Thursday, June 30, 2022

1 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1949 - जब स्‍वतंत्र भारत में छोटी रियासतों का विलय हुआ तब त्रावनकोर तथा कोचीन रियासतों को मिलाकर 1 जुलाई, 1949 को त्रावनकोर-कोचीन राज्य बना दिया गया, किंतु मालाबार मद्रास प्रांत के अधीन रहा। 1852 - 1 जुलाई, 1852 को सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ' सिंध डाक (Scinde Dawk)' नामक डाक टिकट जारी किया गया। 1965 - 1 जुलाई को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम लागू हुआ और विवाद को एक अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण के समक्ष मध्यस्थता के लिए प्रस्तुत किया गया। इस न्यायाधिकरण के फैसले में 1968 में प्रकाशित, 9/10 हिस्सा भारत को और शेष 1/10 हिस्से का अधिकार पाकिस्तान को दिया गया। 1960 - घाना अफ़्रीका का एक प्रजातंत्र राज्य है, जिसे 1 जुलाई को गणराज्य घोषित किया गया था। 1990 - पूर्वी एवं पश्चिमी जर्मनी के बीच सीमा रेखा की समाप्ति एवं पश्चिमी जर्मनी की मुद्रा को पूर्वी जर्मनी में मान्यता। 1990 - पूर्वी एवं पश्चिमी जर्मनी के बीच सीमा रेखा की समाप्ति एवं पश्चिमी जर्मनी की मुद्रा को पूर्वी जर्मनी में मान्यता। 1991 - बारसा संधि भंग की गयी। 1994 - रोमान हर्जोग द्वारा जर्मनी के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण, विश्व कप फ़ुटबाल में आत्मघाती गोल करने वाले कोलंबियाई खिलाड़ी आंद्रेस एस्कोबार की अपने देश में हत्या। 1995 - सं.रा. अमेरिका ने ताईवान के ख़िलाफ़ लगाये गये प्रतिबंध को हटाया। 1996 - आस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में स्वेच्छा मृत्यु क़ानून विश्व में पहली बार लागू। 1997 - ब्रिटिश उपनिवेश हांगकांग चीन को सुपुर्द। 2000 - लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया। 2003 - समुद्र में सबसे गहराई तक जाकर विश्व कीर्तिमान बनाने वाली जापानी पनडुब्बी प्रशांत महासागर में लापता। 2004 - आसियान ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने हेतु आस्ट्रेलिया से समझौता किया। 2006 - अमेरिकी संसद की समितियों ने भारत-अमेरिकी परमाणु समझौते को मंजूरी प्रदान की। एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप में भारत ने 8 स्वर्ण जीते। चीन में बर्ड फ़्लू के विषाणु की पुष्टि। ईराक में अलकायदा के वांछित नेता अबू अमूब अल मसरी पर अमेरिका ने 50 लाख डालर का इनाम रखा। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री 68 वर्षीय रियूतारो हाशीमातो का निधन। 2006 - 1 जुलाई, को परिमार्जन आज तक के सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने। 2007 - दलाईलामा के मुद्दे पर चीन के अधिकारियों के साथ तिब्बत के दूतों की वार्ता प्रारम्भ। 2008 - गाजापट्टी के फलस्तीनी विद्रोहियों ने दक्षिणी इस्रायल पर रॉकेट दागा। 2017- भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया। 1 जुलाई को जन्मे व्यक्ति 1882 - बिधान चंद्र राय - भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ। 1889 - बेनेगल रामा राव - भारतीय रिज़र्व बैंक के चौथे गवर्नर थे। 1959 - मनोज सिन्हा - जम्मू और कश्मीर के दूसरे उपराज्यपाल हैं। 1958 - त्रिलोक नाथ पाण्डेय - आधुनिक लेखक, साहित्यकार तथा उपन्यासकार है। 1939 - कप्तान सिंह सोलंकी - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं। 1913 - वसंतराव नाईक - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे। 1921 - ए. आर. किदवई - बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और हरियाणा के भूतपूर्व राज्यपाल थे। 1925 - अमरकांत - भारत के प्रसिद्ध हिन्दी कथा साहित्यकार 1927 - चन्द्रशेखर सिंह - भारत के 8वें प्रधानमंत्री। 1927 - सुधाकर पाण्डेय - हिन्दी साहित्य की प्रमुख विधाओं के उत्कृष्ठ लेखक और सुधारक। 1928 - राम नरेश यादव - उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल। 1933 - अब्दुल हमीद- परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक 1933 - कन्हैयालाल नंदन - वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार। 1936 - कृष्ण बिहारी मिश्र - हिंदी के प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार थे। 1937 - सत्यदेव नारायण आर्य - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं। 1938 - हरिप्रसाद चौरसिया - बाँसुरी वादक और संगीतकार। 1939 - कोलकलुरी इनोच - भारतीय लेखक, शिक्षक और श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय, तिरुपति के पूर्व कुलपति रहे हैं। 1940 - राम गोपाल बजाज - भारतीय हिंदी फ़िल्मों के अभिनेता तथा रंगमंच निर्देशक हैं। 1941 - कलराज मिश्र - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं। 1942 - गुरबचन जगत - मणिपुर के भूतपूर्व राज्यपाल हैं। 1944 - लीलाधर जगूड़ी - हिन्दी साहित्य के प्रतिनिधी कवि, लेखक और सम्पादक हैं। 1973 - अखिलेश यादव - समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव के पुत्र। 1966 - उस्ताद राशिद ख़ान, प्रसिद्ध भारतीय शासत्रीय गायक एवं संगीतकार। 1963 - जी. सतीश रेड्डी - भारत के प्रतिष्ठित एयरोस्पेस वैज्ञानिक हैं। 1949 - वेंकैया नायडू - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं भारतीय जनता पार्टी के भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष। 1949 - डॉ. तुलसीराम - दलित लेखन में अपना एक अलग स्थान रखने वाले साहित्यकार थे। 1952 - गोपाल भार्गव - मध्य प्रदेश सरकार में 'पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री'। 1935 - जयपाल सिंह कश्यप - वाणिज्य स्नातक, विधि स्नातक, सातवीं लोकसभा के सदस्य। 1943 - गुफरान आज़म - सातवीं लोकसभा के सदस्य चुने गये। 1915 - गुयेन वैन लिंह - वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव थे। 1 जुलाई को हुए निधन 1999 - आबिद ख़ान - भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों में से एक थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। 1962 - पुरुषोत्तम दास टंडन - आधुनिक भारत के प्रमुख स्वाधीनता सेनानियों में से एक। 1941 - सी. वाई. चिन्तामणि - स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक। 1936 - वनलता दास गुप्ता - ज्योतिकणा दत्त की सहपाठिनी, सक्रिय क्रांतिकारी कार्यकर्ता थीं। क्रांतिकारीयों को हथियार उपलब्ध कराने का कार्य करतीं थीं। 1862 - बिधान चंद्र राय - भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ। 1 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर विधान चंद्र राय जन्म दिवस) भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस

Wednesday, June 29, 2022

30 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

30 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1999 - आस्ट्रेलियाई उप-प्रधानमंत्री तथा नेशनल पार्टी के नेता टीम फ़िशर का इस्तीफ़ा। 2002 - ब्राजील ने जर्मनी को 2-0 से हराकर फ़ुटबाल के विश्व कप पर कब्ज़ा किया। 2003 - चार आस्कर पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री कैथरीन हेपबर्न का निधन। 2005 - ब्राजील ने कनफ़ेडरेशन फ़ुटबाल कप जीता। 2006 - फ़ुटबाल विश्वकप में जर्मनी ने अर्जेन्टीना को हराया। 2007 - संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आम सहमति से शांति रक्षण विभाग के बंटवारे का निर्णय किया। 2008 - रविकांत, उमा शंकर चौधरी व विमल चन्द्र पाण्डेय को संयुक्त रूप से भारतीय ज्ञानपीठ का नवलेखन पुरस्कार प्रदान किया गया। भारतीय पत्रकार अनीसुद्दीन अजीज को इंटरनेशनल एसोसियेशन आफ़ बुक कीपर्स (आईएबी) के न्यू बिजनेस आफ़ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। पाकिस्तान सरकार ने कबाइली ख़ैबर दर्रा क्षेत्र में दहशत फैला रहे तीन आतंकी गुटों पर प्रतिबन्ध लगाया। राबर्ट मुगावे ने जिम्बाव्वे के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। 30 जून को जन्मे व्यक्ति 1969 - भूपेन्द्र यादव - भारतीय राजनीतिज्ञ और राज्य सभा के सांसद हैं। 1911 - नागार्जुन - भारतीय साहित्यकार। 1921 - रघुवंश - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं आलोचक थे। 1928 - कल्याणजी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकर। 1934 - सी. एन. आर. राव - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक। 1956 - हरिवंश नारायण सिंह - भारतीय पत्रकार और राजनेता हैं। 1903 - मुकुट बिहारी लाल भार्गव - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा लोक सभा के सदस्य थे। 30 जून को हुए निधन 2007 - साहिब सिंह वर्मा - भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष व तेरहवीं लोक सभा के सांसद थे। 1985 - के. एच. आरा - भारत के प्रसिद्ध चित्रकार थे। 1970 - आशा देवी आर्यनायकम - एक समर्पित महिला थीं जिन्होंने अनभिज्ञता को दूर करने और ज्ञान, प्रेम और विश्वास से भरी दुनिया बनाने की कोशिश की। 1917 - दादा भाई नौरोजी - भारत के प्रसिद्ध दिग्गज राजनेता, उद्योगपति, शिक्षाविद और विचारक। 30 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव संथाल हूल दिवस अन्तरराष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस

Tuesday, June 28, 2022

29 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

29 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 2000 - सिएरा लियोन में रिवॉल्यूशनरी युनाइटेड फ़्रंट के विद्रोहियों ने बंधक बनाने गये शेष 21 भारतीय शांति सैनिकों को रिहा किया, विश्व की प्रमुख कंपनी आई.बी.एम. द्वारा विश्व का सबसे तेज कम्प्यूटर निर्मित। 2002 - चीन में ज़बर्दस्त भूकम्प आया। 2004 - पूर्वी एशिया सम्मेलन (जकार्ता) में आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति। 2005 - भारत और अमेरिका में समग्र 10 वर्षीय समझौता। 2008 - पर्यावरण से जुड़ी ग़ैर सरकारी संस्था जनहित फाउण्डेशन को पर्यावरण क्षेत्र का प्रसिद्ध पुरस्कार आइकॉम पुरस्कार प्रदान किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने कैलिफ़ोर्निया के जंगलों में आग से प्रभावित क्षेत्रों में आपातकाल लागू करने की घोषणा की। 2014 - साइना नेहवाल ने ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज जीती। 2011- दुनिया के प्रमुख विकसित एवं विकासशील देशों में आज की भागदौड़ और आपाधापी से होने वाले तनाव के बारे में किए गए भारतीय महिलाएं के सर्वेक्षण के अनुसार भारत की सर्वाधिक महिलाएँ तनाव में रहती हैं। दुनिया भर में महिलाएं खुद को बेहद तनाव और दबाव में महसूस करती हैं। यह समस्या आर्थिक तौर पर उभरते हुए देशों में ज़्यादा दिख रही है। एक सर्वे में भारतीय महिलाओं ने खुद को सबसे ज़्यादा तनाव में बताया। 2011- मानव तस्करी की निगरानी सूची (वॉच लिस्ट) से भारत को बाहर कर दिया गया है। छह साल के अंतराल के बाद, अमेरिका ने भारत को मानव तस्करी की निगरानी सूची (वॉच लिस्ट) से बाहर कर दिया है। 29 जून को जन्मे व्यक्ति 1861 - देवकीनन्दन खत्री - हिन्दी के प्रथम तिलिस्मी लेखक। 1864 - सर आशुतोष मुखर्जी - बंगाल के ख्याति प्राप्त बैरिस्टर और शिक्षाविद थे। 1893 - पी. सी. महालनोबिस - प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद 29 जून को हुए निधन 2016 - के.जी. सुब्रह्मण्यम - भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार थे। 1988 - गवरी देवी - राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका। 1873 - माइकल मधुसूदन दत्त - बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि। 1966 - दामोदर धर्मानंद कोसांबी - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ। 1961 - सरदार बलदेव सिंह - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री थे। 1931 - मेहता लज्जाराम - भारतीय साहित्यकार, पत्रकार 29 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

