया. 2010: लीबिया में त्रिपोली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट अफ्रीकिया एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 104 लोगों में से 103 लोगों की मौत. 2015: नेपाल में भूकंप से 218 लोगों की मौत और 3500 से अधिक घायल. 2020 : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 74 हजार के पार. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर देश की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए कुल 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की. 12 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1999 - रूस के उपप्रधानमंत्री सर्गेई स्तेपनिश कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त, अमेरिकी वित्तमंत्री रोबर्ट रूबिन का अपने पद से इस्तीफ़ा। 2002 - मिस्र, सीरिया व सऊदी अरब ने पश्चिम एशिया मामले में शांति समझौते की इच्छा जताई। 2007 - पाकिस्तान के कराची शहर में हिंसा। 2008 - जजों की बहाली के मुद्दे को लेकर कोई समझौता न होने के कारण पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने साझा सरकार से हटने का निर्णय लिया। चीन में आये भीषण भूकम्प से हज़ारों लोग मारे गये। 2010 - बिहार के चर्चित बथानी टोला नरसंहार मामले में भोजपुर के प्रथम अपर ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव ने तीन दोषियों को फाँसी तथा 20 को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई। 12 मई को जन्मे व्यक्ति 2002 - सौरभ चौधरी - भारतीय निशानेबाज़ हैं। 1989 - शिखा पांडे - भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं। 1945 - के. जी. बालकृष्णन - भारत के 37वें मुख्य न्यायाधीश थे। 1944 - घनश्याम नायक - भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता थे। 1933 - नंदू नाटेकर - पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे, जिन्होंने इंटरनेशनल खिताब जीता था। 1875 - कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य - प्रसिद्ध दार्शनिक, जिन्होंने हिन्दू दर्शन पर अध्ययन किया। 1895 - जे. कृष्णमूर्ति, एक दार्शनिक तथा आध्यात्मिक विषयों के बड़े ही कुशल एवं परिपक्व लेखक थे। 1820 - फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल - 'आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता' एक नर्स थीं। 1954 - के. पलानीस्वामी- राजनीतिज्ञ एवं तमिल नाडु के 13वें मुख्यमंत्री। 1917 - सीता देवी (महारानी) - बड़ौदा की महारानी थीं।

Wednesday, May 11, 2022

आज का इतिहास: हरियाणा की संतोष यादव ने एवरेस्ट पर दूसरी बार रखा था कदम, बाबर ने आगरा पर की थी चढ़ाई, जानिए 11 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं

11 मई का इतिहास
इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 11 मई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए. 11 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं 1814: प्लेटबर्ग की लड़ाई में अमेरिकन्स ने अंग्रेजों को हराया. 1857: दिल्ली में सिपाही विद्रोह भड़का. 1951: राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया. 1955: इजरायल ने गाजा पर हमला किया. 1960: पहली गर्भनिरोधक गोली बाजार उपलब्ध कराई गई. 1965: बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान से 17 हजार लोगों की मौत हुई. 1985: इंग्लैंड के ब्रैडफोर्ड सिटी फुटबाल मैदान में आग लगने से 40 की मौत हुई और 150 घायल हुए. 1988: फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया. 1985: ब्रिटेन के ब्रैडफ़र्ड सिटी फुटबॉल स्टेडियम में एक मैच के दौरान लगी आग में 52 लोग मारे गए. 1995: अमेरिका के न्यूयॉर्क में 170 से अधिक देशों ने परमाणु अप्रसार संधि का विस्तार करने का फैसला किया. 1998: यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना. 1998: भारत ने राजस्थान के पोखरण में तीन परमाणु परीक्षण किये. 2000: जनसंख्या घड़ी के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पहुंची. 2001: संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली को भारत का समर्थन, अमेरिकी संसद ने संयुक्त राष्ट्र की देय राशि रोकी. 2002: बांग्लादेश में नौका दुर्घटना में 378 लोग मरे. 2005: बगलिहार परियोजना पर भारत-पाक मतभेदों को निपटाने हेतु विश्व बैंक ने तटस्थ विशेषज्ञ नियुक्त किया. 2007: इस्रायल ने हमास से जुड़ी रिफ़ॉर्म एवं चेंज पार्टी को गैर-क़ानूनी घोषित किया. 2008: दक्षिणी वजीरिस्तान में नाटो सेना ने हमला किया. न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला जिनेटिकली माडिफ़ाइड मानव भ्रूण तैयार किया. 2010: भारतीय सर्वोच्च न्यायालय की संवैधानिक खंड़पीठ ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय में कहा कि पंचायत और स्थानीय चुनाव में राज्य सरकार को आरक्षण देने का अधिकार है. 2010: ब्रिटेन में कंजरवेटिव पार्टी के नेता डेविड कैमेरून के नेतृत्व में बनने वाली नई गठबंधन सरकार लिबरल डेमोक्रेट नेता निक क्लेग उप प्रधानमंत्री पद का दायित्व संभालेंगे. 2011: भारत और पाकिस्तान ने लाहौर और अमृतसर के बीच बस सेवा शुरू करने के लिए सहमति बनी. 11 मई को जन्मे व्यक्ति – Born on 11 May 1912: कहानीकार और लेखक सआदत हसन मंटो का जन्म हुआ. 1918: भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई का जन्म हुआ. 1922: हेर्ररर, फिलिपिन्सी सुप्रीम कोर्ट न्यायविद् एमरफिना मेलनसिओ का जन्म हुआ. 1937: वेस्ट इंडीज के विकेटकीपर डेविड एलन का जन्म हुआ. 1951: राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया। 1962 : सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत का राष्ट्रपति चुना गया। उन्होंने डा. राजेन्द्र प्रसाद का स्थान लिया। 1988 : फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया। 1995 : अमेरिका के न्यूयार्क शहर में 170 से अधिक देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए। 1998 : भारत ने राजस्थान के पोखरण में तीन परमाणु परीक्षण करने का ऐलान किया। 1998 : यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना। 2000 : जनसंख्या घड़ी के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पहुंची। 2007 : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने बहुमत हासिल किया और पार्टी नेता मायावती ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली। 2008 : न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने देश का पहला जेनेटिकली मोडिफाइड मानव भ्रूण तैयार किया। 2020 : देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 67,152 पर पहुंची। मरने वालों का आंकड़ा 2,206 के पार।

Monday, May 9, 2022

आज का इतिहास: हरियाणा की संतोष यादव ने एवरेस्ट पर दूसरी बार रखा था कदम, बाबर ने आगरा पर की थी चढ़ाई, जानिए 10 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं

इतिहास में 10 मई के दिन क्या हुआ था | Historical Events On 10 May 10 मई का इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारें मे जो इस दुनिया से चले गए। इटली के खोजकर्ता और नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की 1503 में खोज की। पानीपत की पहली लड़ाई में जीत के बाद बाबर ने 1526 में तत्कालीन भारत की राजधानी अकबराबाद (आगरा) में प्रवेश किया। फ्रांसीसी नाविक जैक्स कॉर्टियर न्यूफाउण्डलैंड 1534 में पहुँचा। ब्रिटिश सेना ने जमैका पर 1655 में कब्जा किया। लुई 15वें की मौत के बाद लुई 16वां फ्रांस का राजा 1774 में बना। नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में ऑस्ट्रिया को 1796 में हराया। लंदन की नेशनल गैलरी को 1824 में आम लोगों के लिए खोला गया। भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 में इसी दिन आरंभ हुआ था। दिल्ली से करीब 60 किलोमीटर दूर मेरठ में अंग्रेजों के खिलाफ पहली लड़ाई में ब्रिटिश सेना में काम करने वाले भारत माता के वीरों ने 50 अंग्रेज सिपाहियों को 1857 में मार डाला था। नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टरडम में 1916 में ऐतिहासिक शिप पोर्ट संग्रहालय खोला गया। जर्मनी ने बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग पर 1940 में आक्रमण किया। रूसी सेना ने चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पर 1945 में कब्जा किया। सोवियत सेना 1959 को अफगानिस्तान पहुंची। अमेरिका ने 1972 में नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। लंदन में ईरानी दूतावास पर 1980 में कब्जा ख्तम हुआ। पहली बार बॉम्बे (वर्तमान में मुंबई) 1981 में रात में क्रिकेट मैच खेला गया। संतोष यादव 1993 में दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली विश्व की पहली महिला पर्वतारोही बनी। दक्षिण अफ़्रीका में 1994 में नेल्सन मंडेला द्वारा प्रिटोरिया में एक ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की गयी।
दक्षिण अफ्रीका की सोने की एक खान में लिफ्ट पर 1995 में ट्रेन गिरने से 104 मजदूरों की मौत। मोजाम्बिक के राष्ट्रपति जोकि अल्बर्टो फिसानों 2003 में 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे। लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर 2005 में भारत और पाकिस्तान सहमत। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आस्कर एरियास ने 1987 में दुबारा कोस्टारिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्य स्थली पर होने वाले भेदभाव पर 2007 में रिपोर्ट जारी की। सीरिया की राजधानी दमिश्क 2012 में दो बम धमाकों में 55 लोगों की मौत और 370 अन्य घायल। दक्षिण अफ्रीका में वर्ष 2014 के आम चुनाव में अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस की जीत हुई । [5/9, 9:18 PM] Kundan Govind Thakur: 10 मई को जन्मे व्यक्ति – Born on 10 May [5/9, 9:19 PM] Kundan Govind Thakur: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष अल्फ़्रेड बेब का जन्म 1834 में हुआ। बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का जन्म 1905 में हुआ। भारतीय संविधान के विशेषज्ञ एवं ‘पद्म भूषण’ से भी सम्मानित सुभाष कश्यप का जन्म 1929 में हुआ। तेरहवीं लोकसभा के सदस्य बृजलाल खाबरी का जन्म 1961 में हुआ। परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक योगेन्द्र सिंह यादव का जन्म 1980 में हुआ। [5/9, 9:19 PM] Kundan Govind Thakur: 10 मई को हुए निधन – Died on 10 May [5/9

आज का इतिहास: मोहब्बत की निशानी ताजमहल का निर्माण कार्य पूरा हुआ, जानिए 9 मई की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

नई दिल्ली: इतिहास में 9 मई का दिन कई मायने में खास है। मुगल बादशाह शाहजहां की ओर से अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनाया गया मोहब्बत का अजीम शाहकार ताजमहल 9 मई के दिन ही बनकर पूरा हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 9 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है... 1502: दुनिया के सबसे बड़े खोजी यात्री और नयी दुनिया के खोजकर्ता माने जाने वाले क्रिस्टोफर कोलंबस ने एशिया का रास्ता तलाश करने के लिए स्पेन के कादिज से अपनी चौथी यात्रा शुरू की। 1540: कई सालों तक मुगल शासक अकबर से संघर्ष करने वाले मेवाड़ के महाराणा प्रताप का जन्म। 1653: विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत और दुनिया के अजूबों में शुमार ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद पूरा हुआ। 1689: अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की। 1866: महान नेता, समाज सुधारक एवं विचारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म। 1874: बंबई (अब मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्राम कार शुरू हुई। 1946: डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुआई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ। 1947: वैश्विक वित्तीय संस्था विश्व बैंक ने अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया। दूसरे विश्व युद्ध के बाद पुनर्निर्माण के लिए फ्रांस ने 50 करोड़ डालर का कर्ज मांगा था और 1944 में स्थापित विश्व बैंक ने उसे इससे आधा अर्थात 25 करोड़ डालर का कर्ज दिया। 1955: पश्चिम जर्मनी नाटो का सदस्य बना और फ्रांस स्थित नाटो मुख्यालय में जर्मनी का ध्वज फहराया गया। 1960: अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन ने पहली गर्भनिरोधक गोली को मंजूरी दी। 1975: पहली विद्युत टंकण मशीन बनायी गयी। 1986: पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे का निधन। 1993: दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से तीन सौ लोगों की मौत। 2012: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को समर्थन दिया।

15 जनवरी का इतिहास भारत और विश्व में - 15 January in History

15 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ विश्व में ⚡ वर्ष घटना/वारदात/वृत्तांत 1752 टोबियस स्मोललेट ने साहित्यिक चोरी के हेनरी फील्डिंग पर आरोप लगाते ह...