Monday, June 27, 2022

28 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

28 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1919 - वर्साय की संधि पर हस्ताक्षर। 1999 - रूमानिया ने अपनी वायु सेना में रूसी विमानों की उड़ान पर रोक लगाई। 2003 - इस्रायल-फ़िलिस्तीन पश्चिम एशिया में खून-ख़राबा रोकने के लिए क़दम उठाने पर सहमत। 2004 - अमेरिकी गठबंधन की सेना ने ईराक की अंतरिम सरकार को संप्रभुता सौंपी। 2005 - रूस द्वारा ईरान के लिए छह परमाणु रिएक्टर बनाने की घोषणा। 2007 - जाफना के पूर्व प्रधानमंत्री किची मियाजावा का निधन। 2008 - बैंक आफ इण्डिया के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक टी. एस. नारायण स्वामी को इण्डियन बैंकर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। वेतन आयोग ने पत्रकार व ग़ैरपत्रकार कर्मचारियों को 8 जनवरी, 2008 को मूल वेतन पर 30% की अन्तरिम राहत देने की सिफ़ारिश की। लंदन में एक समारोह में नासिरा शर्मा को उनके उपन्यास कुईयां जान के लिए 14वां अंतर्राष्ट्रीय इंदुशर्मा कथा सम्मान प्रदान किया गया। 2010 - हावड़ा से मुंबई (कुर्ला) जा रही मिदनापुर ज़िले में हावड़ा कुर्ला लोकमान्य तिलक ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए जिन्हें विपरीत दिशा से आ रही एक मालगाड़ी ने ज़ोरदार टक्कर मारी जिससे 149 यात्रियों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए। 28 जून को जन्मे व्यक्ति 1995 - मरियप्पन थंगावेलु - भारत के ऊँची कूद के खिलाड़ी हैं। 1960 - प्रहलाद सिंह पटेल - भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं। 1883 - शिवप्रसाद गुप्त - हिन्दी के समाचार पत्र 'दैनिक आज' के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रान्तिकारी। 1921 - नरसिंह राव पी. वी. - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री। 1976 - जसपाल राणा - भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज। 28 जून को हुए निधन 2012 - अमर गोस्वामी - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार। 1972 - पी. सी. महालनोबिस - प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद 28 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

Sunday, June 26, 2022

27 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

27 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 2002 - जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत। 2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका में समलैंगिकता पर प्रतिबंध रद्द। 2004 - अमेरिका और यूरोपीय संघ ने जी.पी.एस. गैलेलियो के विकास में सहयोग से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किये। 2005 - ब्रिटेन ने भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया। 2006 - गुयेन मिन्ह ट्रयेट वियतनाम के राष्ट्रपति चुने गये। 2007 - जेम्स गार्डन ब्राउन ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री का पद संभाला। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने महारानी एलिजाबेथ को अपना त्याग पत्र सौंपा। 2008 - भारत व पाकिस्तान ने ईरान से आने वाली गैस पाइप लाइन परियोजना को चालू करने के लिए आ रही रुकावटों को हल किया। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सहअध्यक्ष आसिफ़ अली जरदारी छ: दिवसीय विदेश यात्रा के पहले चरण में तुर्की रवाना हुए। 2015- भारत के फ़िल्म इतिहास में अपना एक ख़ास मुकाम रखने वाले सत्यजीत रे अथवा सत्यजित राय की तस्वीर को संयुक्त राष्ट्र ने अपने मुख्यालय में प्रदर्शित करने का फैसला किया। 27 जून को जन्मे व्यक्ति 1964 - पी. टी. उषा - भारतीय खिलाड़ी 1955 - पूर्णिमा वर्मन - भारतीय पत्रकार 1950 - नितिन मुकेश - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध भारतीय गायक हैं। 1939 - राहुल देव बर्मन - हिन्दी फ़िल्मों के संगीतकार। 1928 - आर. डी. प्रधान - पूर्व केंद्रीय गृह सचिव थे। 1922 - अकिलन - तमिल भाषा के साहित्यकार 1919 - अमला शंकर - मशहूर भारतीय नृत्यांगना एवं कोरियोग्राफर थीं। 27 जून को हुए निधन 1839 - रणजीत सिंह - 'भारतीय इतिहास' में प्रसिद्ध सिक्खों के महाराजा। 2008 - सैम मानेकशॉ - भारतीय सेना के भूतपूर्व अध्यक्ष, जिनके नेतृत्व में भारत ने सन 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त की थी। 27 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

Saturday, June 25, 2022

26 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

26 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1945 - सेन फ़्राँसिस्कों में संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर। 1992 - भारत ने 'तीन बीघा गलियारा' 999 वर्षों के लिए बांग्लादेश को पट्टे पर दिया। 1999 - अमेरिकी ऊर्जा विभाग के हथियार कार्यक्रम के प्रमुख विक्टर रीस का इस्तीफ़ा, बुडापेस्ट (हंगरी) में विश्व विज्ञान सम्मेलन की शुरुआत, आई.ओ.सी. से अध्यक्ष जे.ए. समारांच को 'बेस्ट स्पोर्ट्स लीडर आफ़ द सेंचुरी अवार्ड' प्रदत्त। 2000 - अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल द्वारा बांग्लादेश को टेस्ट का दर्जा दिया गया। 2004 - पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जमाली का इस्तीफ़ा, शुजात हुसैन नये कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने। 2008 - बहुर्राष्ट्रीय कम्पनी रियोरिटो ने मध्य प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र में छतरपुर ज़िले के तहत हीरा खनन के लिए खनिज पट्टा माइनिंग लीज हासिल कर बंदर डायमंड प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की। बिजली परियोजनाओं के लिए कास्टिंग फोर्जिंग एवं बेलेंस आफ प्लाट उपकरणों को बनाने के लिए एनटीपीसी व भारत फोर्ज ने बीएफ-एनटीपीसी एनर्जी सिस्टम लिमिटेड नामक संयुक्त उद्यम बनाया। 26 जून को जन्मे व्यक्ति 1992 - मनप्रीत सिंह - भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं। 1969 - धर्मेन्द्र प्रधान - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं। 1967 - तरुण सागर - जैन धर्म के भारतीय दिगम्बर पंथ के प्रसिद्ध मुनि थे। 1943 - गोवर्धन मेहता - भारतीय शोधकर्ता और रासायनिक वैज्ञानिक हैं। 1942 - योगेन्द्र नारायण - केंद्र सरकार में रक्षा सचिव और राज्य सभा में महासचिव पद पर रहे थे। 1838 - बंकिमचंद्र चटर्जी - बंगाली उपन्यासकार। 1931 - एस. मल्लिकार्जुनैय्या - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ थे। 1873 - गौहर जान - भारतीय गायिका और नर्तकी थीं। 1888 - बाल गन्धर्व - मराठी रंगमंच के महान् नायक और प्रसिद्ध गायक। 1918 - सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे - परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक। 26 जून को हुए निधन 2004 - यश जौहर - भारतीय फ़िल्म निर्माता। 2001 - गोपाल रामानुजम - भारतीय राजनीतिज्ञ, जानेमाने समाज सेवक और भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के सह-संस्थापक थे। 1961 - गोविंद शास्त्री दुगवेकर - प्रसिद्ध साहित्यकार। 26 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

Friday, June 24, 2022

25 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

25 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1977 - आपातकाल की बरसी 25 जून को 'काला दिवस' के रुप में मनाया जाता है। 1998 - सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन 9 दिन की यात्रा पर चीन पहुँचे। 1999 - संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा युगोस्लावियाई राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच की गिरफ़्तारी की सूचना देने पर 50 लाख डालर के इनाम की घोषणा। 2002 - अफ़ग़ानिस्तान में नये मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण किया। 2003 - सिंगापुर के शीर्ष वकील और भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्य आर. पाल कृष्णन का मेलबोर्न में निधन। 2004 - रूस द्वारा भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय। 2005 - अहमदी नेजाद ईरान के राष्ट्रपति बने। 2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने मकान व प्लाट की रजिस्ट्री सस्ती कर उस पर लगने वाला स्टाम्प शुल्क 8% से घटाकर 5% कर दिया। 2017- श्रीकान्त ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज़ का ख़िताब जीता। 25 जून को जन्मे व्यक्ति 1900 - लॉर्ड माउंटबेटन - ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वाइसराय 1903 - चन्द्रशेखर पाण्डे - प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक। 1908 - सुचेता कृपलानी - महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ। 1931 - विश्वनाथ प्रताप सिंह - भारत के आठवें प्रधानमंत्री। 1924 - मदन मोहन - बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक। 1957 - गोपाल प्रसाद दुबे - सरायकेला छऊ नृत्य के अग्रणी नर्तक हैं। 1975 - मनोज कुमार पांडेय - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक। 1986 - सुधा सिंह - भारत की प्रसिद्ध महिला एथलीटों में से एक हैं। 1961 - सतीश शाह - भारत के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता हैं। 25 जून को हुए निधन 2019 - मोहन रानाडे - गोवा की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी थे। 2009 - शिव चरण माथुर - राजस्थान के दसवें मुख्यमंत्री थे। 1950 - स्वामी सहजानंद सरस्वती - भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी। 25 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

Thursday, June 23, 2022

जानें 24 जून के दिन इतिहास में क्या-क्या विशेष हुआ

24 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 2004 - जॉन नेग्रोपोटे ईराक में अमेरिका के पहले राजदूत बने। 2005 - अमेरिका द्वारा भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की दावेदारी को मान्यता। 2006 - फ़िलिपीन्स में मौत की सज़ा समाप्त। 2007 - इराकी हाई ट्रिब्यूनल ने सद्दाम हुसैन के चचेरे भाई अली हसन अल माजिद उर्फ़ केमिकल अली सहित तीन लोगों को फ़ांसी की सज़ा सुनाई। 2008 - नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। 24 जून को जन्मे व्यक्ति 1937 - जगन्नाथ मिश्रा - भारतीय राजनेता और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे। 1937 - अनीता देसाई - अंग्रेज़ी साहित्य की प्रख्यात लेखिका हैं। 1897 - ओंकारनाथ ठाकुर - प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, संगीतज्ञ एवं हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक 1885 - तारा सिंह - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा कट्टर सिक्ख नेता। 1869 - दामोदर हरी चापेकर - भारत के क्रांतिकारी अमर शहीदों में से एक थे। 1863 - विश्वनाथ काशीनाथ राजवाडे - प्रसिद्ध भारतीय लेखक, इतिहासकार, श्रेष्ठ वक्ता और विद्वान् थे। 24 जून को हुए निधन 2001 - अवधानम सीता रमन - भारतीय लेखक और पत्रकार थे। 1950 - दरबान सिंह नेगी - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान उन चंद भारतीय सैनिकों में से एक थे, जिन्हें ब्रिटिश राज का सबसे बड़ा युद्ध पुरस्कार "विक्टोरिया क्रॉस" मिला था। 1881 - पंडित श्रद्धाराम शर्मा - 'ओम जय जगदीश हरे' आरती के रचयिता तथा हिन्दी, पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी। 1564 - रानी दुर्गावती - भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध वीरागंना रानियों में से एक। 24 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

Wednesday, June 22, 2022

आज का इतिहास: विमान हादसे में हुआ था संजय गांधी का निधन, जानिए 23 जून की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

इतिहास में 23 जून की तारीख को दो बड़ी विमान दुर्घटनाओं के लिए जाना जाता है। वहीं गांधी परिवार 23 जून की तारीख को शायद ही याद करना चाहेगा। इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी का निधन हुआ था। संजय के निधन से देश की सियासी हवा पूरी तरह से बदल गई थी। विश्व इतिहास में कुछ ऐसी घटनाएं दर्ज हैं, जिन्होंने कई बार हवाओं के रूख मोड़ दिए। 23 जून 1980 की एक घटना भारत के इतिहास की एक ऐसी घटना है, जिसने देश की राजनीति के सारे समीकरण बदल डाले। इस दिन हुई एक विमान दुर्घटना में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी का निधन (Sanjay Gandhi Death Anniversary) हो गया। संजय गांधी को इंदिरा गांधी के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता था, लेकिन उनके निधन से देश की सियासी हवाएं पूरी तरह बदल गईं। 23 जून का दिन एक अन्य विमान हादसे का भी गवाह है। 1985 में वह 23 जून का ही दिन था, जब एयर इंडिया का एक यात्री विमान आयरलैंड तट के क़रीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और 329 यात्रियों की मौत हो गई थी। हादसे के समय विमान अपने गंतव्य हीथ्रो हवाई अड्डे से मात्र 45 मिनट की दूरी पर था। देश और दुनिया के इतिहास में 23 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1661 : सम्राट चार्ल्स द्वितीय का पुर्तगाल की राजकुमारी से विवाह हुआ और पुर्तगाल ने दहेज के तौर पर बम्बई को ब्रिटेन को सौंप दिया। 1757 : पलासी की लड़ाई में अंग्रेजों के हाथों सिराजुद्दौला की हार और वह ऊंट पर बैठकर निकल भागा। 1761 : मराठा शासक पेशवा बालाजी बाजी राव का निधन। 1810 : बाम्बे के डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा। 1868 : क्रिस् टोफर एल शोल् स को टाइपराइटर के लिए पेटेंट मिला। 1953 : जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कश्मीर में एक अस्पताल में निधन। 1960 : जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समझौता। 1980 : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी की विमान दुर्घटना में मौत। 1985 : एयर इंडिया का एक यात्री विमान आयरलैंड तट के करीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त। सभी 329 यात्रियों की मौत। 1992 : न्यूयॉर्क के अपराध जगत के सरगना और क्षेत्र के सबसे बड़े माफिया परिवार के प्रमुख गोत्ती को धोखाधड़ी और हत्या के पांच मामलों में उम्रक़ैद की सजा सुनाई गई। 1994 : संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ़्रीका की सदस्यता को मंजूर किया। 1994 : उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने की घोषणा। 1996 : शेख हसीना वाजिद ने बंगलादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 2008 : टायर बनाने वाली देश की प्रमुख कम्पनी जेके टायर इण्डिया लिमिटेड ने मैक्सिको की टायर कम्पनी टोर्नल एवं उसकी सहायक कम्पनियों का 270 करोड़ डालर में अधिग्रहण किया। 2013 : निक वाल्लेंडा अमेरिका के ग्रांड कैनयॉन की पहाड़ी को रस्सी पर चलकर पार करनेवाले पहले व्यक्ति बने। 2016 : ब्रिटेन के लोगों ने यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में वोट दिया। प्रस्ताव के पक्ष में 51.9 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि 48.1 ने इसका विरोध किया।

Tuesday, June 21, 2022

आज का इतिहास: नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने की थी ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लाक की स्थापना, जानिए 22 जून की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

इतिहास के गलियारे में जाएं तो हर तारीख का अपना एक महत्व है। इसी कड़ी में 22 जून की तारीख भी अलग घटनाओं को समेटे हुए है। इस दिन साल 1939 में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का गठन किया था। जानिए 22 जून की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं । इतिहास के पन्ने पलटते पलटते आज हम साल के 173वें दिन पर आ पहुंचे हैं और अब साल के 192 दिन बाकी हैं। इतिहास में आज की तारीख में जो घटनाएं दर्ज हैं उनमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा फारवर्ड ब्लाक की स्थापना जैसी महत्वपूर्ण घटना भी है। साल 1939 में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) ने 22 जून के ही दिन ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (Foundation Of All India Forward Block) का गठन किया। कांग्रेस के त्रिपुरा अधिवेशन के बाद नेताजी ने 1939 में कांग्रेस को जनता की स्वतंत्र होने की इच्छा, लोकतंत्र और क्रांति का प्रतीक बनाने के लिए कांग्रेस के भीतर ही फारवर्ड ब्लाक की स्थापना की थी। देश दुनिया के इतिहास में 22 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1555 : मुगल सम्राट हुमायूं ने अपने पुत्र अकबर को अपना वारिस घोषित किया। 1897 : चापेकर भाइयों, दामोदर और बालकृष्ण ने पुणे में एक ब्रिटिश अधिकारी को गोली मार दी। 1906 : स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया। 1911 : किंग जॉर्ज पंचम इंग्लैंड के राजा बने। 1939 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने 'फॉरवर्ड ब्लॉक' की स्थापना की। 1941 : द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी ने सोवियत रूस पर आक्रमण किया। 1944 : अमेरिका ने सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया। 1981 : अमेरिकी संगीतज्ञ जॉन लेनन के हत्यारे ने अपना अपराध कबूल किया। 1986 : अर्जेंटीना के फुटबाल खिलाड़ी दिएगो माराडोना ने यादगार ‘‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल किया। इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप क्वार्टरफाइनल मुकाबले में गेंद माराडोना के हाथ से लगकर गोल में चली गई, जबकि रेफरी ने समझा कि गेंद उनके सिर से लगी है। लिहाजा उसने गोल दे दिया। इस मैच में जीत दर्ज करके अर्जेंटीना अंतत: टूर्नामेंट जीतने में कामयाब रहा। 2009 : 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण। भारत में लाखों लोगों ने इसे विभिन्न तरीकों से देखा।

Monday, June 20, 2022

आज का इतिहास: भारत की पहल जब पर दुनिया के तमाम देशों ने मनाया था योग दिवस, जानिए 21 जून की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

इतिहास के पन्नों में 21 जून का खास महत्व है। इस दिन भारत की पहल पर दुनिया ने योग दिवस मनाना शुरू किया था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून के योग दिवस मनाने का आह्वान किया था और देखते ही देखते दुनिया के तमाम देश इस मुहिम में शामिल हो गए। जानिए 21 जून की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं।
नई दिल्ली: 21 जून की तारीख ने पिछले कुछ ही बरस में इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है। अन्य तमाम घटनाओं के अलावा यह तारीख सात वर्ष पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में इतिहास में दर्ज हुई। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के रूप में मनाने का आह्वान किया और देखते ही देखते दुनिया के तमाम देश इस मुहिम में शामिल हो गए। भारत सहित दुनिया भर में 21 जून को योग दिवस का त्यौहार मनाया जाता है और सभी इसमें बढ़ चढ़कर शिरकत करते हैं। 21 जून के दिन की एक खासियत है कि यह वर्ष के 365 दिन में सबसे लंबा दिन होता है और योग के निरंतर अभ्यास से व्यक्ति को लंबा जीवन मिलता है इसलिए इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया गया। देश दुनिया के इतिहास में 21 जून की तारीख पर अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1756 : जॉन जेड हॉलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी के बंगाल के नवाब सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण के बाद 146 अंग्रेजों को एक कमरे में बंद किया गया। उनमें से 123 की मौत। 1862 : ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने। 1898 : अमेरिका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया। 1933 : भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का जन्म। 1948 : सी. राजगोपालाचारी भारत के गवर्नर जनरल बने। वह देश के अंतिम गवर्नर जनरल थे। 1975 : वेस्टइंडीज ने पहला क्रिकेट विश्व कप जीता। 1991 - पी.वी. नरसिम्हाराव भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बनें। 2001 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने आतंकवाद निरोधक क़ानून बहाल किया। 2003 : जेके रोलिंग की पांचवी किताब हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ द फीनिक्स जारी। 2008 - फ़िलिपीन में विनाशकारी तूफ़ान फेंगसेन से सैकड़ों लोगों की मृत्यु। 2009 - भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। 2012 : ऑस्ट्रेलिया जा रही नौका डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत। 2015 : पहला अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहल पर दुनिया के लगभग सभी देश स्वस्थ रहने के लिए योग के प्रसार की इस मुहिम में शामिल हुए। अगला लेख काबुल हमले में मारे गए सविंदर सिंह के परिवार को पीएम मोदी ने लिखी चिट्ठी, जाहिर की संवेदना देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें कॉमेंट लिखें

Sunday, June 19, 2022

आज का इतिहास: जब लक्ष्मीबाई की मौत के बाद ग्वालियर किले पर ब्रिटिश सेना का हुआ कब्जा, जान‍िए 20 जून की अन्‍य प्रमुख घटनाएं

20 जून के दिन ही जनरल ह्यूज के नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की मौत के बाद ग्वालियर किले पर कब्जा जमा लिया था। आइए जानते हैं आज के दिन हुई बड़ी 1857 में हुए सैन्य विद्रोह के दौरान एक जून 1858 को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने मराठा विद्रोहियों के साथ मिलकर ग्वालियर के किले पर कब्जा किया था, लेकिन 16 जून को जनरल ह्यूज के नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना ने किले पर हमला कर दिया। इस दौरान रानी लक्ष्मीबाई खूब बहादुरी से लड़ीं और अंग्रेजों को किले पर कब्जा नहीं करने दिया। मगर लड़ाई के दौरान उन्हें गोली लग गई और अगले दिन (17 जून को) ही उनकी मृत्यु हो गई। 1857 में हुए सैन्य विद्रोह के दौरान एक जून 1858 को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने मराठा विद्रोहियों के साथ मिलकर ग्वालियर के किले पर कब्जा किया था, लेकिन 16 जून को जनरल ह्यूज के नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना ने किले पर हमला कर दिया। इस दौरान रानी लक्ष्मीबाई खूब बहादुरी से लड़ीं और अंग्रेजों को किले पर कब्जा नहीं करने दिया। मगर लड़ाई के दौरान उन्हें गोली लग गई और अगले दिन (17 जून को) ही उनकी मृत्यु हो गई। 1857 में हुए सैन्य विद्रोह के दौरान एक जून 1858 को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने मराठा विद्रोहियों के साथ मिलकर ग्वालियर के किले पर कब्जा किया था, लेकिन 16 जून को जनरल ह्यूज के नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना ने किले पर हमला कर दिया। इस दौरान रानी लक्ष्मीबाई खूब बहादुरी से लड़ीं और अंग्रेजों को किले पर कब्जा नहीं करने दिया। मगर लड़ाई के दौरान उन्हें गोली लग गई और अगले दिन (17 जून को) ही उनकी मृत्यु हो गई। 1858: ग्वालियर के किले पर ब्रिटिश सेना का कब्जा और इसके साथ ही सिपाही विद्रोह का अंत हुआ। 1873: भारत में वाई.एम.सी.ए. की स्थापना। 1887: मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला। आज यह देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है। 1916: पुणे में एस.एन.डी.टी. महिला विश्विविद्यालय की स्थापना। 1990: ईरान में आए भूकंप से लगभग 40 हजार लोग मारे गए। 1994: ईरान की मस्जिद में बम विस्फोट में 70 की मौत। 1998: विश्वनाथन आनंद ने ब्लादिमीर कैमनिक को हराकर पांचवां फ़्रैकफ़र्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट जीता। 2000: काहिरा में समूह-15 देशों का दसवाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न। 2001: जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने। 2002: पाकिस्तान ने अशरफ जहांगीर काजी को अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया। 2002: अमेरिकी कोर्ट ने मानसिक रूप से बीमार अपराधियों की फांसी की सजा पर रोक लगाई। 2005 - रूस मालवाहक यान एम-53 अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा। 2006: जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया। 2014: प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह को ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा।

Saturday, June 18, 2022

आज का इतिहास : वॉशिंगटन में पहला फादर्स डे मनाया गया, जानिए 19 जून की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

आज ही के दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी के यहां हुआ। साल के छठे महीने का 19 वां दिन देश और दुनिया के इतिहास में कई कारणों से खास है। साल 1910 में इसी दिन वॉशिंगटन में पहला फादर्स डे मनाया गया था। इसके अलावा यह दिन दो देशों की बड़ी राजनीतिक हस्तियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास में दर्ज है। हालांकि अपने अपने देश के प्रमुख राजनीतिक परिवारों में जन्म लेने के बावजूद इन दोनो के हालात और कार्य एकदम अलग हैं। भारत के प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और म्यांमार में लोकतंत्र की स्थापना के लिए कई बरस तक संघर्ष करने वाली और दुनिया में लोकतंत्र का प्रतीक बनकर उभरीं आंग सान सू की का जन्म 19 जून को ही हुआ था। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी के यहां हुआ। म्यांमा की लौह महिला सू की देश के राष्ट्रपिता आंग सान की पुत्री हैं, जिनकी 1947 में राजनीतिक हत्या कर दी गयी थी। सू की ने बर्मा में लोकतन्त्र की स्थापना के लिए लम्बा संघर्ष किया। उन्हें 1990 में राफ्तो पुरस्कार से, विचारों की स्वतंत्रता के लिए सखारोव पुरस्कार से, 1991 में नोबेल शांति पुरस्कार से और 1992 में भारत सरकार द्वारा जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। देश दुनिया के इतिहास में 19 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1269: फ्रांस के राजा लुई ने सभी यहुदियों को एक खास बैज पहनने का हुक्म दिया। 1716 : मुगलों के अजेय होने का भ्रम तोड़ने वाले प्रसिद्ध सिख सैनिक बंदा सिंह बहादुर को बादशाह फरूखसियर के आदेश पर यातनाएं देकर मौत के घाट उतार दिया गया। 1843: 'दास कैपिटल' के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स ने विवाह किया। 1910 : वॉशिंगटन में पहला फादर्स डे मनाया गया। 1945: म्यांमा में लोकतंत्र की अलख जगाने वाली आंग सान सू की का जन्म। 1947: मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रश्दी का जन्म। 1948: सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया। 1970 : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म। 1981 : भारत ने अपने भू स्थैतिक उपग्रह एपल का सफल प्रक्षेपण किया। 1991: सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया। 1968: मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया। 2005: फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ्रे को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों की सूची में पहला स्थान दिया।

Friday, June 17, 2022

18 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1979 - अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर एवं सोवियत राष्ट्रपति ब्रेझनेव द्वारा 'साल्ट-द्वितीय' समझौते पर वियना में हस्ताक्षर। 1997 - कंबोडिया के खमेर रूज के नेता और 20 लाख से ज़्यादा लोगों का हत्यारा माओवादी पोलपोट का आत्मसमर्पण। 1999 - 35 यूरोपीय देशों के बीच लंदन में पेयजल समझौते पर हस्ताक्षर, लातविया में वाइके फ़्रेबरेमा को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया। 2001 - पाकिस्तान के रक्षा बजट में कटौती, तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के ख़िलाफ़ लादेन का फ़तवा रद्द किया। 2004 - चाड के सैनिकों ने 69 सूडानी मिलिशियाई को मार गिराया। दक्षिण कोरिया ने अगस्त माह में ईराक में सेना भेजने का निर्णय लिया। 2008 - केन्द्र सरकार ने गुर्जरों को ओबीसी कोटे में 5% आरक्षण देने की घोषणा की। भारत यात्रा पर आये सीरिया के राष्ट्रपति बशहर अल असद और प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के मध्य तीन समझोते पर हस्ताक्षर हुए। फ़ार्मा कम्पनी रैनबैक्सी ने अमेरिका फ़ार्मा कम्पनी फ़ाइजर के साथ पेटेंट विवाद को एक समझौते के तहत समाप्त किया। वियतनाम ने विश्व बाज़ार में आपूर्ति की स्थिति में सुधार के लिए चावल के निर्यात पर लगी पाबंदी हटाई। 2017- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान ने भारत को हरा कर ख़िताब जीता। 18 जून को जन्मे व्यक्ति 1958 - होमी डैडी मोतीवाला - नौकायन में भारत के श्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं। 1931 - के एस सुदर्शन - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक। 1899 - दादा धर्माधिकारी - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक। 1887 - अनुग्रह नारायण सिन्हा - भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता। 1931 - फर्नांडो हेनरिक कार्डोसो - ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति। 1921 - पी. वेंकटसुब्बैया - बिहार और कर्नाटक के राज्यपाल रहे थे। 1852 - सी. विजय राघवा चारियर - प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता थे। 1817 - जंगबहादुर - नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री। 18 जून को हुए निधन 2021 - मिलखा सिंह - भारत के ऐसे प्रसिद्ध धावक थे जिन्हें लोग 'फ्लाइंग सिक्ख' के नाम से जानते हैं। 2002 - नसीम बानो - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री 2009 - अली अकबर ख़ाँ - प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक। 1993 - युधवीर सिंह - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, जानेमाने राजनीतिज्ञ और होम्योपैथी के चिकित्सक थे। 1974 - सेठ गोविन्द दास - सेनानी, सांसद तथा हिन्दी के साहित्यकार थे। 1974 - जॉर्जी ज़ुकोव - सोवियत संघ के रक्षामंत्री थे। 18 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव गोवा क्रान्ति दिवस

Thursday, June 16, 2022

17 जून: शहीद हुई थीं रानी लक्ष्मीबाई, जानें अन्य घटनाओं को

17 जून देश-दुनिया के इतिहास में काफी अहमियत रखता है। खासतौर पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का यह एक अहम दिन है। अंग्रेजों का छक्का छुड़ाने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई इसी दिन वीरगति को प्राप्त हुई थीं। इस दिन की अन्य घटनाओं का सिलसिलेसवार ब्योरा इस तरह से है... 1609 : नीदरलैंड, इंग्लैंड और फ्रांस ने 12 वर्षों के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। 1631: दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल जिस मुमताज महल की याद में बनाया गया था, उनका जन्म हुआ था। उनका विवाह शाहजहां से हुआ था। 1632 : मुगल बादशाह शाहजहां की पत्नी मुमताज महल का निधन। 1674: जीजाबाई का निधन हुआ था। वह शाहजी भोंसले की पत्नी और छत्रपति शिवाजी की माता थीं। 1674 : शाहजी भोंसले की पत्नी और छत्रपति शिवाजी की माता जीजाबाई का निधन। 1734 : फ्रांसीसी सैनिकों ने राइन में फिलिप्सबर्ग पर कब्जा किया। 1745 : अमेरिकी उपनिवेशों ने लुईबॉर्ग, फ़्रैंक से केप ब्रेटन द्वीप को कैप्चर किया। 1773 : कूकाका, कोलम्बिया की स्थापना जुआना रंगेल डी कुएल्रर द्वारा की गई। 1858: झांसी की रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेजों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुई थीं। 1858 : 1857 के भारतीय स्वतत्रंता संग्राम की नायिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई शहीद। 1885 : स्टैचू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क के बंदरगाह पहुँचा। 1922 : पुर्तगाली नौसेना के एविएटर गैगो कोतििन्हो और सैकदुरा कैब्राल ने दक्षिण अटलांटिक के पहले हवाई क्रॉसिंग को पूरा किया। 1936 : हेनरिक हिमलर को जर्मन पुलिस का प्रमुख नियुक्त किया गया। 1938 : जापान ने चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। 1950 : मिस्र के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए आम चुनाव हुए। 1970 : शिकागो में पहली बार किडनी प्रत्यारोपण का ऑपरेशन हुआ। 1973 : भारत के जाने-माने टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्म। 1981 : मिस्र के काहिरा में मुस्लिमों और इसाईयों के बीच संघर्ष में 14 लोगों की मौत। 1985 : जॉन हेन्ड्रिक्स ने अमेरिका में डिस्कवरी चैनल शुरू किया। 1991 : दक्षिण अफ़्रीकी संसद ने जनसंख्या पंजीकरण अधिनियम को निरस्त कर दिया। 1994 : शिकागो में फीफा विश्वकप फुटबाल की शुरुआत हुई। 2004 : मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले। 2008 : देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान 'तेज़स' का बेंगलुरु में सफलतापूर्वक परीक्षण। 2012 : साइना नेहवाल तीसरी बार इंडोनेशिया ओपन चैंपियन बनीं। 2017 : पुर्तगाल में जंगल की आग से 64 लोगों की मौत और 204 अन्य घायल।

Wednesday, June 15, 2022

16 जून: स्पेस में रचा गया था इतिहास, खास घटनाएं

इतिहास में 16 जून की तारीख में बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण घटना करीब 55 साल पुरानी है, जब रूस की एक महिला ने पहली बार अंतरिक्ष के लिए 1779: स्‍पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ जंग का आगाज किया। 1911: न्यूयार्क में आईबीएम कंपनी की स्‍थापना। पहले इसका नाम कंप्यूटिंग टैब्यूलेटिंग रिकार्डिंग कंपनी था। 1925: राष्ट्रवादी नेता चितरंजन दास का निधन 1963: रूस की 26 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री लेफ्टिनेंट वैलेनटीना तेरेशकोवा ने वोस्तोक 6 के जरिए अंतरिक्ष की उड़ान भरी। वह अंतरिक्ष की अथाह गहराइयों की ओर रवाना हुई विश्व की पहली महिला थीं। 1979: सीरिया में मुस्लिम ब्रदरहुड के साथ संघर्ष में 62 शेखों की मौत। 1992: ब्रिटेन की राजवधू डायना के जीवन पर लिखी गई एक किताब का विमोचन। राजकुमारी डायना पर विवादास्पद किताब का विमोचन। 'डायना - ए ट्रू स्टोरी' शीर्षक की इस पुस्तक में डायना को दुखी और असंतुलित बताया गया। 2008: कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने की इजाजत। 2012: चीन ने अंतरिक्ष यान शेनझौ 9 लांच किया। 2012: अमेरिकी वायुसेना का रोबोटिक बोइंग एक्स-37बी अंतरिक्ष यान अपना मिशन पूरा कर पृथ्‍वी पर वापस लौटा। 2012: बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने म्यांमार में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया। भारतीय व्यंजन काठी रोल की शुरुआत किस राज्य से हुई थी?

Tuesday, June 14, 2022

15 जून : इतिहास की सबसे बदरंग तारीख, आज ही के दिन हुआ था देश का बंटवारा, जानिए आज का इतिहास

बंटवारे के उस दुखद इतिहास में 15 जून का दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कांग्रेस ने 1947 में 14-15 जून को नयी दिल्ली में हुए अपने अधिवेशन में बंटवारे के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। आजादी की आड़ में अंग्रेज भारत को कभी न भरने वाला यह जख्म दे गए। देश के बंटवारे को इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में शुमार किया जाता है। यह सिर्फ दो मुल्कों का नहीं बल्कि घरों का, परिवारों का, रिश्तों का और भावनाओं का बंटवारा था। रातोरात लोगों की तकदीर बदल गई। कोई बेघर हुआ तो किसी को नफरत की तलवार ने काट डाला। किसी का भाई सीमापार चला गया तो कोई अपने परिवार को छोड़कर इस ओर चला आया। एक रात पहले तक भाइयों की तरह रहने वाले दो समुदायों के लोग हमसाए से अचानक दुश्मन बन गए और इस बंटवारे ने दोनो समुदायों के लोगों के दिलों में नफरत की ऐसी खाई खोद दी, जिसे पाटने की कोई कोशिश आज तक कामयाब नहीं हो पा रही है। बंटवारे के उस दुखद इतिहास में 15 जून का दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कांग्रेस ने 1947 में 14-15 जून को नयी दिल्ली में हुए अपने अधिवेशन में बंटवारे के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। आजादी की आड़ में अंग्रेज भारत को कभी न भरने वाला यह जख्म दे गए। देश दुनिया के इतिहास में 15 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1896 : जापान के इतिहास के सबसे विनाशकारी भूकंप और उसके बाद उठी सुनामी ने 22,000 लोगों की जान ले ली। 1908 : कलकत्ता शेयर बाज़ार की शुरुआत। 1947 : अखिल भारतीय कांग्रेस ने नयी दिल्ली में भारत के विभाजन के लिए ब्रिटिश योजना स्वीकार की। 1954 : यूरोप के फुटबॉल संगठन यूईएफए (यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन) का गठन। 1971 : ब्रिटेन की संसद में मतदान के बाद स्कूलों में बच्चों को मुफ्त दूध देने की योजना को समाप्त करने का प्रस्ताव। हालांकि भारी विरोध के कारण इसे सितंबर में ही लागू किया जा सका। 1982 : फ़ाकलैंड में अर्जेन्टीना की सेना ने ब्रिटिश सेना के सामने घुटने टेके। 1988 : नासा ने स् पेस व् हिकल एस-213 लॉन् च किया। 1994 : इस्रायल और वैटीकन सिटी में राजनयिक संबंध स्थापित। 1997 : आठ मुस्लिम देशों द्वारा इस्तांबुल में डी-8 नामक संगठन का गठन। 1999 : लाकरबी पैन एम. विमान दुर्घटना के लिए लीबिया पर मुकदमा चलाने की अमेरिकी अनुमति। 2001 : शंघाई पांच को शंघाई सहयोग संगठन का नाम दिया गया। भारत और पाकिस्तान दोनों को सदस्यता न देने का निर्णय। 2004 : ब्रिटेन के साथ परमाणु सहयोग को राष्ट्रपति बुश की स्वीकृति मिली। 2006 - भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया।

Monday, June 13, 2022

आज का इतिहास : डोनाल्ड ट्रंप से लेकर चेग्वेरा का जन्मदिन... 14 जून को हुआ कई हस्तियों का जन्म, जान‍िए प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

राजनीति के मैदान के धुरंधरों की बात करें तो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म भी 14 जून को ही हुआ था और अर्जेंटीना के क्रांतिकारी नेता चेग्वेरा का जन्मदिन भी 14 जून ही है। इतिहास में 14 जून की तारीख कई महान व्यक्तियों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है, जिनमें सिनेमा से लेकर खेल, संगीत और राजनीति के देश विदेश के कई धुरंधर शामिल हैं। इनमें भारतीय सिनेमा को मुगल-ए-आजम जैसी कालजयी फिल्म देने वाले के. आसिफ, टेनिस की दुनिया में अपनी एक खास जगह रखने वाली जर्मनी की स्टेफी ग्राफ, शास्त्रीय संगीत की महान फनकार हीराबाई बारोदकर शामिल हैं। राजनीति के मैदान के धुरंधरों की बात करें तो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म भी 14 जून को ही हुआ था और अर्जेंटीना के क्रांतिकारी नेता चेग्वेरा का जन्मदिन भी 14 जून ही है। देश दुनिया के इतिहास में 14 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1658 : ड्यून्स के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेना ने स्पेन को हराया। 1777 : अमेरिकी कांग्रेस ने एक बैठक में देश के लिए 13 लाल और सफेद धारियों वाले नये झंडे का स्वरूप निर्धारित किया। इस दिन को 1885 से अमेरिका में झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राज्य के प्रतीक के तौर पर झंडे की नीली सतह पर 13 सफे़द तारे अंकित थे, जिनकी संख्या में बाद में अमेरिकी संघ में नये राज्य जुड़ने के साथ बदलती रही। अब दो सीट से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे नेता? चुनाव आयोग ने सरकार को भेजा प्रस्ताव, ओपिनियन और एग्जिट पोल पर बैन लगाने की मांग 1905 : प्रसिद्ध संगीत साधिका हीराबाई बारोदकर का जन्म। 1907: नॉर्वे में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला। 1922 : फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ के निर्देशक के आसिफ का जन्म। 1934: ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हिटलर और मसोलिनी की मुलाकात। 1928: अर्जेंटीना के क्रांतिकारी नेता चेग्वेरा का जन्म। इन्होंने क्यूबा में 1959 में हुए तख्तापलट में अहम योगदान दिया था। 1940 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मन तानाशाह हिटलर के नेतृत्व में पश्चिमी यूरोप पर तकरीबन एक महीने तक हवाई हमले करने के जर्मन सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में घुसी। हम पड़ोसी हैं... सीमा विवाद पर दोस्‍ती की दुहाई देने लगा चीन, रक्षा मंत्री बोले- सुलझा लेंगे! 1945 : वायसराय लार्ड वावेल ने भारत के शीर्ष राजनीतिक नेताओं से मिलने की इच्छा जाहिर की और इस दौरान जो नेता जेलों में बंद थे, उन्हें रिहा कर दिया गया। 1946 : अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म। 1969: जर्मनी की टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ का जन्म। उन्होंने अपने करियर में 22 ग्रैंडस्लम जीते।

Sunday, June 12, 2022

आज का इतिहास... उपहार सिनेमाघर में आग लगने से 50 से ज्‍यादा लोगों की मौत, जान‍िए 13 जून से जुड़ी अन्‍य प्रमुख घटनाएं

13 जून से देश-दुनिया की कई प्रमुख घटनाएं जुड़ी हैं। इसी दिन 1997 में साउथ दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में भीषण आग हादसा हुआ था। फिल्म 'बॉर्डर' देखने पहुंचे 50 से ज्‍यादा लोगों की इस हादसे में जान गई थी। 2012 में 13 जून के ही दिन पाकिस्‍तान के मशहूर गजल गायक मेंहदी हसन हमारे बीच नहीं रहे थे। आज का दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह ही एक सामान्य सा दिन है, लेकिन यह दिन दक्षिण दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में फिल्म ‘बॉर्डर’ देखने पहुंचे कई लोगों के जीवन का अंतिम दिन साबित हुआ था। दरअसल, शो के दौरान सिनेमाघर के ट्रांसफॉर्मर कक्ष में आग लग गई थी, जो तेजी से अन्य हिस्सों में फैल गई। आग की वजह से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। घटना की जांच के दौरान पता चला था कि सिनेमाघर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। देश-दुनिया के इतिहास में 13 जून की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है: 1290 : खिलजी वंश का प्रमुख जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा और इसके साथ ही गुलाम वंश के शासन का अंत हुआ। लंबे समय से अफगानिस्तान में बसे खिलजी कबीले ने 1320 तक शासन किया। 1731 : स्वीडिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना। 1757 : बंगाल, बिहार और उड़ीसा के नवाब सिराजुद्दौला से युद्ध करने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद की तरफ कूच किया। उस समय उसके पास 1,000 यूरोपीय और 2,000 भारतीय सैनिकों के अलावा आठ तोपें थीं। 1888 : अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया। दिल्‍ली, यूपी, राजस्‍थान... लू का प्रकोप जारी, भट्ठी बन गए शहरों को जानिए कब मिलेगी राहत 1909 : केरल के पालाघाट में ईएमएस नंबूदरीपाद का जन्म। 1932 : ब्रिटेन ने 72 वर्षों तक स्वेज नहर का नियंत्रण अपने पास रखने के बाद उसे मिस्र को सौंपा। 1940 : देश के महान क्रांतिकारी ऊधम सिंह को लंदन में फांसी दी गई। उन्हें जनरल ओ डायर की हत्या का दोषी ठहराया गया था। जनरल डायर जलियांवाला बाग की त्रासदी के समय पंजाब का गवर्नर था और ऊधम सिंह ने उस हत्याकांड का बदला लेने के लिए जनरल डायर की जान ली थी। गुस्ताख-ए-रसूल की एक ही सजा... जब यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी ने पूछा क्या आप इसका समर्थन करते हैं? जानिए मौलाना का जवाब 1943 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से तोक्यो पहुंचे। 1997 : राजधानी दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में शो के दौरान आग लगने से 50 से अधिक लोगों की मौत। टीवी पर बेनकाब हुए मौलाना...सुनी-सुनाई भड़काऊ घटनाओं का किया जिक्र, एंकर ने सबूत मांगा तो चुपके से शो छोड़कर भागे 2002 : अमेरिका ने एंटी-बालिस्टिक मिसाइल संधि से खुद को अलग किया। 2005 : पॉप स्टार माइकल जैक्सन 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी। 2006 : नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया। 2012 : पाकिस्तान के प्रसिद्ध गजल गायक मेंहदी हसन का निधन।

Saturday, June 11, 2022

आज का इतिहास : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार का दोषी पाया, जानें 12 जून की अन्य घटनाएं

यह मामला 1971 के लोकसभा चुनाव के सिलसिले में विपक्ष के नेता राजनारायण ने दाखिल किया और अदालत ने इंदिरा गांधी को चुनाव में अनुमति से ज्यादा धन व्यय करने और सरकारी संसाधनों के दुरूपयोग का दोषी पाया और उनके किसी भी राजनीतिक पद ग्रहण करने पर रोक लगा दी गई। जून के महीने में भारत की आबोहवा इस कदर गर्म और तपिश से भरी होती है कि सब कुछ खौलने सा लगता है, लेकिन 1975 में देश की सियासत की तपिश इतनी ज्यादा थी कि उसने मौसम की गर्मी को भी पीछे छोड़ दिया। दरअसल इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 12 जून 1975 के दिन देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव में सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल का दोषी ठहराते हुए उनके निर्वाचन को अमान्य करार दिया। यह मामला 1971 के लोकसभा चुनाव के सिलसिले में विपक्ष के नेता राजनारायण ने दाखिल किया और अदालत ने इंदिरा गांधी को चुनाव में अनुमति से ज्यादा धन व्यय करने और सरकारी संसाधनों के दुरूपयोग का दोषी पाया और उनके किसी भी राजनीतिक पद ग्रहण करने पर रोक लगा दी गई। हालांकि यह फैसला अमल में नहीं आया और इसके बाद का घटनाक्रम आपातकाल के काले दौर का गवाह बना। देश दुनिया के इतिहास में 12 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1929 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान नाजियों के जुल्म का शिकार बनी यहूदी लड़की एनी फ्रेंक का जन्म। नाजियों की कैद के दौरान लिखी गई एनी की डायरी को बाद में किताब के रूप में छापा गया, जिसे दुनियाभर में खूब मकबूलियत मिली। 1962 : अमेरिका में सान फ्रांसिस्को की खाड़ी में स्थित कड़ी सुरक्षा वाले कारागार एलकटराज से तीन क़ैदी भाग निकले। इस जेल को सुरक्षा के हिसाब से अभेद्य माना जाता था और यहां सबसे गंभीर अपराधों वाले कैदियों को रखा जाता था। 1964 : अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई करने वाले अश्वेत नेता नेल्सन मंडेला को सरकार के खिलाफ साजिश का दोषी ठहराते हुए उम्र क़ैद की सजा। 1972 : महात्मा गांधी के जीवन पर आठ खंड का ग्रंथ लिखने वाले डी जी तेंदुलकर का निधन 1975: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव में सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल का दोषी पाया और उनके निर्वाचन को अमान्य करार दिया। 1998 : भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय। 1999 : पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि। 2001: सीमा मुद्दे पर भारत-बांग्लादेश वार्ता की शुरुआत। 2002: बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत। इस दिवस का मकसद लोगों में बालश्रम को लेकर जागरूकता फैलाना था। 2007: ऑस्ट्रेलिया के स्कूलों में सिख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली। 2018: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन से सिंगापुर में मुलाकात की। एक-दूसरे के चिर-प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले इन दोनों देशों के प्रमुखों के बीच हुई यह पहली मुलाकात थी।

Friday, June 10, 2022

11जून: ब्रिटेन की 'लौह महिला' ने रचा इतिहास

देश-दुनिया के इतिहास में 11 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है... आज साल के छठे महीने का 11 वां दिन और जाते साल का 162वां दिन है और अब 203 दिन का सफर बाकी है । 11 जून के इतिहास की बात करें तो इसी दिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की इच्छा के अनुरूप उनकी अस्थियों की राख को देश पर बिखेर दिया गया था। दुनिया के इतिहास में ब्रिटेन के लिए 11 जून के दिन का खास महत्व है। दरअसल वह 11 जून का ही दिन था जब ब्रिटेन की 'लौह महिला' कही जाने वाली मारग्रेट थैचर ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला और देश के 160 बरस के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली राजनेता बनीं। 1770: कैप्टन जेम्स कुक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की। 1776: अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई। 1866: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था। 1897: भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी पण्डित राम प्रसाद 'बिस्मिल' का जन्म। 1921: ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मतदान का अधिकार मिला। 1935: एडविन आर्मस्ट्रांग ने पहली बार एफएम का प्रसारण किया। 1940: यूरोपीय देश इटली ने मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की। 1955: पहले मैग्निशियम जेट हवाई जहाज ने उड़ान भरी। 1964: जवाहरलाल नेहरू की इच्छा के मुताबिक उनकी अस्थियों की राख को देश भर में बिखेरा गया। 1987: 160 वर्षों में पहली बार मार्गरेट थैचर लगातार तीसरी बार ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनीं। 2001: अमेरिका के ओकलाहोमा शहर में 1995 में एक संघीय इमारत पर बम फेंकने वाले टिमोथी मैग्वेग को मौत की सजा। 2010: अफ्रीका ने 19वें फुटबाल विश्व कप टूर्नामेंट की मेजबानी की। यह पहला मौका था जब अफ्रीकी महाद्वीप में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

आज का इतिहास : भारतीय टीम को पहली बार लार्ड्स मैदान पर टेस्ट मैच में जीत हासिल हुई, जानें 10 जून की अन्य घटनाएं

1986 में भारतीय टीम जब इंग्लैंड दौरे पर गई थी तो पहले ही टेस्ट मैच में ऐसी अप्रत्याशित जीत मिल जाएगी, यह किसी ने नहीं सोचा था। इस मैच में इंग्लिश टीम ने पहली पारी में 294 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 341 रन पर समाप्त की। भारतीय क्रिकेट के इतिहास के लिए 10 जून के दिन का खास महत्व है। यही वह दिन है, जब भारतीय टीम को पहली बार लार्ड्स मैदान पर टेस् ट मैच में जीत हासिल हुई। कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने 10 जून 1986 को इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर इतिहास रचा था। लार्ड्स को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है और वहां जीत दर्ज करना अपने आप में क्रिकेट के हज के बराबर है। 1986 में भारतीय टीम जब इंग्लैंड दौरे पर गई थी तो पहले ही टेस्ट मैच में ऐसी अप्रत्याशित जीत मिल जाएगी, यह किसी ने नहीं सोचा था। इस मैच में इंग्लिश टीम ने पहली पारी में 294 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 341 रन पर समाप्त की। भारतीय क्रिकेट के इतिहास के लिए 10 जून के दिन का खास महत्व है। यही वह दिन है, जब भारतीय टीम को पहली बार लार्ड्स मैदान पर टेस् ट मैच में जीत हासिल हुई। कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने 10 जून 1986 को इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर इतिहास रचा था। लार्ड्स को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है और वहां जीत दर्ज करना अपने आप में क्रिकेट के हज के बराबर है। 1986 में भारतीय टीम जब इंग्लैंड दौरे पर गई थी तो पहले ही टेस्ट मैच में ऐसी अप्रत्याशित जीत मिल जाएगी, यह किसी ने नहीं सोचा था। इस मैच में इंग्लिश टीम ने पहली पारी में 294 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 341 रन पर समाप्त की। 1934: सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित। 1940: इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की। 1946: राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना। 1966: वायु सेना के लड़ाकू विमान 'मिग' का महाराष्ट्र के नासिक जिले से उत्पादन शुरू। 1967: इज़राइल ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर युद्ध विराम को स्वीकार करके छह दिन से चल रहे अरब युद्ध को समाप्त कर दिया। इस दौरान इज़राइल ने यहूदियों, ईसाइयों और मुसलमानों के लिए पवित्र माने जाने वाले यरूशलम पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया। 1971: अमेरिका ने चीन के 21 साल के व्यापार प्रतिबंध को खत्म कर दिया। 1972: मुंबई के मडगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण। 1986: भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत दर्ज की। 1999: नाटो ने कोसोवो प्रांत पर पिछले 79 दिन से की जा रही बमबारी को रोकने का ऐलान किया। देश से सर्ब सैनिकों की वापसी शुरू होने पर यह घोषणा की गई। 2002: पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी के -2 का नाम बदलकर 'शाहगौरी' कर दिया। 2003: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च।

Wednesday, June 8, 2022

9 जून: जानें इतिहास की अहम घटनाओं को

M.F_हुसैन को पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर पहचान 1940 के दशक के आख़िर में मिली। युवा चित्रकार के रूप में एम एफ़ हुसैन बंगाल स्कूल ऑफ़ आर्ट्स की राष्ट्रवादी परंपरा को तोड़कर कुछ नया करना चाहते थे। 9 जून का दिन देश की चित्रकला के इतिहास में कला के एक चितेरे के निधन के दिन के तौर पर दर्ज है। दरअसल भारत में आधुनिक चित्रकला के पर्याय एम.एफ. हुसैन ने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कहा था। एम एफ़ हुसैन को पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर पहचान 1940 के दशक के आख़िर में मिली। युवा चित्रकार के रूप में एम एफ़ हुसैन बंगाल स्कूल ऑफ़ आर्ट्स की राष्ट्रवादी परंपरा को तोड़कर कुछ नया करना चाहते थे। वर्ष 1952 में उनकी पेंटिग्स की प्रदर्शनी ज़्यूरिख में लगी। उसके बाद तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी पेंटिग्स की ज़ोर-शोर से चर्चा शुरू हो गई। 1973 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया तो 1986 में उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया। भारत सरकार ने 1991 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया। देश दुनिया के इतिहास में नौ जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है... 1659: दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने दारा शिकोह को धोखे से औरंगजेब के हवाले कर दिया। 1720: स्वीडन और डेनमार्क ने तीसरी स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किए। 1752: फ्रांसीसी सेना ने त्रिचिनोपोली में ब्रिटिश के समक्ष आत्मसमर्पण किया। 1789: स्पेन ने वैंकूवर द्वीप के निकट ब्रिटिश जहाजों पर कब्जा किया। 1900: स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का रांची जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन। 1940: नार्वे ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया। 1956: अफगानिस्तान में जबर्दस्त भूकंप से 400 लोगों की मौत। 1960: चीन में तूफान से कम से कम 1,600 लोगों की मौत। 1964: जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद लाल बहादुर शास्त्री ने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला। 1970: जॉर्डन के शाह हुसैन के वाहन पर गोलियां चलाई गईं। शाह हुसैन तो बच गए, लेकिन उनके वाहन चालक को चोट आई। 1980: अंतरिक्ष यान सोयुज टी-2 पृथ्वी पर लौटा। 1983: मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनावों में कंजर्वेटिव पार्टी ने लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया। 2011: भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ हुसैन का लंदन में निधन।

8 जून: 122 सालों बाद अद्भुत नजारा, खास बातें

देश और दुनिया के इतिहास में 8 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है... दुनिया एक रंगमंच है और यहां हर कोई अपनी भूमिका निभाने आया है। बहुत से लोग अपनी भूमिका अच्छे से निभा पाते हैं और उनका नाम इतिहास में दर्ज हो जाता है। इस रंगमंच के ऐसे ही एक फनकार थे हबीब तनवीर। मशहूर नाटककार, निर्देशक, कवि और अदाकार हबीब तनवीर आठ जून के दिन दुनिया के रंगमंच से विदा हुए थे। तनवीर के मशहूर नाटकों में आगरा बाजार और चरणदास चोर शामिल हैं। हबीब तनवीर ने 50 वर्ष की अपनी लंबी रंग यात्रा में 100 से अधिक नाटकों का मंचन किया। शतरंज के मोहरे, लाला शोहरत राय, मिट्टी की गाड़ी, गांव का नाम ससुराल मोर नाम दामाद, पोंगा पंडित, द ब्रोकन ब्रिज, जहरीली हवा और राज रक्त उनके मशहूरों नाटकों में शुमार हैं। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने 2009 में आठ जून के ही दिन भोपाल में 85 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। यही वह तारीख है जब भारत सहित दुनिया के कई देशों में 122 वर्ष के बाद शुक्र पारगमन का अद्भुत नज़ारा फिर देखा गया था। 1658: औरंगजेब ने आगरा के क़िले पर क़ब्ज़ा किया और शाहजहां को कैद कर लिया गया। 1936: भारत की सरकारी रेडियो सेवा इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया गया। 1948: देश की सरकारी विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की। इस सेवा की यह पहली अन्तरराष्ट्रीय उड़ान थी। 1955: अपने किस्म के पहले मुकदमे में ब्रिटेन में एक पुरुष को दूसरे पुरुष के साथ बलात्कार की कोशिश के मामले में सजा सुनाई गई। 1983: मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में कंज़र्वेटिव पार्टी ने ब्रिटेन के आम चुनाव में विपक्षी लेबर पार्टी की 209 सीटों के मुक़ाबले 397 सीटें ले कर दूसरी बार बहुमत हासिल किया। 2002: आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ़ के विरुद्ध फिलिपीन के राष्ट्रपति ने अभियान शुरू करने का आदेश दिया। 2004: भारत सहित दुनिया के कई देशों में 122 वर्ष के बाद शुक्र पारगमन का अद्भुत नज़ारा फिर देखा गया। 2009: मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का निधन।

Tuesday, June 7, 2022

7 जून: जब क्रांतिकारी बने महात्मा गांधी और दक्षिण अफ्रीका में चलाया सविनय अवज्ञा आंदोलन

भारतीय इतिहास में 7 जून उस दिन के रूप में दर्ज है जब युवा महात्मा गांधी ने एक क्रांतिकारी के रूप में उभरे और दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा आंदोलन का इस्तेमाल किया। उस दिन देश-दुनिया में और क्या-क्या घटित हुआ, जानें यहां: भारतीय इतिहास में 7 जून का दिन राष्टपिता महात्मा गांधी द्वारा सिविल डिसओबीडिअन्स मूवमेंट यानी सविनय अवज्ञा आंदोलन के पहली बार इस्तेमाल के लिए जाना जाता है। 1893 में महात्मा गांधी एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर वकालत करने दक्षिण अफ्रीका गए थे। वह उन दिनों दक्षिण अफ्रीका के नटाल प्रांत में रहते थे। किसी काम से दक्षिण अफ्रीका में वह एक ट्रेन के फर्स्ट क्लास कंपार्टमेंट में सफर कर रहे थे। उनके पास वैध टिकट भी था लेकिन उनको सफेद रंग का नहीं होने के कारण कंपार्टमेंट से निकल जाने को कहा गया। गांधीजी रेलवे अधिकारियों से भिड़ गए और कहा कि वे लोग चाहें तो उनको उठाकर बाहर फेंक सकते हैं लेकिन वह खुद से कंपार्टमेंट छोड़कर नहीं जाएंगे। वास्तव में अन्याय के खिलाफ खड़े होने की यही हिम्मत तो सविनय अवज्ञा थी। यह घटना गांधीजी की जिंदगी में एक टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इस घटना से टूटने के बजाय गांधीजी और मजबूत होकर उभरे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में रंग के नाम पर होने वाले भेदभाव और भारतीय समुदाय के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ने का दृढ़ निश्चय किया। यहीं से उनके एक नए अवतार ने जन्म लिया। कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद भी गांधीजी ने दक्षिण अफ्रीका में ही रुकने का फैसला किया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के एक कानून के खिलाफ मुहिम चलाई जिसके तहत भारतीय समुदाय के लोगों को वोट देने का अधिकार प्राप्त नहीं था। 1906 में ट्रांसवाल सरकार ने भारतीयों के अधिकारों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। उस समय गांधीजी ने पहली बार सत्याग्रह या सामूहिक सविनय अवज्ञा आंदोलन छेड़ा। सात सालों के आंदोलन के बाद गांधीजी की कोशिश रंग लाई और दक्षिण अफ्रीकी सरकार समझौते के मेज पर आई। 7 जून को देश और दुनिया के इतिहास में कई और महत्वपूर्ण घटनाएं घटीं, जिनका ब्यौरा यहां पेश किया जा रहा है: 1539 - बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में अफगान शेरशाह सूरी ने मुगल बादशाह हुमायूं को हराया। 1631 - मुगल बादशाह शाहजहां की बीबी मुमताज बेगम की बुरहानपुर में 39 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई। 1989 - भारत के दूसरे उपग्रह भास्कर प्रथम का सोवियत रॉकेट से प्रक्षेपण किया गया। 1995 - नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने। 1998 - स्पेन के कार्लोस मोया ने फ्रेंच ओपन प्रतियोगिता का पुरुष एकल खिताब जीता। 1999 - श्री लंका में प्रचलित आव्रजन नियम निरस्त। 2000 - एक अमेरिकी अदालत द्वारा माइक्रोसॉफ्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश। 2004 - इस्रायली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियां हटाने सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी दी। 2006 - भारत द्वारा नेपाल को आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए एक अरब रुपये देने का निर्णय। 2007 - अमेरिका ने सऊदी अरब के राजदूत रहे प्रिंस बांदरे बिन सुल्तान के हथियारों की दलाली में करोड़ों पाउंड के घोटाले का खुलासा। 2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोई गैस पर लगने वाले 4% वैट को पूरी तरह से समाप्त घोषित किया। 1974 - भारत के टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का जन्म हुआ। 1914 - प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक ख्वाजा अहमद अब्बास का जन्म हुआ।

Sunday, June 5, 2022

आज का इतिहास:स्वर्ण मंदिर में खत्म हुआ था सेना का ऑपरेशन ब्लूस्टार, जानिए 6 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं

भारत के इतिहास में 6 जून की तारीख का विशेष महत्व है। इस दिन अमृतसर में सेना का ऑपरेशन ब्लू स्टार खत्म हुआ था। 5 जून 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आदेश के बाद सेना ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के प्रवेश किया था। सेना के इस कदम पर जरनैल सिंह भिंडरावाले और खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों ने विरोध और बाद में गोलीबारी की थी। इतिहास में हर दिन किसी न किसी अहम घटना से जुड़ा होता है। छह जून भी एक ऐसी ही तारीख है, जिस दिन कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। इतिहास में 6 जून का दिन सिखों को एक गहरा जख्म देकर गया। इस दिन स्वर्ण मंदिर में सेना का ऑपरेशन ब्लूस्टार (Operation Blue Star Ended) खत्म हुआ। अकाल तख्त हरमंदिर साहिब की तरफ बढ़ती सेना का जरनैल सिंह भिंडरावाले और खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों (Khalistan Sepratists) ने जमकर विरोध किया और इस दौरान दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई। भारी खूनखराबे के बीच अकाल तख़्त को भारी नुकसान पहुंचा और कई सदियों में पहली बार ऐसा हुआ कि हरमंदिर साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ नहीं हो पाया। पाठ न हो पाने का यह सिलसिला 6, 7 और 8 जून तक चला। 6 जून के नाम पर एक और ऐतिहासिक घटना भी दर्ज है। वह 6 जून का ही दिन था, जब मुगलों के साम्राज्यवादी सपनों को हकीकत में बदलने से रोकने के लिए भारत के महान सपूत छत्रपति शिवाजी का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक हुआ था और उन्हें छत्रपति की उपाधि से नवाजा गया था। देश दुनिया के इतिहास में छह जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है: 1674 : छत्रपति शिवाजी महाराज का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक। 1916 : अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया। 1919 : फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1944 : द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिका और मित्र देशों के सेनाओं ने नॉर्मैंडी पर आक्रमण किया। यह इतिहास में समुद्र, जमीन और हवा से होने वाला सबसे बड़ा आक्रमण था। 1966 : अश्वेतों के मानवाधिकारों के पैरोकार जेम्स मेरिडिथ कार्यकर्ता पर गोली चली। घटना के समय अफ्रीकी-अमेरिकी मूल के मेरिडिथ अश्वेतों के दमन के खिलाफ पदयात्रा पर निकले थे। 1967 : इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया। 1981 : बिहार की बाघमती नदी में एक ट्रेन गिर जाने से क़रीब 800 लोगों की मौत। इसे देश के सबसे बड़े ट्रेन हादसों में शुमार किया जाता है। मानसी से सहरसा जा रही इस यात्री गाड़ी के नौ में से सात डिब्बे नदी में जा गिरे थे। 1995 : पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा पर रोक। 1997 : बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने 'बिम्सटेक' नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया। 2002 : इस्रायली सेना ने रामल्ला में फ़लस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया। 2004 : भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन। 2005 : ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति।

Saturday, June 4, 2022

आज का इतिहास: इस दिन दिया गया था ऑपरेशन ब्लू स्टार को अंजाम, जानिए 5 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं

5 जून की तारीख भारत के इतिहास में बड़ी प्रमुखता से स्थान रखती है। इस दिन तत्तकालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सेना को अमृतसर के इतिहास में हर दिन किसी न किसी अहम घटना से जुड़ा होता है। पांच जून एक ऐसी तारीख है, जिस दिन कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। जून का पहला सप्ताह और उसमें भी पांच जून का दिन देश के सिखों के जहन में एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। भारतीय सेना ने इस दिन अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में प्रवेश किया था। सिखों के इस सर्वाधिक पूजनीय स्थल पर सेना के अभियान को आपरेशन ब्लू स्टार (Operation Blue Star) नाम दिया गया था। दरअसल देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी देश के सबसे खुशहाल राज्य पंजाब को उग्रवाद के दंश से छुटकारा दिलाना चाहती थीं, लिहाजा उन्होंने यह सख्त कदम उठाया और खालिस्तान के प्रबल समर्थक जरनैल सिंह भिंडरावाले का खात्मा करने और सिखों की आस्था के पवित्रतम स्थल स्वर्ण मंदिर को उग्रवादियों से मुक्त करने के लिए यह अभियान चलाया। समूचे सिख समुदाय ने इसे हरमंदिर साहिब की बेअदबी माना और इंदिरा गांधी को अपने इस कदम की कीमत अपने सिख अंगरक्षक के हाथों जान गंवाकर चुकानी पड़ी। देश दुनिया के इतिहास में पांच जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है: 1659: मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा। 1944: रोम मित्र सेनाओं के कब्जे में। द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी, इटली और जापान की नाज़ी तिकड़ी वाले देशों की राजधानियों में से मित्र सेनाओं के कब्ज़े में आने वाला रोम पहला शहर था। 1953: डेनमार्क में आज ही के दिन नया संविधान लागू हुआ। 1967: इजरायल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब चार सौ लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए। 1968: अमरीका के शहर लॉस एंजलिस के एक होटल में मशहूर अमरीकी सांसद रॉबर्ट कैनडी पर जानलेवा हमला। हमलावर को तत्काल पकड़ लिया गया और उसे उम्रकैद की सजा हुई। वह फिलिस्तीनी मूल का था और उसका कहना था कि उसने अपने देश के लिए यह कदम उठाया। 1972: संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने के लिए पांच जून साल 1972 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा की। पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून, 1974 को मनाया गया। 1984: पंजाब के अमृतसर में सिखों के धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने ऑपरेशन ब्लू-स्टार को अंजाम दिया। 1990: सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2013: अमेरिकी जासूस स् नोडेन ने खुलासा किया कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी लाखों लोगों के फोन रिकॉर्ड जुटा रही है।

Friday, June 3, 2022

आज का इतिहास: चीनी सेना का निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर टूटा था कहर, जानिए 4 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं

4 जून की तारीख चीन में प्रदर्शनकारियों के लिए काल बनकर आई थी। 1989 को चीन की राजधानी बीजिंग में घटी, जहां चीन की सेना ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे निहत्थे नागरिकों पर बंदूकों और टैंकों से कार्रवाई की, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे। इतिहास में हर दिन किसी न किसी अहम घटना से जुड़ा होता है। चार जून एक ऐसी तारीख है, जिस दिन कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। ऐसी ही एक घटना चार जून 1989 को चीन की राजधानी बीजिंग में घटी, जहां चीन की सेना ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे निहत्थे नागरिकों पर बंदूकों और टैंकों से कार्रवाई की, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए। इसे इतिहास में ‘थ्येनआनमन स्क्वायर नरसंहार’ के तौर पर जाना जाता है। देश दुनिया के इतिहास में चार जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :- 1896: हेनरी फोर्ड ने अमेरिका के डेट्रॉइट शहर में अपना पहला मॉडल परीक्षण के लिए उतारा। 1919: अमेरिकी नौसेना ने कोस्टारिका पर हमला किया। 1928: चीन के राष्ट्रपति हांग जोलिन की जापानी एजेंट ने हत्या की। 1929: जॉर्ज ईस्टमेन ने पहली रंगीन फिल्म का नमूना पेश किया। 1936 : हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री नूतन का जन्म। उन्हें बंदिनी, सुजाता, अनाड़ी सहित अनेक फिल्मों में उनकी सदाबहार अदाकारी के लिए जाना जाता है। 1940: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रवेश किया। 1944: अमेरिकी सेना ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रोम में प्रवेश किया। 1958 : तीन सदस्यीय पर्वतारोही दल ने गढ़वाल पर्वत श्रृंखला में स्थित 7011 मीटर ऊंचे त्रिशूल पर्वत शिखर को फतह किया। 1959: सी राजगोपालाचारी ने स्वतंत्र पार्टी बनाने की घोषणा की। 1964: मालदीव ने संविधान का निर्माण किया। 1970: ब्रिटेन से अलग होकर टोंगा एक स्वतंत्र देश बना। 1975: अमेरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली का जन्म। 1982: इस्राइल ने दक्षिण लेबनान पर हमला किया। 1989: चीन की राजधानी बीजिंग में थ्येनआनमन चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों पर सैन्य कार्रवाई। 1991: द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली गैर साम्यवादी सरकार यूरोपीय देश अल्बानिया में बनी। 1997: दूरसंचार उपग्रह 2डी अंतरिक्ष की कक्षा में पहुंचा। 2001: नेपाल नरेश दीपेन्द्र का अस्पताल में निधन। वीर बिक्रम शाह ने नेपाल के सम्राट का पद संभाला। 2003: डोमिनिक गणराज्य की 18 वर्षीय सुंदरी एमीलिया वेगा मिस यूनिवर्स बनीं। 2006: यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की घोषणा की। 2015: घाना में एक पेट्रोल पंप पर लगी आग में 200 से अधिक लोगों की मौत।

आज का इतिहास: भारत के अंतिम वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने किया था बंटवारे का ऐलान, जानिए 3 जून की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

भारत के इतिहास में 3 जून की तारीख अपने-आप में एक अलग स्थान रखती है। इस दिन वर्ष 1947 में ब्रिटिश राज में भारत के अंतिम वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने देश के बंटवारे का ऐलान किया था। भारत के बंटवारे की इस घटना को ‘तीन जून योजना’ या ‘माउंटबेटन योजना’ के तौर पर जाना जाता है। नई दिल्ली: 3 जून का दिन भारत के इतिहास और भूगोल को बदलने वाले दिन के तौर पर इतिहास में दर्ज है। वर्ष 1947 में आज ही के दिन ब्रिटिश राज में भारत के अंतिम वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने देश के बंटवारे का ऐलान किया था। भारत के बंटवारे की इस घटना को ‘तीन जून योजना’ या ‘माउंटबेटन योजना’ के तौर पर जाना जाता है। देश में दंगे हो रहे थे और केंद्र में कांग्रेस की अंतरिम सरकार हालात को काबू में नहीं कर पा रही थी, क्योंकि कानून एवं व्यवस्था का मामला प्रांतों के पास था। लिहाजा, राजनीतिक और सांप्रदायिक गतिरोध को खत्म करने के लिए ‘तीन जून योजना’ आई जिसमें भारत के विभाजन और भारत तथा पाकिस्तान को सत्ता के हस्तांतरण का विवरण था। देश दुनिया के इतिहास में तीन जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1867: भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक हरविलास शारदा का जन्म। 1901 : ज्ञानपीठ पुरस्कार के प्रथम विजेता महाकवि जी शंकर कुरूप का जन्म। 1915 : ब्रिटिश सरकार ने रविंद्रनाथ टैगोर को नाइटहुड की उपाधि से नवाजा। 1918: महात्मा गांधी की अध्यक्षता में इन्दौर में ‘हिन्दी साहित्य सम्मेलन’ का आयोजन। 1924: तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री रहे एम करुणानिधि का जन्म। 1930: पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का जन्म। 1943: संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की। 1947: ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया। 1959: सिंगापुर को सेल्फ गवर्निंग स्टेट घोषित किया गया। 1972 : देश के पहले आधुनिक युद्धक पोत नीलगिरी को देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जलावतरित किया। 1974: बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय का निधन। 1985 : भारत सरकार ने पांच दिन का कार्य दिवस सप्ताह शुरू किया। 1999: हावरक्राफ़्ट विमानों के अविष्कारक क्रिसटोफ़र काकरैल का निधन। 2005: फ्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दोहराया। 2014: पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का सड़क हादसे में निधन।

Thursday, June 2, 2022

आज ही के दिन हुआ था ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राजतिलक

Aaj Ka Itihas, 2 June: आज 2 जून के दिन ही महारानी एलिजाबेथ द्व‍ितीय का राजतिलक किया गया था. जानिये देश और दुनिया में और कौन सी महत्‍वपूर्ण घटनाएं हुईं. Aaj Ka Itihas, 2 June: दो जून वह दिन है जब महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राज्याभिषेक किया गया और वह ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड सहित कॉमनवेल्थ देशों की रानी बनीं. 06 फरवरी, 1952 को उनके पिता जॉर्ज षष्ठम की मृत्यु के बाद एलिजाबेथ के रानी बनने की घोषणा की गई थी. लंदन में 21 अप्रैल, 1926 को पैदा हुई एलिजाबेथ की पढ़ाई घर पर ही हुई. वर्ष 1936 में पिता के गद्दी संभालने के बाद यह स्पष्ट था कि एलिजाबेथ उनकी वारिस होंगी. साल 1947 में उन्होंने ड्यूक ऑफ एडिनबरा के प्रिंस फिलिप से विवाह किया था.Also Read - Aaj Ka Itihas 1 june: मशहूर अदाकारा नरगिस का हुआ आज ही के दिन जन्म, जानिए 1 जून की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं देश-दुनिया के इतिहास में दो जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1908 : सर अरबिंदो को माणिकटोला बम कांड में गिरफ्तार किया गया. Also Read - Aaj ka Itihas, 30 May : आज के दिन मनाया जाता है हिन्दी पत्रकारिता दिवस, जानें 30 मई का इतिहास 1953: ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी. Also Read - Aaj ka Itihas, 29 May : आज ही के दिन दारा सिंह ने पहलवानी में विश्‍व चैंपियनशिप अपने नाम की 1956 : तमिल और हिंदी सिनेमा के बेहतरीन फिल्मकारों में शुमार मणिरत्नम का जन्म. 1966 : अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान चांद की ज़मीन पर सफलतापूर्वक उतरा. 1979 : पोप का ओहदा संभालने के बाद पोप जॉन पॉल द्वितीय पहली बार अपनी मातृभूमि पोलैंड लौटे. यह किसी भी सर्वोच्च रोमन कैथोलिक धर्म गुरू की पहली पोलैंड यात्रा थी. 1988: बॉलीवुड के महान अभिनेता, निर्देशक और निर्माता राज कपूर का निधन. 2000 : पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत ने नवाज शरीफ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका स्वीकार की. 2006 : अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगाया. 2012: मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को 2011 की अरब क्रांति के दौरान प्रदर्शनकारियों की हत्या का आदेश देने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई. 2014: तेलंगाना भारत का 29वां राज्य बना.

15 जनवरी का इतिहास भारत और विश्व में - 15 January in History

15 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ विश्व में ⚡ वर्ष घटना/वारदात/वृत्तांत 1752 टोबियस स्मोललेट ने साहित्यिक चोरी के हेनरी फील्डिंग पर आरोप लगाते ह...